LOADING...
मैनचेस्टर टेस्ट: ओली पोप ने जड़ा 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
ओली पोप ने शानदार पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@graynics)

मैनचेस्टर टेस्ट: ओली पोप ने जड़ा 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Jul 25, 2025
07:20 pm

क्या है खबर?

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप ने 71 रन की अहम पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यह उनके टेस्ट करियर का 16वां और भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा। दोनों ने मिलकर लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 332/2 तक पहुंचा दिया था। लंच के बाद पोप अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाएं और वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर आउट हुए।

पारी

ऐसी रही पोप की पारी और साझेदारी 

पोप और रूट के बीच चौथे विकेट के लिए 231 गेंदों में 144 रन की साझेदारी हुई। वह 128 गेंदो में 71 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 7 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 55.47 की रही। पोप को आउट करने का अंशुल कम्बोज ने एक मौका जरूर बनाया था जब वह 48 रन पर थे। हालांकि, ध्रुव जुरेल वह कैच लपक नहीं पाए। सीरीज के पहले टेस्ट में इस खिलाड़ी ने शतक भी लगाया था।

करियर

पोप के टेस्ट करियर पर एक नजर 

पोप ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2018 में भारतीय टीम के खिलाफ ही खेला था। उन्होंने अब तक 60 मुकाबले खेले हैं और इसकी 105 पारियों में 35.58 की औसत से 3,558 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 9 शतक के अलावा 16 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 205 रन रहा है। इंग्लैंड में उन्होंने 32 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 54 पारियों में 40.09 की औसत से 2,045 रन बनाए हैं।