Page Loader
खाने का जायका बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है जीरा, जानें इसके फायदे
जीरे के फायदे

खाने का जायका बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है जीरा, जानें इसके फायदे

लेखन अंजली
Jul 09, 2025
07:58 pm

क्या है खबर?

कई भारतीय रसोईयों में जीरे का इस्तेमाल किया जाता है। यह न केवल खाने का जायका बढ़ाता है, बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर भी है। जीरे में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर के लिए लाभदायक हैं। आइए जानते हैं कि जीरे का सेवन कैसे सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है और इसे अपनी डाइट में कैसे शामिल किया जा सकता है।

#1

पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में है सहायक

जीरे का सेवन पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो अपच, गैस और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिला सकते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व लिवर के लिए भी फायदेमंद है। यह लिवर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए जीरे का नियमित सेवन लाभकारी हो सकता है।

#2

इम्यूनिटी को मजबूत करने में है सहायक

इम्यूनिटी शरीर की रक्षा प्रणाली होती है, जो शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने की शक्ति देती है। इम्यूनिटी को मजबूत करने में जीरे का सेवन अहम भूमिका निभा सकता है। जीरे में मौजूद विटामिन और आयरन इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर में मौजूद हानिकारक कणों से लड़ने में मदद करते हैं।

#3

सांसों की बदबू कर सकता है दूर

सांसों की बदबू दूर करने में भी जीरा फायदेमंद हो सकता है। जीरे में ऐसे गुण होते हैं, जो मुंह के कीटाणुओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व भी मुंह के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। सांसों की बदबू दूर करने के लिए मुंह की सफाई के बाद आधे चम्मच जीरे को मुंह में डालकर अच्छे से चबाएं, फिर पानी से मुंह साफ कर लें।

#4

दिल को स्वस्थ रखने में है कारगर

जीरे का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद तत्व शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के जमाव को रोककर दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये तत्व खून के बहाव में सुधार लाने और रक्तचाप के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक हैं। जीरे में मौजूद अन्य पोषक तत्व धमनियों में जमे अवरोध को हटाकर खून के बहाव को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

#5

अनिद्रा की समस्या से दिला सकता है छुटकारा

अगर आपको अनिद्रा की समस्या है तो जीरे का सेवन करना शुरू कर दें। इसमें एक खास तत्व होता है, जो नींद लाने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर को आराम देने और अच्छी नींद दिलाने में सहायक हैं। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच जीरा पाउडर मिलाकर पीएं। अनिद्रा की समस्या से राहत पाने के लिए यह कारगर हो सकता है।