NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: खाद्य मेले के जश्न में शामिल होंगे ग्लांस और न्यूजबाइट्स, चलेगा विशेष अभियान
    अगली खबर
    राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: खाद्य मेले के जश्न में शामिल होंगे ग्लांस और न्यूजबाइट्स, चलेगा विशेष अभियान
    ग्लांस और न्यूजबाइट्स का राष्ट्रीय पोषण सप्ताह से जुड़ा अभियान

    राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: खाद्य मेले के जश्न में शामिल होंगे ग्लांस और न्यूजबाइट्स, चलेगा विशेष अभियान

    लेखन अंजली
    Aug 30, 2023
    11:30 am

    क्या है खबर?

    लोगों को पोषण के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए हर साल 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है।

    पर्याप्त पोषण वह आधारशिला है, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायता करती है। स्वस्थ जीवनशैली जीने और रोग मुक्त रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए।

    इस मौके पर न्यूजबाइट्स और ग्लांस मिलकर खाद्य मेला अभियान आयोजित कर रहे हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    अभियान

    31 अगस्त से 10 सितंबर तक चलेगा अभियान 

    यह अभियान 31 अगस्त से 10 सितंबर तक चलेगा और इसके जरिए पोषण को समर्पित सप्ताह का जश्न मनाया जाएगा।

    यह पहल बाजरा पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ भारतीय व्यंजनों की विविधता और पोषण के गहरे संबंध को उजागर करेगी।

    10 सितंबर तक हर दिन न्यूजबाइट्स और ग्लांस की साझेदारी से आपको अपने मोबाइल की लॉक स्क्रीन पर पोषण से जुड़े कुछ दिलचस्प कंटेंट पढ़ने को मिलेंगे।

    विषय

    अभियान का हिस्सा होगें ये विषय 

    1) ब्रेकफास्ट के फायदे

    2) डिटॉक्स डाइट का पुनर्निर्माण

    3) दुनिया की 5 सबसे लोकप्रिय सब्जी

    4) एक दिन में कितने कार्ब्स की आवश्यकता होती है?

    5) वजन कम करने के लिए थोड़ा-थोड़ा खाना

    6) इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे और नुकसान

    7) 100 ग्राम कद्दू के बीज से मिलने वाले फायदे

    8) रेनबो डाइट से जुड़ी जानकारी

    9) वजन बढ़ाए बिना मिठाइयों का आनंद कैसे लें?

    10) मन-आंत का संबंध: यह कैसे काम करता है?

    11) 5 प्रकार के सलाद

    अन्य विषय

    इन विषयों पर भी मिलेगी जानकारी 

    12) भारत में मिलने वाले प्रमुख स्ट्रीट फूड, जो असल में भारतीय नहीं

    13) भारत मसाला हब कैसे बना?

    14) भारत में चाय का इतिहास

    15) भारत के मशहूर स्ट्रीट फूड

    16) इस साल वायरल हुए 5 अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन

    17) विदेशों में प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन

    18) चावल की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली किस्में

    19) भारतीय खाद्य परंपराएं

    20) भारतीय स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर जगहें

    21) महाभारत काल से प्रसिद्ध व्यंजन

    22) दुनिया का सबसे अनोखा फूड रिकॉर्ड

    भाषा

    7 भारतीय भाषाओं में मिलेगा कंटेंट

    ग्लांस इस खाद्य मेले से जुड़े कंटेंट को 7 भारतीय भाषाओं में प्रदान करेगा ताकि हर कोई पोषण और व्यंजन उत्सव का आनंद ले सके।

    यह अभियान उपयोगकर्ताओं को सूचना और मनोरंजन दोनों प्रदान करते हुए भारतीय खाद्य संस्कृति की विविध दुनिया का आनंद लेने के लिए आमंत्रित करेगा।

    ऐसे में हमारे साथ राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाने के लिए ग्लांस स्मार्ट लॉक स्क्रीन से जुड़ें। यह शरीर और दिमाग दोनों के लिए एक बेहतरीन अनुभव साबित होगा।

    ग्लांस

    ग्लांस क्या है? 

    साल 2019 में स्थापित ग्लांस एक सॉफ्टवेयर कंपनी है, जो ग्लांस, रोपोसो और नोस्ट्रा जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म संचालित करती है।

    ग्लांस की मदद से स्मार्टफोन की लॉक स्क्रीन पर तरह-तरह के कंटेंट पढ़ने को मिलते हैं। इससे ऐप्स खोजने और डाउनलोड करने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।

    40 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन ग्लांस की सुविधा देने में सक्षम हैं।

    कंपनी का मुख्यालय सिंगापुर में है और इसे जियो, गूगल और मिथ्रिल कैपिटल से फंडिंग मिली हुई है।

    न्यूजबाइट्स

    न्यूजबाइट्स के बारे में जानें 

    न्यूजबाइट्स भारत की अग्रणी मीडिया टेक कंपनी है, जो खास AI-संचालित इंजन से सुसज्जित है और कई भाषाओं में खबरें प्रदान करती है।

    न्यूजबाइट्स का लक्ष्य मीडिया बाजार की सबसे महत्वपूर्ण चुनौती से निपटकर मानवीय हस्तक्षेप को कम करते हुए AI की मदद से विभिन्न मीडिया प्रारूपों में उच्च गुणवत्ता वाला कंटेट प्रदान करना है।

    अगर आप खबरों को अच्छे से समझना चाहते हैं तो दुनियाभर की ताजा खबरों के लिए न्यूजबाइट्स के साथ जुड़े रहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    खान-पान

    तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकती हैं ये जड़ी-बूटियां, डाइट में करें शामिल  वजन घटाना
    मानसून में शाम के समय बनाएं ये 5 तरह के कटलेट, आसान है इनकी रेसिपी  मानसून
    स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये सूखे मेवे, जानिए इन्हें खाने का सही तरीका लाइफस्टाइल
    मानसून में चाय के साथ सेवन के लिए बनाएं बेसन के ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स मानसून

    लाइफस्टाइल

    अजवाइन का तेल स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद, जानिए इससे मिलने वाले 5 लाभ  स्वास्थ्य टिप्स
    ओणम कब है? जानिए 10 दिन तक चलने वाले इस त्योहार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें केरल
    खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ कई फायदे दे सकता है पैपरिका पाउडर खान-पान
    हरियाली तीज: विवाहित महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है यह त्योहार, जानिए इसका इतिहास और महत्व  त्यौहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025