NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्या है HIIT? जानिए इस एक्सरसाइज के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    क्या है HIIT? जानिए इस एक्सरसाइज के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    HIIT एक्सरसाइज से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    क्या है HIIT? जानिए इस एक्सरसाइज के फायदे और अन्य महत्वपूर्ण बातें

    लेखन अंजली
    Jul 08, 2022
    01:22 pm

    क्या है खबर?

    हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) एक प्रकार का कार्डियो वर्कआउट है, जिसे बहुत तेजी से किया जाता है।

    यह वर्कआउट मेटाबॉलिज्म को तेज करके कैलोरी को बर्न करने में मदद करता है, जिससे बढ़ते वजन को कम करन आसान हो जाता है।

    इसके अतिरिक्त, यह मांसपेशियों के मजबूत करने के साथ-साथ रक्त शर्करा और ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।

    आइए आज हम आपको इस वर्कआउट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

    जानकारी

    HIIT क्या है?

    HIIT सबसे तेज और समय प्रभावी एक्सरसाइज तकनीक है, जो आमतौर पर 10 से 30 मिनट तक की जाती है।

    आमतैर पर इसमें दौड़ना, रस्सी कूदना, साइकिल चलाना और अन्य एक्सरसाइज शामिल होती हैं। दरअसल, इसमें कम समय में किए जाने वाली तेज एक्सरसाइज शामिल होती हैं, जिनसे हृदय की गति होती है।

    अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या फिर मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाना चाहते हैं तो HIIT सबसे प्रभावी वर्कआउट है।

    तरीका

    HIIT कैसे करनी चाहिए?

    HIIT वर्कआउट को शुरू करने से पहले वार्म-अप करें।

    इसके बाद 10-15 मिनट तक लेग स्विंग एक्सरसाइज करें, फिर साइड लेग स्विंग करें।

    साइड लेग स्विंग एक्सरसाइज के एक मिनट बाद रस्सी कूदें या जंपिंग जैक एक्सरसाइज करें, फिर 10 मिनट तक स्क्वाट और दो मिनट इंचवर्म करें।

    ध्यान रखें कि प्रत्येक एक्सरसाइज के बीच 60 सेकंड का ब्रेक लेना जरूरी है। इस तरह से आपको वर्कआउट का भरपूर फायदा मिलेगा।

    फायदे

    रोजाना HIIT करने से मिलने वाले फायदे

    HIIT वर्कआउट अधिक कैलोरी बर्न करने में मदद करता है, जिससे आपके लिए वजन को नियंत्रित रखना आसान होगा।

    इसके अलावा, HIIT आपके सर्कुलेटरी सिस्टम को मजबूत करके ऑक्सीजन और ब्लड सर्कुलेशन की प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद करता है।

    यह आपके ब्लड प्रेशर के स्तर को भी नियंत्रित रखने में सक्षम है और यह वर्कआउट पैटर्न आपकी नींद की गुणवत्ता में भी सुधार कर सकता है।

    HIIT वर्कआउट तनाव जैसी मानसिक समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है।

    प्रकार

    चार प्रकार की होती है HIIT वर्कआउट

    अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं तो ताबाता HIIT को अपने रूटीन में शामिल करें, जिसमें 20 सेकंड की एक्सरसाइज और 10 सेकंड के ब्रेक से विभाजित आठ राउंड वर्कआउट शामिल हैं। इसमें स्क्वाट, लंज, हाई नीज और क्रंच जैसी एक्सरसाइज होती हैं।

    कार्डियो HIIT हृदय गति को बढ़ाने पर केंद्रित है।

    फुल-बॉडी HIIT में पुश-अप्स, साइड किक्स, बियर क्रॉल, माउंटेन क्लाइंबर, कर्टसी लंग्स, हैंडस्टैंड पुश-अप्स आदि एक्सरसाइज शामिल होती हैं।

    वेट HIIT मांसपेशियों को मजबूत करने वाला प्रकार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    फिटनेस टिप्स
    एक्सरसाइज

    ताज़ा खबरें

    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग

    लाइफस्टाइल

    मानसून के दौरान हर लड़की की अलमारी में होने चाहिए ये कपड़े महिलाओं के लिए टिप्स
    स्वस्थ रहने के लिए खाएं नीम से बने ये व्यंजन, जानिए रेसिपी खान-पान
    हर महिला के पास जरूर होने चाहिए ये पांच तरह के बैग महिलाओं के लिए टिप्स
    वजन कम करने में कैसे मदद करती है ग्रीन टी? स्वास्थ्य

    फिटनेस टिप्स

    किडनी को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं ये प्राणायाम, ऐसे करें अभ्यास योग
    शरीर को मजबूती प्रदान करने में सहायक हैं ये एक्सरसाइज, घर में ही करें अभ्यास लाइफस्टाइल
    पोस्ट ट्रमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर के जोखिम को कम कर सकते हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास योग
    #NewsBytesExclusive: क्या बहुत अधिक चीनी खाना मधुमेह का कारण बन सकता है? डायबिटोलॉजिस्ट से जानिए स्वास्थ्य

    एक्सरसाइज

    थाइज में दर्द होने पर करें ये एक्सरसाइज, मिलेगा बहुत आराम लाइफस्टाइल
    हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक हैं ये एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
    लंज एक्सरसाइज करते समय न करें ये गलतियां, हो सकती है समस्या लाइफस्टाइल
    कैसे की जाती है फोम रोलर एक्सरसाइज? जानिए इससे जुड़ी खास बातें लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025