NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / सुनीता विलियम्स के क्रिसमस वाले वीडियो पर छिड़ी ऑनलाइन बहस, नासा ने दिया यह जवाब
    अगली खबर
    सुनीता विलियम्स के क्रिसमस वाले वीडियो पर छिड़ी ऑनलाइन बहस, नासा ने दिया यह जवाब
    सुनीता विलियम्स के क्रिसमस वाले वीडियो पर छिड़ी ऑनलाइन बहस (तस्वीर: नासा)

    सुनीता विलियम्स के क्रिसमस वाले वीडियो पर छिड़ी ऑनलाइन बहस, नासा ने दिया यह जवाब

    लेखन बिश्वजीत कुमार
    Dec 25, 2024
    04:54 pm

    क्या है खबर?

    नासा ने सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर क्रिसमस मना रहे थे। वीडियो में विलियम्स लाल टी-शर्ट में और अन्य साथी सांता कैप में नजर आए।

    इसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी, जहां यूजर्स ने ISS पर उनके लंबे प्रवास को लेकर सवाल उठाए।

    बता दें कि विलियम्स और विल्मोर जून से ISS पर हैं, लेकिन वे केवल 8 दिनों के मिशन के लिए गए थे।

    सवाल

    यूजर्स ने क्या किया सवाल?

    सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नासा से सवाल किया गया कि अंतरिक्ष में क्रिसमस की टोपियां और सजावट कैसे पहुंचीं।

    एक यूजर ने पूछा, '8 दिन के मिशन में क्रिसमस की तैयारी क्यों की?'

    दूसरे ने कहा, 'कैप्सूल में जगह की कमी के बावजूद सजावट भेजना कैसे संभव हुआ?'

    इन सवालों ने अंतरिक्ष यात्रियों के लंबे प्रवास पर बहस छेड़ दी। नासा का वीडियो इस चर्चा का केंद्र बन गया और लोग कई तरह की बातें कह रहे हैं।

    जवाब

    नासा ने क्या दिया जवाब?

    नासा ने इन सवालों का जवाब देते हुए कहा कि क्रिसमस की सजावट, जैसे सांता की टोपियां और क्रिसमस ट्री, नवंबर में स्पेस-X द्वारा भेजी गई आपूर्ति का हिस्सा थीं।

    इन वस्तुओं को ISS में भेजने का तरीका पहले से तय किया गया था, क्योंकि हर साल स्पेस स्टेशन को कई बार आपूर्ति भेजी जाती है।

    क्रिसमस का खाना और अन्य आइटम भी उस डिलीवरी का हिस्सा थे, जिसे अंतरिक्ष यात्रियों को विशेष अवसरों के लिए भेजा गया था।

    बयान

    वीडियो में विलियम्स ने क्या कहा?

    नासा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विलियम्स ने कहा, "क्रिसमस की छुट्टियों के लिए तैयार होने के साथ ही ISS में आपका स्वागत है। यहां पर यह एक शानदार समय है, हम इसे ISS पर अपने सभी 'परिवार' के साथ बिताएंगे। हम यहां 7 लोग हैं और इसलिए हम एक साथ कंपनी का आनंद लेने जा रहे हैं।"

    उन्होंने यह भी कहा कि क्रिसमस के बारे में उन्हें जो सबसे अच्छी चीज पसंद है, वह है तैयारी करना।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें वीडियो

    To everyone on Earth, Merry Christmas from our @NASA_Astronauts aboard the International @Space_Station. pic.twitter.com/GoOZjXJYLP

    — NASA (@NASA) December 23, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुनीता विलियम्स
    क्रिसमस
    नासा
    अंतरिक्ष

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    सुनीता विलियम्स

    अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स के आंख और कान की बार-बार क्यों हो रही जांच?  नासा
    सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी को लेकर नासा ने दिया यह नया अपडेट नासा
    सुनीता विलियम्स की वापसी में बैकअप योजना के साथ नासा के लिए क्या है चुनौती?  नासा
    सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में हुआ स्पेसफ्लाइट एसोसिएटेड न्यूरो-ऑकुलर सिंड्रोम, जानिए क्या है यह  नासा

    क्रिसमस

    पेरू: ड्रग तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस बनी सेंटा क्लॉज, दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा पेरू
    क्रिसमस पर करनी है कार की सजावट तो इन बातों की न करें अनदेखी काम की बात
    क्रिसमस पर आज किसी को देना हैं गिफ्ट? ये गैजेट्स हो सकते हैं बेहतर विकल्प आईफोन 15
    ये है दुनिया का सबसे महंगा एडवेंट कैलेंडर, 83 करोड़ रुपये है कीमत; जानिए इसकी खासियत  स्विट्जरलैंड

    नासा

    वॉयजर 2 के यूरेनस मिशन में सामने आई असामान्य घटना, शोध में हुआ खुलासा अंतरिक्ष
    क्रू-8 मिशन के सदस्य को अस्पताल में करना पड़ा था भर्ती, नासा ने नहीं बताई वजह अंतरिक्ष
    नासा ने जारी किया अलर्ट, इस हफ्ते पृथ्वी के करीब पहुंचेंगे 2 बड़े एस्ट्रोयड  एस्ट्रोयड
    बजट की कमी से जूझ रही नासा, करने जा रही सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी छंटनी

    अंतरिक्ष

    नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने ISS में किया DNA पर परीक्षण  सुनीता विलियम्स
    सुनीता विलियम्स ISS पर मनाएंगी थैंक्सगिविंग, वीडियो में बताया क्या कुछ खाएंगी पकवान सुनीता विलियम्स
    क्या है प्रोबा-3 मिशन, ISRO जिसे 4 दिसंबर को करेगा लॉन्च? ISRO
    अंतरिक्ष में क्या होता है पल्सर? जानिए क्यों है यह ब्रह्मांड में महत्वपूर्ण सौरमंडल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025