
इन 5 खाद्य पदार्थों का सेवन त्वचा के लिए हो सकता है नुकसानदायक
क्या है खबर?
त्वचा की देखभाल के लिए कई लोग महंगे-महंगे त्वचा देखभाल के उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि त्वचा की देखभाल के लिए खान-पान भी अहम भूमिका निभाता है।
दरअसल, कई बार त्वचा पर मुंहासे या फिर दाग-धब्बे होने का कारण खान-पान भी हो सकता है।
आइए आज हम आपको पांच ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हैं, जो त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं और इनके अन्य विकल्प क्या हैं।
#1
दूध से बने उत्पाद
दूध से बने उत्पादों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो शरीर में सूजन पैदा कर सकते हैं और त्वचा पर मुंहासे होने का कारण बन सकते हैं।
इसके अतिरिक्त इनका अधिक सेवन त्वचा के प्राकृतिक तेल को कम कर सकता है, जो मुंहासों के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
अगर आपकी त्वचा पर अधिक मुंहासें हैं तो त्वचा विशेषज्ञ से उसका असल कारण पूछे ताकि आप उसी अनुसार उससे बचाव कर सकें।
#2
मीठा
मीठे का अधिक सेवन शरीर में सूजन पैदा कर सकता है, जो त्वचा की समस्याओं के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
इसका कारण है कि मीठे का अधिक सेवन करने से खून में शर्करा का स्तर बढ़ता है, जिससे त्वचा पर दाने और मुंहासे हो सकते हैं।
इसके अतिरिक्त मीठे का अधिक सेवन त्वचा को बेजान और थका हुआ भी दिखा सकता है। इसलिए मीठे से दूरी बनाएं।
#3
तली-भुनी चीजें
तली-भुनी चीजों का अधिक सेवन न केवल वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है, बल्कि त्वचा की समस्याओं के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।
दरअसल, ये चीजें शरीर में सूजन पैदा कर सकती हैं, जो मुंहासों के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।
इनका अधिक सेवन त्वचा को बेजान और थका हुआ भी दिखा सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप तली-भुनी चीजों के बजाय भुनी चीजों का सेवन करें।
#4
शराब
शराब का अधिक सेवन करने से त्वचा की चमक कम हो सकती है और समय से पहले झुर्रियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
इसका कारण है कि शराब का अधिक सेवन करने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे त्वचा बेजान और थकी-थकी सी दिख सकती है।
इसलिए बेहतर होगा कि आप जितनी संभव हो उतनी कम शराब का सेवन करें।
#5
चॉकलेट
कई लोगों का मानना है कि चॉकलेट खाने से मुंहासे होते हैं, लेकिन यह गलत है।
हालांकि, चॉकलेट में मीठे की मात्रा अधिक होती है, जो त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
इसका कारण है कि मीठे का अधिक सेवन शरीर में सूजन पैदा कर सकता है, जो मुंहासों के लिए जिम्मेदार हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप गहरे रंग की चॉकलेट का सेवन करें, जिसमें मीठे की मात्रा कम होती है।