लारा दत्ता अपनी बेटी के साथ सही-सलामत भारत लौटीं, UAE सरकार काे दिया धन्यवाद
क्या है खबर?
इजराइल-ईरान संघर्ष के चलते कई फिल्मी सितारे दुबई में फंसे थे जिनमें से एक अभिनेत्री लारा दत्ता भी थीं। हाल ही में, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था और बताया था कि अपनी 14 साल की बेटी के साथ वहां फंसी हुई हैं। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच उन्होंने अपनी चिंता जाहिर की थी जिसके बाद लारा के फैंस भी परेशान थे। हालांकि, अब अभिनेत्री अपनी बेटी के साथ सही-सलामत भारत लौट आई हैं।
वापसी
लारा दत्ता ने बताया कि कैसे उनकी भारत में हुई वापसी
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में, लारा ने बताया कि जब युद्ध शुरू हुआ, तब वह बेटी के साथ अकेली थीं। उनके पति महेश भूपति लंदन में थे। उन्होंने कहा, "हम जेबेल अली बंदरगाह से लगभग 10 किलोमीटर दूर रहते थे, जिसपर हर दिन बमबारी हो रही थी। मैं पति और परिवार के साथ रहना चाहती थी, इसलिए हम 2 घंटे गाड़ी चलाकर फुजैराह पहुंचे, और ठीक 1 दिन पहले ही वहां बमबारी हुई थी। यह बहुत डरावना था।"
आभार
लारा दत्ता ने UAE सरकार के प्रति आभार जताया
लारा ने बताया कि उन्हें हवाई अड्डे पर धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। वह यही उम्मीद कर रही थीं कि 'कुछ भी क्षतिग्रस्त न हुआ हो।' उन्होंने UAE सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि इस अनुभव के बाद उनकी बेटी को कुछ हद तक सदमा लगेगा। बता दें कि लारा से पहले, साउथ अभिनेता अजित कुमार, सोनल चौहान, ईशा गुप्ता, नरगिस फाखरी और विष्णु मंचू समेत कई सितारे भारत लौटे हैं।