NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / विश्व रेड क्रॉस दिवस: इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और थीम
    विश्व रेड क्रॉस दिवस: इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और थीम
    लाइफस्टाइल

    विश्व रेड क्रॉस दिवस: इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और थीम

    लेखन अंजली
    May 08, 2023 | 11:13 am 1 मिनट में पढ़ें
    विश्व रेड क्रॉस दिवस: इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और थीम
    विश्व रेड क्रॉस दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

    विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है। इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय समिति के संस्थापक और पहला नोबल शांति पुरस्कार पाने वाले हेनरी डुनेंट की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति, आपदाओं और अन्य संकटों के दौरान जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करना है। साथ ही शांति, स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए काम करना है। आइए आज इस दिवस से जुड़ी महत्वपूर्ण बाते जानें।

    विश्व रेड क्रॉस दिवस की शुरुआत

    हेनरी ने कई आंदोलन किए थे, जिनमें से एक यह है कि साल 1859 में उन्होंने द्वितीय इटैलियन स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटली के युद्ध के मैदान में घायल सैनिकों की पीड़ा देखी। वहीं जब उन्हें लगा कि सैनिकों के उपचार के लिए कुछ भी नहीं है तो उन्होंने घायलों को सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय नागरिकों को इकट्ठा किया। इस अनुभव ने हेनरी को "ए मेमोरी ऑफ सोलफेरिनो" पुस्तक लिखने के लिए प्रेरित किया।

    समिति ने दुनियाभर में किया रेड क्रॉस दिवस का प्रचार

    साल 1863 में हेनरी के प्रयासों से घायलों को राहत देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समिति का निर्माण हुआ, जिसे बाद में रेड क्रॉस अंतर्राष्ट्रीय समिति (ICRC) के रूप में जाना गया। ICRC का उद्देश्य निष्पक्ष मानवीय सहायता प्रदान करना है। विश्व रेड क्रॉस दिवस का विचार 1920 के दशक के दौरान प्रस्तावित किया गया था और यह आधिकारिक तौर पर साल 1933 में जापान में रेड क्रॉस के 20वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान स्थापित किया गया था।

    हेनरी के प्रयासों ने रेड क्रॉस दिवस को बनाया महत्वपूर्ण

    बाद में समिति ने 8 मई को हेनरी के जन्म को मनाने और रेड क्रॉस आंदोलन के मानवीय कार्य का सम्मान करने के लिए रेड क्रॉस दिवस मनाना शुरू किया और तब से यह दुनियाभर में मनाया जाता है।

    विश्व रेड क्रॉस दिवस का महत्व

    यह दिवस मानवीय सिद्धांतों और गतिविधियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अपने स्वयंसेवकों और कर्मचारियों के समर्पण और साहस को पहचानने के लिए मनाया जाता है। विश्व रेड क्रॉस दिवस संकट के समय में मानवता, करुणा और एकजुटता के महत्व की याद दिलाता है। यह मानवीय सहायता प्रदान करने और दुनिया भर में मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट मूवमेंट द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को भी हाइलाइट करता है।

    विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम

    द इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसायटी के अनुसार, विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस मानवतावाद की भावना का जश्न मनाने और उन व्यक्तियों के लिए मनाया जाता है, जो अपने समुदायों में बदलाव लाते हैं। इस साल दिवस की थीम है, "हम जो कुछ भी करते हैं वह दिल से आता है।" वहीं पिछले साल विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम "मानवता के प्रति दयालु बने" थी।

    इस दिवस को मनाने का तरीका

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसायटी, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFRC) और ICRC द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन गतिविधियों में ब्लड ड्राइव, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण सत्र, जन जागरूकता अभियान आदि आयोजित करना शामिल होता है। इसके अतिरिक्त, सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़ी कई पोस्ट की जाती हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    चेहरे की अतिरिक्त चर्बी कम करने के लिए आजमाएं ये 5 टिप्स, जल्द मिलेगा फायदा एक्सरसाइज
    घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं ये 5 तरह की पूरियां, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी
    रूखी त्वचा में नमी के लिए घर पर बनाएं ये 5 मॉइस्चराइजर, जानिए बनाने का तरीका त्वचा की देखभाल
    गर्मियों में घर पर मजेदार समर पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स गर्मियों के टिप्स
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023