NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पेट की सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए इन खाद्य पदार्थों का करें सेवन
    पेट की सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए इन खाद्य पदार्थों का करें सेवन
    लाइफस्टाइल

    पेट की सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए इन खाद्य पदार्थों का करें सेवन

    लेखन गौसिया
    May 07, 2023 | 06:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    पेट की सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए इन खाद्य पदार्थों का करें सेवन
    पेट फूलने से राहत दिलाते हैं ये खाद्य पदार्थ (तस्वीर: फ्रीपिक)

    आजकल की बिगड़ती जीवनशैली के कारण स्वस्थ रहना एक चुनौती बन गया है। गलत खान-पान के कारण अधिकतर लोग पेट फूलने की समस्या से जूझते हैं। इस समस्या को अंग्रेजी में ब्लोटिंग कहते हैं, जिसकी वजह से पेट में दर्द और परेशानी होती है। आइए आज हम आपको पेट की सूजन की समस्या से राहत दिलाने में मदद करने वाले 5 खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं।

    खीरा

    जिन लोगों को पेट की सूजन की समस्या होती है उनके सेवन के लिए खीरा एक बढ़िया विकल्प है। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है इसलिए यह डिहाइड्रेशन के कारण पेट में होने वाली सूजन को रोकने के लिए मदद करता है। इसके अलावा यह पेट को ठंडा रखता है और आपको ऊर्जावन महसूस कराता है। गर्मियों में खीरे के सेवन से स्वास्थ्य को ये अन्य फायदे भी मिलते हैं।

    केला

    केला एक बेहद गुणकारी फल है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसका सेवन पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने और पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है। इसमें पोटेशियम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पेट की सूजन से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, कच्चे केले का सेवन भी इन शारीरिक समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर है।

    पपीता

    पपीता एक ऐसा स्वास्थ्यवर्धक फल है, जो किसी भी मौसम में आसानी से मिल सकता है। यह खाने में मीठा और स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी लाभदायक है। इसमें पपैन नामक एक एंजाइम होता है, जो सूजन और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को रोकने में मदद करता है। डाइट में पपीते को शामिल करने से इन शारीरिक समस्याओं से भी राहत मिलती है।

    दही

    दही को प्राकृतिक तरीके से तैयार किया जाता है, जिसके कारण यह पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो पेट की सूजन की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है और मल की आवृत्ति में सुधार करता है। आप चाहें तो दही से इन लजीज व्यंजनों को बनाकर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    अदरक

    अदरक कई औषधीय गुणों से समृद्ध होता है। इस कारण यह सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो पेट की सूजन की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। जब भी पाचन संबंधी समस्या हो तो आप अदरक की चाय का सेवन करें या फिर अदरक का छोटा सा टुकड़ा चबाएं। बाजार से अदरक खरीदते समय इन बातों का खास ध्यान रखें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य
    लाइफस्टाइल

    खान-पान

    कोलकाता में मिलता है 'पुचका चॉप', देखिए अनोखे फूड कॉम्बिनेशन का वायरल वीडियो कोलकाता
    किशमिश से घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी
    बुद्ध पूर्णिमा: त्योहार मनाने के लिए घर पर बनाएं ये 5 खीर, जानिए रेसिपी  रेसिपी
    फैटी लिवर को ठीक करने में मददगार हैं ये 5 सामग्रियां, डाइट में करें शामिल लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य

    बंद नाक से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा फायदा प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    सेहत के बारे में काफी कुछ बताते हैं कान, जानिए कैसे  लाइफस्टाइल
    पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती हैं आपकी ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें खान-पान
    शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत हैं ये 5 खाद्य पदार्थ, डाइट में करें शामिल खान-पान

    लाइफस्टाइल

    धूल-मिट्टी से गंदी हो जाती है घर की बालकनी तो इन 5 तरीकों से रखें साफ  घर की सजावट
    बेचैनी से राहत पाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये 5 योगासन, जरूर मिलेगा लाभ योग
    ड्राई स्कैल्प क्या है? इस समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे बालों की देखभाल
    महिलाएं गर्मियों में प्लाजो को स्टाइल करने के लिए अपनाएं ये तरीके, दिखेंगी स्टाइलिश कपड़ों के लिए टिप्स
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023