NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भीगे बादाम बनाम भीगी मूंगफली: दोनों से क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं?
    अगली खबर
    भीगे बादाम बनाम भीगी मूंगफली: दोनों से क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं?

    भीगे बादाम बनाम भीगी मूंगफली: दोनों से क्या स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं?

    लेखन अंजली
    Aug 06, 2024
    05:16 pm

    क्या है खबर?

    सूखे मेवों को नाश्ते का अच्छा विकल्प माना जाता है क्योंकि ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

    इन्हीं में शामिल मूंगफली और बादाम भी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं, खासतौर से अगर आप इन्हें रातभर पानी में भिगोए छोड़कर अगली सुबह खाली पेट इनका सेवन करते हैं।

    आइए जानते हैं कि भीगी मूंगफली और भीगे बादाम से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

    पोषण

    दोनों में कितना पोषण होता है? 

    7 से 8 भीगी मूंगफली प्रोटीन, पॉलीफेनोल्स, फाइबर, कार्ब्स, एंटी-ऑक्सीडेंट, स्वस्थ वसा और कई आवश्यक फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं।

    दूसरी ओर 3 से 5 भीगे बादाम का सेवन करने से कैल्शियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, विटामिन-E, कई फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व मिल सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त पानी में भिगोने से इन दोनों सूखे मेवों का सेवन शरीर को ठंडक भी प्रदान कर सकता है।

    भीगी मूंगफली

    भीगी मूंगफली के सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ

    भीगी मूंगफली में स्वस्थ वसा के साथ-साथ रेस्वेराट्रोल नामक एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाकर हार्ट अटैक और कई हृदय संबंधी समस्याओं से राहत दिला सकते हैं।

    इसमें भारी मात्रा में फोलिक एसिड मौजूद है, जो महिलाओं में फर्टिलिटी को बेहतर बना सकता है।

    इसके अतिरिक्त भीगी मूंगफली में मौजूद स्वस्थ वसा और कार्बोहाइड्रेट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और खून में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

    भीगे बादाम

    भीगे बादाम के फायदे

    शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर भीगे बादाम ऑक्सीडेटिव तनाव से होने वाले नुकसानों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

    ये खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकते हैं।

    भीगे बादाम में कम कार्ब्स और उच्च फाइबर होता है, जो वजन प्रबंधन में सहायता प्रदान कर सकता है।

    भीगे बादाम मधुमेह ग्रसितों में ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने में भी सक्षम हैं।

    चयन

    दोनों में से कौन-सा सूखा मेवा सबसे ज्यादा बेहतर? 

    भीगी मूंगफली और भीगे बादाम, दोनों ही सूखे मेवे कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं।

    ये समग्र स्वास्थ्य के लिए और विशेष रूप से गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार के हिस्से के रूप में खाए जा सकते हैं, लेकिन अगर आपको कोई विशिष्ट स्वास्थ्य चिंताएं या किसी सूखे मेवे से एलर्जी है तो किसी विशेषज्ञ से परामर्श लेने के बाद इनका सेवन करें।

    वैसे भीगे बादाम को चुनना ज्यादा लाभप्रद होगा क्योंकि इसमें अधिक पोषक तत्व होते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    खान-पान

    मानसून के दौरान उठाएं इन स्वस्थ स्ट्रीट फूड का मजा, सेहत को भी नहीं होगा नुकसान डाइट
    भांग भी स्वास्थ्य के लिए हो सकती है लाभदायक, अपनाएं इससे बने ये 5 उत्पाद बालों की देखभाल
    शुरू होने वाला है सावन का महीना, व्रत करते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान  त्यौहार
    मानसून में बढ़ जाता है फूड पॉइजनिंग का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स मानसून

    लाइफस्टाइल

    अखरोट बनाम मूंगफली: दोनों के मक्खन में से किसे डाइट में शामिल करना है लाभदायक?  खान-पान
    मानसून के दौरान रोजाना करें इन 5 योगासनों का अभ्यास, रहेगें स्वस्थ मानसून
    कमीज के कॉलर से जिद्दी दागों को आसानी से हटाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके  कपड़ों के लिए टिप्स
    भीगे बनाम कच्चे: जानिए किस तरह से सूखे मेवे खाने चाहिए?  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025