पैरों पर हो रहे हैं मुंहासें? उपचार करने के लिए अपनाएं ये आसान नुस्खे
क्या है खबर?
मुंहासें त्वचा पर होने वाली आम समस्या है, जो शरीर के किसी भी अंग पर हो सकते हैं। ये दाने आम तौर पर चेहरे, पीठ, गले या कंधों पर होते हैं।
हालांकि, कई लोगों को पैरों में मुंहासे होने की परेशानी से जूझना पड़ता है। ये मुंहासे छोटे दाने या बड़े फोड़े भी हो सकते हैं, जो दर्दनाक और असुविधाजनक होते हैं।
आप पैरों की त्वचा की देखभाल करके मुंहासों को दूर करने के लिए ये 5 नुस्खे अपनाएं।
#1
चने के आटे का मास्क लगाएं
चने का आटा एक एंटी-पिंपल एजेंट के रूप में काम करता है, जो त्वचा के तैलीयपन को कम करने में मदद करता है।
इसका मास्क बनाने के लिए एक कटोरे में 2 चम्मच चने का आटा लेकर उसमें एक चम्मच दही मिलाएं। अब इस मिश्रण में एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इस मास्क को अपने पैरों पर लगाएं और 30 मिनट सुखाने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
#2
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें
त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाने से यह सूजन और मुंहासों को दूर करने में मदद करता है। इसका कारगर मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा के पौधे की पत्ती को काटें और उसका जेल निकाल लें।
इस ताजे निकाले हुए जेल को तुरंत पैरों में लगाएं और त्वचा में अवशोषित होने दें। इससे आपके मुंहासे भी दूर होंगे और त्वचा भी मॉइस्चराइज हो जाएगी।
आप पैरों को मुलायम बनाने के लिए इन असरदार घोल में भिगो सकते हैं।
#3
सेब के सिरके का उपयोग करें
पैरों के मुंहासों को दूर करने का एक असरदार नुस्खा है सेब के सिरके का उपयोग करना। इसमें सिट्रिक एसिड जैसे प्राकृतिक एसिड होते हैं, जो बैक्टीरिया को मिटाते हैं और pH स्तर को संतुलित करते हैं।
एक चम्मच सेब के सिरके में करीब 3 चम्मच पानी मिलाएं। इस मिश्रण को रुई की मदद से अपने पैरों पर लगाएं और 20 सेकंड तक सूखने दें।
आप पैरों की दुर्गंध को दूर करने के लिए ये टिप्स अपना सकते हैं।
#4
शहद और दालचीनी का मास्क आएगा काम
साइंटिया फार्मास्युटिका जर्नल में प्रकाशित 2017 के एक अध्ययन से पता चलाता है कि शहद और दालचीनी को मिलाकर इस्तेमाल करने से मुंहासे मिट सकते हैं।
इनके प्रभावी मास्क को बनाने के लिए 2 चम्मच शहद और एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। पैरों को साफ करके उनपर ये मास्क लगाएं और कुछ देर सुखाने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
आप पुदीने की पत्तियों से बने इन फेस मास्क से भी मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं।
#5
ग्रीन टी से मिलेगी मदद
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है और इसे पीने से स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह आपको मुंहासों से छुटकारा पाने में भी मदद कर सकती है।
सबसे पहले उबलते पानी में ग्रीन टी डालकर इससे चाय तैयार कर लें। इसे ठंडा करके एक स्प्रे बोतल में भरें और अपने पैरों पर छिड़कें।
आप इसे रुई की मदद से भी पैरों पर लगा सकते हैं। सूख जाने पर इसे पानी से साफ करें और पैरों को सुखा लें।