Page Loader
1.60 लाख वर्षों में एक बार दिखने वाला धूमकेतु G3 एटलस दिखेगा आज
1.60 लाख वर्षों में दिखने वाला धूमकेतु दिखेगा आज (तस्वीर: नासा)

1.60 लाख वर्षों में एक बार दिखने वाला धूमकेतु G3 एटलस दिखेगा आज

Jan 13, 2025
04:22 pm

क्या है खबर?

धूमकेतु G3 एटलस (C/2024) आज (13 जनवरी) अपनी चरम चमक पर पहुंचने वाला है। यह धूमकेतु 1.60 लाख वर्षों में केवल एक बार इतनी निकटता से देखा जाता है। यह पेरिहेलियन के पास सूर्य के लगभग 1.40 करोड़ किलोमीटर के भीतर आ रहा है। हाल ही में किए गए अवलोकनों से इसकी चमक में उल्लेखनीय वृद्धि की पुष्टि हुई है। ऐसे में इसे आज रात आकाश में देखना एक अद्भुत नजारा होगा।

तरीका

कैसे देखें और कब होगा सबसे अच्छा दृश्य?

धूमकेतु G3 एटलस को आज सूर्य के सबसे करीब होने के दौरान देखा जा सकता है। इसके बेहतर नजारे के लिए दक्षिणी गोलार्ध में रहने वाले लोगों के पास सबसे अच्छे अवसर होंगे, जहां वे सूर्यास्त के तुरंत बाद इसे देख सकते हैं। उत्तरी गोलार्ध में इसे देखने में कठिनाई हो सकती है, क्योंकि यह क्षितिज पर स्थित होगा और चमक में छुपा रहेगा। इसलिए, दूरबीन का उपयोग विजिबिलिटी को बढ़ाने में मदद करेगा।

 भविष्यवाणी 

धूमकेतु की भविष्यवाणी और वैज्ञानिकों की तैयारी

वैज्ञानिक G3 एटलस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, क्योंकि यह पेरिहेलियन के पास पहुंच रहा है। इसका सूर्य के पास होना धूमकेतु की स्थिरता के बारे में चिंताएं पैदा कर सकता है, क्योंकि बड़े धूमकेतु अक्सर इस दौरान टूट सकते हैं। हालांकि, इसके बावजूद इस असाधारण धूमकेतु के देखने के लिए वैज्ञानिकों और आकाशदर्शियों में उत्साह बना हुआ है। यह खगोलज्ञों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा और इसे जीवन में एक बार देखने का मौका मिलेगा।