NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत में मशहूर हैं मशरूम के ये 5 प्रकार, जानिए इनसे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ
    अगली खबर
    भारत में मशहूर हैं मशरूम के ये 5 प्रकार, जानिए इनसे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ

    भारत में मशहूर हैं मशरूम के ये 5 प्रकार, जानिए इनसे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ

    लेखन सयाली
    May 25, 2024
    05:16 pm

    क्या है खबर?

    गर्मी में पेट को ठंडा रखने के लिए आप डाइट में मशरूम शामिल कर सकते हैं क्योंकि ये 90 प्रतिशत पानी से बने होते हैं।

    मशरूम एक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ है, जो एक तरह का खाने योग्य फंगस होता है।

    इसे भारतीय खान-पान में कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है और यह भोजन के स्वाद को दोगुना करता है।

    आइए भारत में खाई जाने वाली मशहूर के 5 सबसे प्रसिद्ध प्रकार और उनके लाभों के बारे में जानते हैं।

    #1

    सफेद बटन मशरूम 

    सफेद बटन मशरूम भारत में उपलब्ध सबसे आम और हल्के स्वाद वाला मशरूम है। इसे कल्टीवेटेड मशरूम या शैंपेनॉन भी कहा जाता है।

    इसे कच्चा या पकाकर खाया जा सकता है और यह सूप, सलाद और पिज्जा में सबसे अच्छा लगता है।

    सफेद बटन मशरूम में कैलोरी और चीनी कम होती है और यह प्रोटीन से भरपूर होता है। यह आपके शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ता है और आपकी हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।

    #2

    शिटाके मशरूम 

    शिटाके मशरूम दुनिया के सबसे लोकप्रिय मशरूमों में से एक है, जो खास तौर से एशिया में खाया जाता है। यह अपने बढ़िया स्वाद और विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है।

    यह मशरूम जापान में सबसे ज्यादा पाया जाता है और इसका स्वाद हल्का लकड़ी जैसा होता है। इसमें कम कैलोरी होती हैं और यह फाइबर सहित विटामिन-B से समृद्ध होता है।

    इसके सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और मधुमेह का खतरा कम होता है।

    #3

    ऑइस्टर मशरूम

    ऑयस्टर मशरूम खाने योग्य मशरूमों के सबसे बड़े प्रकारों में से एक है। इसकी खेती करना आसान होता है और यह मुख्य रूप से सड़ने वाली लकड़ी पर उगता है।

    ऑयस्टर मशरूम का स्वाद थोड़ा-सा मीठा होता है और इसकी बनावट हल्की मलाईदार होती है। यह वसा रहित होता है और नियासिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और थायमिन सहित कई आवश्यक खनिजों से समृद्ध होता है।

    यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और आपको हृदय रोगों से दूर रखता है।

    #4

    एनोकी मशरूम

    एनोकी मशरूम सफेद रंग के पतले और लंबे मशरूम होते हैं, जो एक साथ जुड़े होते हैं। इस मशरूम को खास तौर से दक्षिण कोरिया के खान-पान में इस्तेमाल किया जाता है और यह रामेन के साथ बढ़िया लगता है।

    इसका स्वाद बेहद हल्का और फलों के समान होता है। मशरूम की यह किस्म फॉस्फोरस, आयरन, सेलेनियम, थायमिन, कैल्शियम और कॉपर से भरपूर होती है।

    इसमें स्वस्थ अमीनो एसिड और आहार फाइबर भी होते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

    #5

    पोर्सिनी मशरूम 

    पोर्सिनी मशरूम इटली में खाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय मशरूम है। इसकी कई किस्में होती हैं और यह हल्का लाल और भूरे रंग का होता है।

    इस मशरूम का तना मोटा होता है और यह छूने में थोड़े चिपचिपा होता है।

    इनके सेवन से आपके पेट का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है। इसके साथ ही इसमें वसा और कोलेस्ट्रॉल मौजूद नहीं होता।

    आप मशरूम का इस्तेमाल करके लजीज गलावटी कबाब बना सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    एनवीडिया ने चीन में AI चिप के डायवर्जन से किया इनकार, कहा- नहीं मिला कोई सबूत  एनवीडिया
    सलमान खान ने आखिर ले लिया अपनी अगली फिल्म पर फैसला, सामने आया ये बड़ा अपडेट सलमान खान
    पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की महिला यूट्यूबर गिरफ्तार हरियाणा
    जेनसोल इंजीनियरिंग के CFO ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह  प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    खान-पान

    तरबूज के बीज को करें डाइट में शामिल, मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य लाभ डाइट
    गर्मियों के दौरान डाइट में जरूर शामिल करें लीची, मिलेगें स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ लाइफस्टाइल
    गर्मी से छुटकारा पाने के लिए बनाकर पीएं गुजरात के मशहूर ये 5 लजीज पेय पदार्थ रेसिपी
    मोरिंगा चाय बनाम ग्रीन टी: जानिए कौन-सी चाय है अधिक स्वास्थ्यवर्धक  स्वास्थ्य

    डाइट

    भारतीय व्यंजनों का स्वाद दोगुना कर देती हैं रायता और चटनी समेत ये साइड डिश  खान-पान
    तनाव मिटाकर शरीर में ऊर्जा भर देंगे ये 5 खाद्य पदार्थ, जरूर करें डाइट में शामिल  खान-पान
    इंटरमिटेंट फास्टिंग से लगभग 91 प्रतिशत बढ़ जाता है हृदय रोग से मौत का खतरा- अध्ययन शिकागो
    रोजाना करें अखरोट के दूध का सेवन, शरीर के स्वस्थ रहने सहित मिलेंगे कई फायदे  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025