NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / क्रुकी कैसे बनाई जाती है? जानिए रेसिपी के साथ-साथ इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    क्रुकी कैसे बनाई जाती है? जानिए रेसिपी के साथ-साथ इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    क्रुकी कैसे बनाई जाती है? जानिए रेसिपी के साथ-साथ इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    लेखन अंजली
    Apr 12, 2024
    11:21 am

    क्या है खबर?

    क्रुकी एक स्टफ बेकरी व्यंजन है, जिसे कुकीज और क्रोइसैन का मिश्रण भी कहा जाता है।

    कुकीज तो अब सभी के लिए आम बन चुका है, लेकिन क्रोइसैन अभी भी कई लोगों के लिए नया व्यंजन है।

    क्रुकी की बात करें तो यह खाने में एक स्वादिष्ट क्रीमी ब्रेड की तरह लगता है और इसे घर पर भी बनाया जा सकता है।

    आइए क्रुकी की रेसिपी और इसकी उत्पत्ति के बारे में जानते हैं।

    सामग्रियां

    क्रुकी को बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियां

    क्रुकी सुबह या शाम के नाश्ते में परोसा जाने वाला बेहतरीन व्यंजन हो सकता है और इसे बनाने के लिए आपको आसानी से मिल जाने वाली ये सामग्री जमा करनी होंगी।

    1) 1 बड़ी चम्मच सफेद मक्खन

    2) 1/4 चम्मच ब्राउन शुगर

    3) 1/2 चम्मच सफेद चीनी

    4) 1 बड़ी चम्मच ग्रीक योगर्ट

    5) 1 कप मैदा मैदा

    6) थोड़ा बेकिंग सोडा

    7) थोड़ा-सा नमक

    8) चॉकलेट

    9) चॉकलेट चिप्स

    रेसिपी

    क्रुकी बनाने का तरीका

    सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट कर लें।

    अब एक कटोरे में मक्खन, ब्राउन शुगर और सफेद चीनी डालकर इन्हें तब तक फेंटे, जब तक मिश्रण चिकने पेस्ट में न बदल जाए।

    इसके बाद कटोरे में योगर्ट, मैदा, बेकिंग सोडा, नमक, चॉकलेट के टुकड़े और चॉकलेट चिप्स मिलाएं, फिर 2 बड़े क्रोइसैन लें और उन्हें बीच में से थोड़ा काटकर इनमें चॉकलेट वाला मिश्रण भरें।

    आखिर में क्रोइसैन को 10 से 12 मिनट तक बेक करें।

    उत्पत्ति

    क्रुकी की उत्पत्ति कैसे हुई?

    क्रुकी को सबसे पहले साल 2022 में फ्रांस के पेरिस के प्रसिद्ध पेस्ट्री शेफ स्टीफन लौवार्ड ने बनाया था।

    उन्होंने इसे अपनी बेकरी के नियमित ग्राहकों के लिए एक नए व्यंजन के तौर पर बनाया था और इसे उनके ग्राहक काफी पसंद भी करने लगे थे, लेकिन क्रुकी की लोकप्रियता 'द अल्टीमेट गाइड' नामक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा एक पोस्ट साझा करने के बाद ज्यादा बढ़ी।

    इसके बाद तो हर दिन 150 से 200 क्रुकी की ब्रिकी होने लगी।

    लोकप्रिय

    दुनियाभर में पसंद की जा रही है क्रुकी

    अब आलम ये है कि क्रुकी न सिर्फ पेरिस, बल्कि दुनियाभर की बेकरी के मैन्यू का हिस्सा बनती जा रही है।

    बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स से लेकर न्यूयॉर्क की बेकरियां क्रुकी के अलग-अलग संस्करण बना रही हैं।

    उदाहरण के लिए, हांगकांग की प्लमकॉट नामक बेकरी ने अपने सिग्नेचर क्रोइसैन पर डार्क चॉकलेट कुकीज का मिश्रण डालकर नई क्रुकी बना दी, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी

    ताज़ा खबरें

    शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 644 अंक टूटा शेयर बाजार समाचार
    अमेरिका में मारे गए इजरायली दूतावास के कर्मचारी करने वाले थे सगाई, खरीदी थी अंगूठी अमेरिका
    अथिया शेट्टी ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी कुछ फिल्में करने के बाद छोड़ा बॉलीवुड  अथिया शेट्टी
    बजाज ऑटो बनेगी KTM की मालिक, कर्ज के रूप में लगाए 7,780 करोड़ रुपये  बजाज

    रेसिपी

    रात को कुछ मीठा खाने का मन करे तो बनाकर खाएं ये 5 स्वस्थ व्यंजन खान-पान
    होली पर मेहमानों को खिलाएं संतरे की बर्फी, जानिए नागपुर की मशहूर रेसिपी  खान-पान
    होली पर मेहमानों को परोसें ये 5 पारपंरिक ड्रिंक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी होली
    शाम के नाश्ते में बनाएं आलू के ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025