LOADING...
माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' का ट्रेलर जारी, भतीजे जाफर ने चौंकाया

माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' का ट्रेलर जारी, भतीजे जाफर ने चौंकाया

Feb 03, 2026
11:11 am

क्या है खबर?

मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी गायिकी और डांस के जरिए वह आज भी करोड़ों फैंस के दिलों में बसे हैं। अब उनकी संपूर्ण विरासत को फिल्मी पर्दे पर लाने की तैयारी हो चुकी है। निर्माताओं ने माइकल की जिंदगी पर आधारित बायोपिक 'माइकल' का ट्रेलर जारी कर दिया है जिसने फैंस को उत्साहित तो किया है, लेकिन भावुक भी कर दिया है। इस बायोपिक का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया है।

ट्रेलर

ट्रेलर ने माइकल जैक्सन की यादों को किया जिंदा

'माइकल' में पॉप गायक के बचपन से संगीत की दुनिया में कदम रखने तक का सफर दिखाया गया है। यह किरदार माइकल के भतीजे, जाफर माइकल ने निभाया है जिन्होंने अपने चाचा का स्टाइल, आवाज और डांस मूव्स बखूबी पर्दे पर उतारने की कोशिश की। ट्रेलर देखकर एक ने लिखा, 'फिल्म को ऑस्कर मिलना चाहिए।' दूसरे ने लिखा, 'दुनिया आपको याद कर रही है, किंग।' एक अन्य ने लिखा, 'ये मास्टरपीस होगी।' 'माइकल' 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'माइकल' का ट्रेलर

Advertisement