LOADING...
मोनालिसा के कदम से सदमे में निर्देशक सनोज मिश्रा, 10 करोड़ का कर्ज और बदनामी अलग
मोनालिसा के कदम से हैरान निर्देशक सनोज मिश्राs

मोनालिसा के कदम से सदमे में निर्देशक सनोज मिश्रा, 10 करोड़ का कर्ज और बदनामी अलग

Mar 13, 2026
10:40 am

क्या है खबर?

जिस 'कुंभ गर्ल' मोनालिसा भोंसले को फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने फर्श से अर्श तक पहुंचाने का सपना देखा था, उसी मोनालिसा ने केरल में एक मुस्लिम युवक फरमान खान के साथ घर बसा लिया है। इस खबर ने फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है। सनोज मिश्रा, जिन्होंने धर्मांतरण जैसे गंभीर विषय पर फिल्म बनाई थी, अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आइए जानें उन्होंने इस पर क्या कुछ कहा।

दुविधा

"अब किस मुंह से फिल्म रिलीज करूं?"

दैनिक भास्कर से निर्देशक बोले, "ये स्थिति किसी विडंबना से कम नहीं। मेरी फिल्म 'धर्मांतरण' जैसे गंभीर मुद्दे के खिलाफ संदेश देने के लिए बनाई गई थी, लेकिन फिल्म की मुख्य अभिनेत्री मोनालिसा ने खुद एक मुस्लिम युवक से निकाह कर धर्मांतरण की राह चुन ली है। जिस विषय के खिलाफ मैं समाज को जागरूक करने के लिए फिल्म बना रहा था, मेरी फिल्म की हीरोइन ने असल में वही कदम उठा लिया। अब किस मुंह से फिल्म रिलीज करूं?

खुलासा

निर्देशक ने पहले खबर को मीडिया स्टंट समझकर किया नजरअंदाज

घटनाक्रम पर सनोज मिश्रा ने बताया, "जब किसी ने मुझे इस खबर के बारे में पूछा तो शुरुआत में मुझे लगा कि शायद ये कोई अफवाह है। मुझे लगा कि मोनालिसा फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बाहर गई है, इसलिए मैंने इसे महज एक 'मीडिया स्टंट' समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब सोशल मीडिया और आसपास का माहौल बिगड़ने लगा और खबरें तेज हुईं, तब जाकर मुझे खतरे का अहसास हुआ और मैंने तुरंत उसके पिता से संपर्क किया।"

Advertisement

आहत

भरोसा भी टूटा, नुकसान भी हुआ

निर्देशक बोले, "हैरानी की बात ये है कि मोनालिसा ने मुझसे कभी ऐसी कोई बात साझा नहीं की। हम 2 महीने पहले तक साथ में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। मैं उसके लिए एक निर्देशक ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसा था। अगर उसके मन में कुछ चल रहा था या कोई बात थी तो वो मुझे जरूर बताती। उसके इस इस फैसले से न केवल मेरा भरोसा टूटा है, बल्कि मेरा बहुत बड़ा नुकसान भी हुआ है।"

Advertisement

मेहनत

2 साल की मेहनत और करोड़ों का कर्ज दांव पर

सनोज मिश्रा ने कहा, "मेरी 2 साल की मेहनत, 10 करोड़ रुपये का कर्ज और 2 महीने की जेल, सब कुछ दांव पर लग गया है। मेरी फिल्म 'धर्मांतरण' जैसी कुरीति के खिलाफ संदेश देने के लिए बनाई गई थी, लेकिन जब फिल्म की हीरोइन ने ही धर्मांतरण का रास्ता चुन लिया तो मैं इसे जनता के सामने कैसे लाऊं? इस माहौल में मेरी फिल्म कौन देखेगा? इस एक फैसले ने मेरा भरोसा और भविष्य दोनों खत्म कर दिए।"

दांव

अपने पूरे करियर को दांव पर लगाकर बनाई फिल्म

निर्देशक का कहना है कि जिस गरीब लड़की को उन्होंने बेटी मानकर फर्श से अर्श तक पहुंचाने के लिए अपनी पूरी जमा पूंजी और 35 साल का करियर दांव पर लगा दिया, उसी ने उनका भरोसा तोड़कर भविष्य बर्बाद कर दिया। उनके मुताबिक, अब उन पर 10 करोड़ रुपये का भारी कर्ज और बदनामी का बोझ है, जिसका भुगतान करने के लिए उनके पास मात्र 3 महीने बचे हैं, अन्यथा उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Advertisement