NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना स्टार एप्पल का करें सेवन, मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे
    अगली खबर
    रोजाना स्टार एप्पल का करें सेवन, मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे
    स्टार एप्पल के फायदे

    रोजाना स्टार एप्पल का करें सेवन, मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे

    लेखन अंजली
    Jul 07, 2023
    02:00 pm

    क्या है खबर?

    स्टार सेब एक उष्णकटिबंधीय फल है, जो गर्मियों के दौरान बाजार में आता है।

    इस मीठे रसदार फल की 2 किस्में होती है और इसका गूदा तारे के आकार का होता है, जिस वजह से इसे स्टार एप्पल कहा जाता है।

    यह डाइटरी फाइबर, विटामिन-C और पॉलीफेनोल्स से भरपूर होता है। ऐसे में रोजाना इसका सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    आइए जानते हैं कि यह फल आपके स्वास्थ्य में कैसे सकारात्मक योगदान दे सकता है।

    #1

    ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मिल सकती है मदद

    स्टार एप्पल में एल्कलॉइड, फ्लेवोनोइड्स, पॉलीफेनोल्स, ट्राइटरपेनोइड्स और स्टेरॉयड जैसे कई लाभकारी बायोएक्टिव यौगिक होते हैं।

    ये यौगिक ग्लूकोसिडेज एंजाइम को रोक सकते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदल देता है और ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा देता है।

    ऐसे में स्टार फल का सेवन ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। हालांकि, मधुमेह से ग्रस्त लोग इसका सेवन डॉक्टरी सलाह के बाद ही करें।

    #2

    हाई ब्लड प्रेशर को कर सकता है कम

    हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए पारंपरिक चिकित्सा में स्टार एप्पल का उपयोग किया जाता है।

    इसका कारण है कि इस फल में मौजूद एल्कलॉइड, टैनिन और फ्लेवोनोइड एंजियोटेंसिन-कंवर्टेड एंजाइम (ACE) गतिविधि को रोक सकते हैं। ACE रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

    ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाली कई दवाओं में ACE अवरोधक घटक होते हैं। लाभ के लिए रोजाना एक स्टार एप्पल का सेवन करें।

    #3

    पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में है सहायक 

    स्टार एप्पल में टैनिन मौजूद होता है। यह एक शक्तिशाली फाइटोन्यूट्रिएंट के रूप में कार्य करता है और पेट से संबंधित समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    टैनिन एसिड डेरिवेटिव एंटी-डायरेहियल गुणों से भरपूर होते हैं, जो आंतों के पेरिस्टलसिस को धीमा करने में मदद करते हैं या तरल पदार्थ और ठोस पदार्थ को आंत से किडनी के माध्यम से मलमूत्र आदि से शरीर से दूर करते हैं।

    #4

    हाइड्रेट रखने के साथ थकान दूर करने में भी मददगार 

    अगर किसी भी कारण आप खुद में डिहाइड्रेशन और कम ऊर्जा महसूस करें तो उस दौरान स्टार एप्पल का सेवन जरूर करें।

    इससे आपके शरीर पर कूलिंग प्रभाव पड़ेगा और प्राकृतिक रूप से डिहाइड्रेशन का इलाज होगा।

    इस फल में मौजूद पोटैशियम और सोडियम की उच्च मात्रा शरीर में द्रव और इलेक्ट्रोलाइट के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद कर सकती है।

    हाइड्रेट रहने के लिए इन 5 पेय को भी जरूर ट्राई करें।

    #5

    त्वचा के लिए भी है लाभदायक 

    विटामिन-C, विटामिन-E और फ्लेवोनोइड जैसे आवश्यक एंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर स्टार एप्पल कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है।

    इसकी मदद से समय से पहले त्वचा पर झलकने वाले बढ़ती उम्र के प्रभाव से छुटकारा मिल सकता है। यह फल त्वचा के निखार को बनाए रखने में भी मदद करता है।

    इसके अलावा यह आपकी त्वचा को चमकदार बनाए रखने और मुक्त कणों से लड़ने में भी मदद कर सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में बम की सूचना के बाद हड़कंप, परिसर खाली कराया गया पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट
    दीपिका पादुकोण अब अल्लू अर्जुन संग मचाएंगी धमाल, हुई एटली की 800 करोड़ी फिल्म में एंट्री दीपिका पादुकोण
    इस कंपनी ने आय रिपोर्ट पेश करने के लिए CEO के AI अवतार का किया इस्तेमाल स्वीडन
    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    खान-पान

    एनीमिया से बचाव के लिए इन 5 फलों का करें सेवन  लाइफस्टाइल
    किडनी को स्वस्थ और डिटॉक्स करने में सहायक हैं ये 5 फल लाइफस्टाइल
    आइसक्रीम, जिलेटो, सॉरबट और फ्रोजन योगर्ट में क्या होता है अंतर? लाइफस्टाइल
    शरीर में पोटैशियम की कमी होने पर मिलते हैं ये शारीरिक संकेत, न करें नजरअंदाज  लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    घर पर बनाने के लिए 5 मीठी और मलाईदार रबड़ी की रेसिपी, गर्मियों में जरूर करें ट्राई खान-पान
    खर्ची पूजा 2023: जानिए त्रिपुरा के इस त्योहार की तिथि, महत्व और अनुष्ठान  त्रिपुरा
    बिना एक्सरसाइज के वजन घटाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके वजन घटाना
    एलोवेरा जूस से मिलते हैं ये 5 फायदे, आज ही शुरू करें सेवन खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025