Page Loader
अपनी दिनचर्या में शामिल करें कोरियन लोगों की ये स्वस्थ आदतें, बन जाएंगे ऊर्जावान

अपनी दिनचर्या में शामिल करें कोरियन लोगों की ये स्वस्थ आदतें, बन जाएंगे ऊर्जावान

लेखन सयाली
Sep 04, 2024
09:25 am

क्या है खबर?

दक्षिण कोरिया के लोगों की त्वचा बेहद चमकदार और स्वस्थ होती है, जिसके कारण वे हमेशा जवान दिखते हैं। साथ ही वे सदैव ऊर्जावान भी बने रहते हैं। उनकी अच्छी सेहत और निखरी त्वचा के पीछे उनकी लाइफस्टाइल और स्वस्थ आदतों का हाथ है। वे रोजाना स्वस्थ भोजन करते हैं और अच्छी नींद लेते हैं। आप भी अगर कोरिया के लोगों की तरह ही जवान दिखना चाहते हैं तो उनकी इन 5 आदतों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

#1

सौम्य एक्सफोलिएशन

कोरिया के लोगों की त्वचा हमेशा साफ और हाइड्रेटेड नजर आती है। इसके पीछे का राज है उनकी सौम्य एक्सफोलिएशन की तकनीक। यहां के लोग अपने चेहरे पर कठोर स्क्रब इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि हल्के एक्सफोलिएटिंग मास्क लगाते हैं। साथ ही वे सॉना स्नान करके और गर्म पानी का इस्तेमाल करके छिद्रों को खोलते हैं और त्वचा में फसी गंदगी को दूर करते हैं। इससे उनकी मृत त्वचा की परत हट जाती है और त्वचा निखरी हुई दिखाई देती है।

#2

नियमित एक्सरसाइज

एक्सरसाइज करना हर किसी के लिए जरूरी होता है। कोरिया के लोग भी अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। कई लोग टायक्वोंडो जैसे कोरिया के पारंपरिक व्यायाम अपनाते हैं, तो कई लोग कोरियन डांस के जरिए अपना वजन कम करते हैं। आप भी इन फिटनेस तकनीकों का पालन करके वजन घटा सकते हैं और ऊर्जावान बने रह सकते हैं। आप मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए कोरियाई फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं।

#3

फर्मेन्टेड भोजन

कोरिया के लोगों का खान-पान बेहद स्वास्थ्यवर्धक होता है, जिसमें ढेर सारा फर्मेन्टेड भोजन शामिल होता है। किमची और मीसो जैसे फर्मेन्टेड व्यंजन कोरियाई खाने का एक जरूरी हिस्सा होते हैं। इन व्यंजनों में कई स्वस्थ प्रोबायोटिक होते हैं, जो पेट के स्वास्थ्य का समर्थन करके पाचन क्रिया को सुधारते हैं। साथ ही इस तरह के भोजन से चयापचय भी मजबूत रहता है। अगर आप कोरियाई फर्मेन्टेड व्यंजन नहीं खाना चाहते तो भारतीय अचार खाएं।

#4

डबल क्लींजिंग

कोरिया के लोग अपने चेहरे को एक बार के बजाए 2 बार साफ करते हैं। इसे डबल क्लींजिंग तकनीक कहा जाता है, जिससे त्वचा की देखभाल में मदद मिलती है। इसमें पहले एक ऑयल आधारित क्लींजिंग इस्तेमाल किया जाता है, फिर एक पानी आधारित क्लींजिंग का प्रयोग होता है। ऐसा करने से चेहरे की सारी अशुद्धियां साफ हो जाती हैं। आप भी यह तरीका अपनाकर कोरियाई लोगों जैसी ग्लास स्किन पा सकते हैं।

#5

पर्याप्त नींद लेना

कोरिया के लोग अपनी नींद को बहुत प्राथमिकता देते हैं। इस देश के लोगों का मानना है कि अच्छी नींद आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में मदद कर सकती है। कोरियन लोग रोजाना एक ही समय पर सोते हैं और पर्याप्त नींद लेते हैं। साथ ही वे सोने से पहले कोई आरामदायक एक्सरसाइज या गतिविधि भी करते हैं, जिससे उनका मन शांत हो सके। जानिए सोते वक्त चक्कर आने के कुछ संभावित कारण