NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / वर्टिगो: जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज
    अगली खबर
    वर्टिगो: जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज
    वर्टिगो से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें (तस्वीर: freepik)

    वर्टिगो: जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज

    लेखन अंजली
    Feb 06, 2023
    05:07 pm

    क्या है खबर?

    अगर चलते-चलते आपका सिर घुमने लगता है या शारीरिक संतुलन बनाए रखने में समस्या होती है तो ये वर्टिगो के लक्षण हो सकते हैं।

    हालांकि, कई लोगों को वर्टिगो के बारे में पता नहीं चलता और स्थिति गंभीर होने लगती है।

    ऐसे में जरूरी है कि आपको इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें पता हों, ताकि वक्त रहते इसका इलाज किया जा सके।

    चलिए आज वर्टिगो के कारण, लक्षण और इलाज के उपाय जानते हैं।

    लक्षण

    वर्टिगो के लक्षण

    वर्टिगो कोई बीमारी नहीं, बल्कि कई बीमारियों का लक्षण है।

    चक्कर आना, ठीक से सुनाई न देना, धुंधला दिखना, सिरदर्द और बोलने में परेशानी होना वर्टिगो के मुख्य लक्षणों में शामिल समस्याएं हैं।

    थकान महसूस करना, मतली और कान से जुड़ी परेशानी होना भी वर्टिगो के लक्षण हो सकते हैं।

    अगर आपको ये लक्षण दिखें तो इन्हें नजरअंदाज करने की बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    कारण

    वर्टिगो होने के कारण 

    कान की समस्याएं और सिर में चोट लगना वर्टिगो का कारण बन सकती हैं।

    कई दवाएं भी इसे ट्रिगर कर सकती हैं। इससे आपके कान के कामकाज प्रभावित हो सकते हैं।

    वेस्टिबुलर तंत्रिका में सूजन या दबाव और कान में जलन या सूजन की वजह से भी वर्टिगो हो सकता है।

    रक्त वाहिका संबंधी रोग, शराब का अधिक सेवन, मल्टीपल स्क्लेरोसिस (ऑटोइम्यून बीमारी), कैंसर और माइग्रेन जैसी बीमारियां भी वर्टिगो का कारण बन सकती हैं।

    इलाज

    वर्टिगो के लिए प्रभावी इलाज

    वर्टिगो का इलाज स्थिति पर निर्भर करता है।

    इससे ग्रस्त लोगों को पेशेवर डॉक्टर्स से संपर्क करना चाहिए।

    डॉक्टर आपके लक्षणों और आयु के आधार पर वर्टिगो का इलाज कर सकते हैं।

    कुछ दवाएं भी इसके लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकती हैं।

    अगर आपका वर्टिगो ब्रेन ट्यूमर या गर्दन की चोट के कारण है तो सर्जरी आवश्यक हो जाती है।

    भ्रम और सच्चाई

    वर्टिगो से जुड़े भ्रम और उनकी सच्चाई

    भ्रम- वर्टिगो चक्कर आने जैसा ही है

    सच्चाई- कई लोग मानते हैं कि वर्टिगो चक्कर आने जैसा ही है, जबकि ऐसा नहीं है। चक्कर आना और वर्टिगो अलग है।

    भ्रम- वर्टिगो केवल उन्हीं को होता है, जिन्हें ऊंचाई से डर लगता है

    सच्चाई- यह भी भ्रम है कि वर्टिगो केवल ऊंचाई से डरने वालों को होता है। ऊंचाई से डरने वाले लोग तनाव प्रतिक्रिया के रूप में वर्टिगो का अनुभव कर सकते हैं। हालांकि, दोनों स्थितियां अलग-अलग हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बीमारियों से बचाव
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    बीमारियों से बचाव

    अस्थमा के जोखिम कम करने में मदद कर सकतेे हैं ये एसेंशियल ऑयल्स लाइफस्टाइल
    स्कर्वी की समस्या से राहत दिलाने में सहायक हैं ये घरेलू नुस्खे लाइफस्टाइल
    हाई ब्लड शुगर को प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    ब्रेन स्ट्रोक से पहले शरीर देता है ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    याददाश्त को कमजोर कर सकते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, खाने से बचें खान-पान
    हेयरलाइन फ्रैक्चर: जानिए इसके कारण, इलाज और घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    चीनी के होते हैं ये 5 प्रकार, हर एक का अलग इस्तेमाल खान-पान
    जन्मदिन विशेष: प्रीति जिंटा इस डाइट और वर्कआउट प्लान से रहती हैं फिट प्रीति जिंटा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025