NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: स्वस्थ रहने के लिए हर महिला को अपनाने चाहिए ये 5 टिप्स
    अगली खबर
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: स्वस्थ रहने के लिए हर महिला को अपनाने चाहिए ये 5 टिप्स

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: स्वस्थ रहने के लिए हर महिला को अपनाने चाहिए ये 5 टिप्स

    लेखन सयाली
    Mar 02, 2025
    03:23 pm

    क्या है खबर?

    हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जो नारीत्व और नारीवाद की भावना का जश्न मनाने का अवसर होता है।

    महिलाओं का जीवन औरों की सेवा और सत्कार करने में ही बीत जाता है। परिवार की चिंता और काम-काज की व्यस्तता के कारण वे अपनी सेहत का सही तरह ख्याल रखना भूल ही जाती हैं।

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हर महिला को स्वस्थ रहने रहने का प्रण लेना चाहिए और ये टिप्स अपनानी चाहिए।

    #1

    संतुलित डाइट लें और पौष्टिक भोजन करें

    सेहतमंद बने रहने के लिए संतुलित डाइट लेना और पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। ये शरीर के विकास में मदद करते हैं, ऊर्जा प्रदान करते हैं और दिमाग को तेज करने में योगदान देते हैं।

    अगर आप खान-पान में सब्जियां, फल, दूध और मेवे जैसे खाद्य पदार्थ शामिल करेंगी तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाएगी।

    साथ ही, इनके जरिए हड्डियां भी मजबूत बनेंगी और समय से पहले बुढ़ापा नहीं आएगा।

    #2

    नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं

    महिलाएं अक्सर अपनी बीमारियों को नजरअंदाज कर देती हैं, जिससे उनके लक्षण बिगड़ सकते हैं। स्वस्थ बने रहने और लंबी आयु के लिए आपको नियमित रूप से अपनी स्वास्थ्य जांचें करवानी चाहिए।

    ऐसा करने से स्वास्थ्य समस्याओं का आसानी से पता लगा जाता है और इलाज भी जल्दी शुरू हो जाता है। नियमित जांच से आप अपने शरीर की जरूरतों को भी समझ पाएंगी और बीमारियों का खतरा भी कम हो जाएगा।

    #3

    मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें

    महिलाओं के सिर पर घर-परिवार से लेकर बाहर तक की जिम्मेदारियां होती हैं, जिनके कारण उन्हें चिंता व तनाव महसूस हो सकता है।

    ऐसे में अगर वे अपनी भावनाओं को दबाकर रखती हैं और किसी के साथ साझा नहीं करतीं तो उनका मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

    अगर आप खुशहाल जीवन जीना चाहती हैं तो अपने मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। इसके लिए रोजाना ध्यान लगाएं, नई कला सीखें, जर्नलिंग करें या अपनी सहेलियों से बातें करें।

    #4

    अपने लिए समय निकालें

    घर व काम-काज संभालते-संभालते महिलाएं यह भूल ही जाती हैं कि उन्हें भी आराम की जरूरत होती है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का फायदा उठाते हुए अपने लिए थोड़ा समय निकालें और अपनी पसंद की गतिविधियां करें।

    आप यात्रा पर जा सकती हैं, अपनी पसंदीदा फिल्म देख सकती हैं, कैफे में भोजन कर सकती हैं या कोई रचनात्मक गतिविधि कर सकती हैं।

    महीने में एक दिन स्पा के लिए जाएं और हफ्ते में एक दिन अपने लिए जरूर निकालें।

    #5

    एक्सरसाइज करना शुरू करें

    बढ़ती उम्र के साथ-साथ शरीर कमजोर होने लगता है और बीमारियां होने लगती हैं। ऐसे में रोजाना एक्सरसाइज करने की आदत आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

    अगर आप हर दिन आधे घंटे एक्सरसाइज करेंगी तो आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी और शरीर ऊर्जावान बना रहेगा। साथ ही, इससे आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा और घर के काम करने में भी आसानी होगी।

    अपनी सहेलियों के साथ इन तरीकों से मनाएं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    बिना डाटा खोए व्हाट्सऐप चैट को पुराने से नए नंबर पर कैसे करें ट्रांसफर? व्हाट्सऐप
    जल्दबाजी के समय अपनाएं ये 5 फैशन हैक्स, कुछ ही मिनट में हो जाएंगी तैयार फैशन टिप्स
    बचत करने का '3 का नियम' क्या है, इसे अपने जीवन में कैसे अपनाएं? पर्सनल फाइनेंस
    विश्व बैंक ने मानक बदला, 10 साल में गरीबी दर 27.1 से 5.3 प्रतिशत हुई नरेंद्र मोदी

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    केरल: महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा से लेकर थानों की जिम्मेदारी संभालेंगी महिलाएं मध्य प्रदेश
    #NewsBytesExclusive: ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कर्णम मल्लेश्वरी से खास बातचीत #NewsBytesExclusive
    मिलिए उन सात महिलाओं से जिन्होंने महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स संभाले मध्य प्रदेश
    जानें कौन हैं बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को टक्कर देने जा रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी नीतीश कुमार

    टिप्स

    उत्सवों में तेज आवाज वाले स्पीकरों से होता है कानों को नुकसान, जानिए सुरक्षा के तरीके त्यौहार
    इन 5 तरीकों से सजाएं अपने घर की छत, बनेगा आरामदायक और शांतिपूर्ण माहौल  घर की सजावट
    एक बार फिर लौटकर आए 90 के दशक के ये 5 फैशन रुझान, आप भी अपनाएं  फैशन टिप्स
    सभी भारतीय महिलाओं को अपनाने चाहिए ये 5 मिनिमलिस्ट फैशन टिप्स, रोज दिखेंगी सुंदर और आकर्षक फैशन टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025