ईरानी नागरिक ने आत्महत्या से पहले ट्रंप से अपील की, कहा- बातचीत नहीं सिर्फ हमला करो
क्या है खबर?
ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन और अमेरिका के साथ चल रहे तनाव के बीच एक ईरानी नागरिक ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान पर हमले की अपील करने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति पूरिया हामिद है, जो दक्षिणी बंदरगाह शहर बुशहर का बताया जा रहा है। उसने आत्महत्या से पहले एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो में उसने ट्रंप से ईरान के साथ राजनयिक संबंध समाप्त करने की अपील की थी।
अपील
युवक ने वीडियो में क्या कहा?
वीडियो की शुरुआत में युवक ने कहा, "अगर आप इसे देख रहे हैं, तो मैं अब इस दुनिया में नहीं हूं। अगर आप नहीं जानते, तो मैं बता दूं कि मैं ईरान से हूं। पिछले कुछ सप्ताह से हमारी सरकार नरसंहार कर रही है। 40,000 से अधिक लोग मारे गए, उनकी हत्या, नरसंहार किया गया। रूस-यूक्रेन और इजरायल-फिलिस्तीन से भी ज्यादा।" अमेरिकी नेताओं को सीधे संबोधित करते हुए, हामिदी ने उनसे तेहरान के साथ कूटनीति छोड़ने का आग्रह किया।
अपील
विदेशी हस्तक्षेप की आवश्यकता- हामिद
हामिद ने कहा, "कोई भी समझौता उन सभी लोगों के साथ विश्वासघात होगा जो मारे गए। मैं आपसे विनती करता हूं, इस समझौते को रोकने के लिए आप जो कुछ भी कर सकते हैं, करें। ट्रंप ने ईरानियों से कहा था कि विरोध जारी रखो, और हमने ऐसा ही किया, हमने भरोसा किया। अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला करना ही हमारी एकमात्र उम्मीद है। हम इस शासन से अकेले नहीं लड़ सकते। हमारे लोगों को विदेशी हस्तक्षेप की आवश्यकता है।"
अपील
अंग्रेजी और फारसी में बनाया वीडियो
यूट्यूब गेमर बताए जा रहे हामिद ने 10 मिनट से अधिक के वीडियो की शुरूआत अंग्रेजी में और अंत फारसी भाषा में किया है। उन्होंने वीडियो में ईरान के धार्मिक प्रतिष्ठान की आलोचना और निर्वासित राजकुमार रजा पहलवी के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए उन्हें अंतरिम सरकार बनाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि ईरानी लोग घोर निराशा में डूबे हुए हैं और ईरान पर अमेरिकी हमला उनकी आखिरी उम्मीद है।
ट्विटर पोस्ट
युवक का वीडियो
La tragédie excède le décompte des vies fauchées et des corps mutilés par les crimes de la République islamique.
— Azadeh Thiriez (@ATHphilosophia) February 9, 2026
Le geste de Pouria Hamidi qui s’est donné la mort après avoir enregistré cette vidéo en langue anglaise, témoigne de la continuité des crimes de la République… pic.twitter.com/pqaoEXgLmj