LOADING...
रोजाना एक कप माचा चाय पीने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, करें डाइट में शामिल
माचा चाय पीने के फायदे

रोजाना एक कप माचा चाय पीने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, करें डाइट में शामिल

लेखन सयाली
Jul 28, 2025
01:13 pm

क्या है खबर?

माचा ग्रीन टी की एक खास किस्म है, जो जापान से लोकप्रिय हुई है। यह हर्बल चाय ग्रीन टी के पौधे की पत्तियों को पीसकर बनाए गए पाउडर से तैयार की जाती है। यह चाय स्वाद में थोड़ी कड़वी होती है, लेकिन इसके सेवन से कई लाभ मिल सकते हैं। अगर आपको इसका स्वाद न पसंद आए तो आप इससे अन्य पेय बना सकते हैं। आइए जानते हैं रोजाना एक कप माचा पीने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

#1

एंटीऑक्सीडेंट का है बेहतरीन स्रोत

माचा वाली चाय में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक तत्वों से लड़ने में मदद करते हैं। ये तत्व शरीर में होने वाले तनाव को कम करने में सहायक होते हैं, जिससे कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके नियमित सेवन से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

#2

वजन कम करने में है सहायक

माचा वाली हर्बल चाय को डाइट का हिस्सा बनाने से वजन घटाने में आसानी हो सकती है। इसमें कई ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो शरीर की चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस पेय के जरिए शरीर की ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है और कैलोरी को जलाने में सहायता मिल सकती है। इसके अलावा, यह पेय भूख को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है, जिससे ज्यादा खाने की संभावना कम होती है।

#3

हृदय स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद

माचा से बनी चाय दिल के लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकती है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है। माचा एल-थीनाइन की उपस्थिति के कारण संभावित रूप से हृदय गति को कम करने में मदद कर सकती है। माचा के ये 5 फ्लेवर पीकर आपका दिल खुश हो जाएगा।

#4

तनाव और थकान को कर सकती है दूर

माचा चाय पीने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे पीने से ऊर्जा बढ़ती है। हालांकि, इसमें एक खास तत्व होता है, जो तनाव को कम करने में भी मदद करता है। इसे पीने से दिमाग को शांत करके ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा, यह पेय थकान को दूर करने में भी सहायक हो सकता है। इससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है और ऊर्जा का अनुभव हो सकता है।