LOADING...
दुबई में ईरान का ड्रोन हमला, इमारत क्षतिग्रस्त; सामने आया वीडियो

दुबई में ईरान का ड्रोन हमला, इमारत क्षतिग्रस्त; सामने आया वीडियो

लेखन गजेंद्र
Mar 13, 2026
11:08 am

क्या है खबर?

ईरान का संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई पर हमला जारी है। शुक्रवार को उसने मध्य दुबई में एक ड्रोन हमला किया है, जिसकी चपेट में इमारत आई है। दुबई की सरकारी मीडिया के मुताबिक, मध्य पूर्व के वित्तीय केंद्र दुबई में हुए धमाकों के बाद, एक इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। यहां जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई और आसमान में काले धुएं का एक बड़ा बादल छा गया।

हमला

लगातार जारी है दुबई पर हमला

ईरान का दुबई पर लगातार हमला जारी है। गुरुवार को उसने बुर्ज खरीफा के पास दुबई डाउनटाउन परिसर में ड्रोन हमला किया था। हालांकि, इसमें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। UAE के राष्ट्रीय आपातकालीन संकट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि देश की हवाई रक्षा प्रणाली मिसाइल हमले के खतरे का जवाब दे रही है। उसके रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हवाई सुरक्षा ने पूर्वी और मध्य प्रांतों की ओर बढ़ रहे 10 और ड्रोन को मार गिराया है।

हमला

सऊदी में कुछ घंटे के अंदर 50 ड्रोन हमला

सऊदी के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसके देश के हवाई क्षेत्र में कुछ ही घंटों के भीतर प्रवेश करने वाले ड्रोन की कुल संख्या लगभग 50 हो गई है। इसमें कई ड्रोन को नाकाम कर दिया गया है, जबकि कुछ ड्रोन जमीन पर गिरने में कामयाब हो गए। ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने गुरुवार को अपने पहले संदेश में कहा कि ईरान खाड़ी देशों में अमेरिकी संपत्तियों पर निशाना बनाना जारी रखेगा।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

ड्रोन विस्फोट के बाद इमारत से निकलता धुआं

Advertisement