LOADING...
उत्तर प्रदेश के बलिया में मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर पत्रकार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बलिया में मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर पत्रकार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया में मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने पर पत्रकार गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Feb 10, 2026
11:03 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर एक पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है। पत्रकार की पहचान मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले के निवासी पवन तिवारी के रूप में हुई हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी की कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ तस्वीर पोस्ट की थी। बताया जा रहा है कि पत्रकार तिवारी एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए बलिया आए हुए थे।

आरोप

भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

भाजपा के हनुमानगंज मंडल के महामंत्री अमरीश कुमार पांडेय की तहरीर पर सोमवार को बलिया शहर कोतवाली में तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1)(B) (धर्म-जाति के आधार पर समूहों के बीच वैमनस्य और शत्रुता पैदा करना) के तहत आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पोस्ट से प्रदेश में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, आराजकता फैलाने और वर्ग विशेष को सरकार के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया गया है।

पोस्ट

तिवारी ने क्या किया था पोस्ट?

तिवारी ने फेसबुक पर जो तस्वीर साझा की है, उसमें मुख्यमंत्री योगी को एक ब्राह्मण की चोटी खींचते हए दिखाया गया है। इसमें लिखा है, "एक साधु के देश में ही एक रावण ने देश की मर्यादा को तार-तार किया था, अपने को योगी कहने वाले बटुक ब्राह्मणों की चोटी खींच जूता से पिटवाने वाले, ये बात सनातनी लोग कभी नहीं भूलेंगे।" स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि तिवारी अक्सर ही मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करते रहते हैं।

Advertisement