NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / अखरोट का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, हो सकती हैं ये समस्याएं
    अगली खबर
    अखरोट का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, हो सकती हैं ये समस्याएं

    अखरोट का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, हो सकती हैं ये समस्याएं

    लेखन अंजली
    Dec 06, 2023
    08:41 pm

    क्या है खबर?

    अखरोट कई मिनरल और खनिजों से भरपूर होते हैं, इसलिए इन्हें डाइट में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    हालांकि, अगर आप इनका सेवन सीमित मात्रा में नहीं करते हैं तो इनसे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा उत्पन्न हो सकता है।

    आइए जानते हैं कि अखरोट के अधिक सेवन से आपको किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और एक दिन में कितने अखरोट खाना सही है।

    #1

    पेट की समस्याओं का रहता है खतरा

    अखरोट के अत्यधिक सेवन से पेट संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें पेट में ऐंठन, दस्त और सूजन जैसी सबसे आम स्थितियां शामिल हैं।

    इसका कारण है कि अखरोट फाइटिक एसिड से भरपूर होते हैं और एक दिन में बहुत अधिक अखरोट खाने से जिंक, आयरन और कैल्शियम जैसे आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों के अवशोषण में दिक्कत आ सकती है।

    इससे इन पोषक तत्वों की कमी हो सकती है और कई अतिरिक्त बीमारियों को निमंत्रण मिल सकता है।

    #2

    बढ़ सकता है वजन

    अखरोट का अधिक सेवन बढ़ते वजन का कारण बन सकता है और इसकी मुख्य वजह इसमें मौजूद कैलोरी है।

    इस समस्या को सामान्य न समझें क्योंकि यह शरीर को कई अन्य बीमारियों का घर बना सकती है, इसलिए रोजाना सीमित मात्रा में ही अखरोट का सेवन करें।

    वैसे कभी-कभी कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण भी लोगों का वजन बढ़ने लगता है, इसलिए बढ़ते वजन की समस्या की असल वजह जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

    #3

    अचानक एलर्जी होना 

    अधिक अखरोट का सेवन एलर्जी का कारण भी बन सकता है।

    इससे त्वचा पर चकत्ते, खुजली और खांसी जैसी छोटी समस्याओं से लेकर शरीर के अंगों में सूजन, मुंह के छाले या सांस फूलने जैसी अधिक गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

    अगर आप इनमें से किसी भी लक्षण का अनुभव करें तो कुछ समय के लिए अखरोट का सेवन बंद करें और डॉक्टर से संपर्क करें।

    #4

    किडनी की पथरी होने की संभावना बढ़ना

    अगर आप ज्यादा अखरोट का सेवन करते हैं तो इससे किडनी की पथरी विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण व्यक्ति को काफी दर्द होता है।

    दरअसल, अखरोट में कैल्शियम ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होती है और इन यौगिकों का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर की उन्हें बाहर निकालने की क्षमता बाधित हो जाती है।

    इससे किडनी की पथरी होती है और मूत्राशय से जुड़ी समस्याओं को बढ़ावा मिलता है।

    #5

    गर्भावस्था में पहुंचा सकता है नुकसान 

    गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए अखरोट का अधिक सेवन नुकसानदायक है।

    इसका मुख्य कारण है कि अखरोट में कैलोरी और उच्च फाइबर मौजूद होता है, जिनकी अधिक मात्रा से गर्भवती महिला और होने वाले शिशु का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

    इसलिए अगर कोई महिला गर्भवती है तो वह अखरोट का सेवन न करे या फिर बेहद कम मात्रा में करे।

    यही नहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी अखरोट का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

    जानकारी

    रोजाना कितने अखरोट खाना है सही?

    अगर आप अखरोट से सेवन से भरपूर फायदे चाहते हैं तो अपनी डाइट में 28 से 56 ग्राम अखरोट ही शामिल करें। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं अपने डॉक्टर से पूछने के बाद ही इनका सेवन करना सुनिश्चित करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य टिप्स
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    खान-पान

    इन 5 फलों के बीजों को कचरे में फेंकने की बजाय खाएं, मिलेगें कई स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल
    छठ पूजा: प्रसाद के तौर पर बनाएं ये व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी त्यौहार
    औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटी है जटामांसी, जानिए इससे मिलने वाले फायदे आयुर्वेद
    रोजाना पीएं चुकंदर का जूस, मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य टिप्स

    नीलगिरी का तेल कई कामों के लिए किया जा सकता इस्तेमाल, जानिए कैसे बालों की देखभाल
    कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है शल्लकी, जानिए इसके 5 प्रमुख फायदे आयुर्वेद
    सर्दियों में आने वाली इन 5 सब्जियों का जरूर करें सेवन, प्रतिरक्षा प्रणाली होगी मजबूत सर्दियों के टिप्स
    एवोकाडो तेल कई पोषक तत्वों से है भरपूर, इस्तेमाल पर मिलते हैं ये 5 प्रमुख लाभ लाइफस्टाइल

    डाइट

    सावन का पहला सोमवार: व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, रहेंगे स्वस्थ सावन
    जिमीकंद का सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहद फायदेमंद, जानिए इसके 5 प्रमुख लाभ स्वास्थ्य टिप्स
    त्वचा को चमकदार बनाए रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 पौष्टिक पेय त्वचा की देखभाल
    पेट की चर्बी घटाने के लिए सुबह के समय जरूर करें ये 5 काम वजन घटाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025