NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अपनी सहेलियों के साथ इन अनोखे तरीकों से मनाएं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जश्न बन जाएगा खास 
    अगली खबर
    अपनी सहेलियों के साथ इन अनोखे तरीकों से मनाएं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जश्न बन जाएगा खास 

    अपनी सहेलियों के साथ इन अनोखे तरीकों से मनाएं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, जश्न बन जाएगा खास 

    लेखन सयाली
    Mar 01, 2025
    05:56 pm

    क्या है खबर?

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में समानता को बढ़ावा देने के लिए मनता है।

    इस खास मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को याद किया जाता है। महिलाएं इस दिन का फायदा उठाते हुए आपने लिए थोड़ा समय निकाल सकती हैं और अपनी सहेलियों रंग जश्न मना सकती हैं।

    इस साल इन अनोखे तरीकों से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाएं।

    #1

    स्पा डे का आनंद लें

    महिलाएं परिवार की देखभाल करने और काम-काज के कारण इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि अपने लिए समय नहीं निकाल पातीं।

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अपनी देखभाल करने का अच्छा मौका हो सकता है। इस दिन अपनी सहेलियों को साथ लेकर किसी स्पा में जाएं।

    वहां मैनीक्योर, पेड़ीक्योर, फेशियल और मालिश जैसी सेवाओं का आनंद लें। इससे आपकी हफ्ते भर की थकान दूर हो जाएगी और आप तरो-ताजा महसूस करेंगी।

    इसके बाद बैंगनी कपड़ों में तैयार हो कर घूमने जाएं।

    #2

    यात्रा पर निकल जाएं

    अगर आप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न एक दिन के बजाय एक हफ्ते तक मनाना चाहती हैं तो यात्रा की योजना बनाएं।

    इस खास मौके पर अपनी सभी सहेलियों को संग लेकर भारत की किसी खूबसूरत जगह का भ्रमण करें।

    ऐसा करने से आपको नई यादें बनाने का अवसर मिलेगा, आप खुशहाल महसूस करेंगी और घर-परिवार की चिंता से भी कुछ समय के लिए मुक्त हो जाएंगी।

    आप सहेलियों के साथ भारत की इन जगहों की यात्रा कर सकती हैं।

    #3

    महिलाओं पर आधारित फिल्में देखें 

    चाहे एक मां हो, बेटी या बहन, महिलाएं अपने जीवन में कई किरदार निभाती हैं। भारतीय सिनेमा में भी इन किरदारों को बखूबी दर्शाया जाता है।

    आप इस खास दिन पर कुछ सशक्त महिलाओं पर बनाई गई फिल्में देख सकती हैं। घर पर मूवी डेट का आयोजन करें और स्नैक्स में पॉपकॉर्न जैसे पकवान भी बना लें।

    आप अपनी महिला मित्रों के साथ मिलकर थप्पड़, मिसिज, क्वीन, इंग्लिश विंग्लिश, नीरजा, मैरी कॉम और पिंक जैसी फिल्में देख सकती हैं।

    #4

    रचनात्मक गतिविधियां करने जाएं

    महिलाओं को रचनात्मक गतिविधियां करने का शौक होता है। अगर, इन्हें करते वक्त उनकी सहेलियां साथ हों तो मजा दोगुना हो जाता है।

    इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साथ मिलकर पॉटरी, पेंटिंग या डांस आदि जैसी गतिविधियों का आनंद लें। इन्हें करते समय खुशी की भावना बढ़ेगी, आपकी दोस्ती और गहरी होगी और आप बेहद सुहानी यादें बना सकेंगी।

    आप सभी मिलकर खाना भी बना सकती हैं, जिसे साथ बैठकर खाने से उसका स्वाद दोगुना हो जाएगा।

    #5

    कैफे में भोजन करें

    अगर आप सभी को बाहर जाने और स्वादिष्ट भोजन करने का मन है तो कैफे में जश्न मनाएं। बैंगनी रंग के कपड़ों में तैयार हो कर किसी सुंदर-सी सजावट वाले कैफे का रुख करें, जहां का खाना भी अच्छा हो।

    आप कॉफी पीते-पीते अपनी पुरानी यादों को ताजा कर सकती हैं और नई यादें भी बना सकती हैं। इस दौरान ट्रुथ एंड डेयर, UNO या अंताक्षरी जैसे खेल खेलें।

    इनके जरिए आपके जश्न का मजा और भी बढ़ जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून
    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    केरल: महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा से लेकर थानों की जिम्मेदारी संभालेंगी महिलाएं मध्य प्रदेश
    #NewsBytesExclusive: ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कर्णम मल्लेश्वरी से खास बातचीत #NewsBytesExclusive
    मिलिए उन सात महिलाओं से जिन्होंने महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स संभाले मध्य प्रदेश
    जानें कौन हैं बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को टक्कर देने जा रहीं पुष्पम प्रिया चौधरी नीतीश कुमार

    त्यौहार

    आने वाला है गणतंत्र दिवस, जान लीजिए इस पर्व से जुड़े कुछ रोचक तथ्य गणतंत्र दिवस
    गणतंत्र दिवस पर मेहमानों को परोसें ये स्वादिष्ट तिरंगे वाली मिठाइयां, जानिए इनकी आसान रेसिपी गणतंत्र दिवस
    गणतंत्र दिवस से पहले जान लीजिए भारत के संविधान की 5 खास बातें गणतंत्र दिवस
    वैलेंटाइन डे के दिन डेट पर पहनें ये 5 कपड़े, लगेंगी सबसे खूबसूरत वैलेंटाइन डे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025