NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / राइस पेपर शीट मास्क को बनाएं अपने स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा, मिलेंगे ये 4 फायदे
    अगली खबर
    राइस पेपर शीट मास्क को बनाएं अपने स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा, मिलेंगे ये 4 फायदे

    राइस पेपर शीट मास्क को बनाएं अपने स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा, मिलेंगे ये 4 फायदे

    लेखन सयाली
    Mar 24, 2025
    05:21 pm

    क्या है खबर?

    पिछले कुछ सालों से महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए शीट मास्क इस्तेमाल करना पसंद कर रही हैं। ये अलग-अलग प्रकार के सीरम में भीगे हुए होते हैं और इन्हें सीधे चेहरे पर लगाया जाता है।

    इन दिनों राइस पेपर से बने शीट मास्क चर्चा में हैं, जो चावल के पानी वाले टोनर से लैस होते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से त्वचा मुलायम बन सकती है और नमी भी बढ़ सकती है।

    आइए इसे लगाने के मुख्य फायदे जानते हैं।

    जानकारी

    कैसे बनता है राइस पेपर शीट मास्क?

    राइस पेपर शीट मास्क बनाने के लिए बेहद पतले राइस पेपर का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें चावल के पानी, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-C जैसे तत्वों से लैस सीरम शामिल किए जाते हैं।

    #1

    टैनिंग को करता है कम

    ज्यादा देर तक धूप के सीधे संपर्क में रहने से टैनिंग हो जाती है और सनबर्न का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।

    हालांकि, आप अतिरिक्त सुरक्षा के लिए हफ्ते में 2 बार राइस पेपर का शीट मास्क भी लगा सकती हैं। इस मास्क में त्वचा को आराम पहुंचाने वाले गुण होते हैं और यह टैनिंग को कम करने में भी मदद करता है।

    साथ ही, इससे जलन की समस्या भी कम होगी।

    #2

    संवेदनशील त्वचा के लिए फायदेमंद

    अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तब भी आप बेफिक्र हो कर राइस पेपर के शीट मास्क का उपयोग कर सकती हैं। यह मास्क बेहद नरम होता है और त्वचा पर किसी प्रकार की एलर्जी पैदा नहीं करता है।

    यह मास्क बिना जलन या परेशानी पैदा किए त्वचा पर चिपक जाता है। इसके तत्व त्वचा में अवशोषित हो कर उसकी गुणवत्ता को सुधारते हैं और चमक को भी बढ़ा देते हैं।

    इसे लगाने से आपके चेहरे पर मुंहासे भी नहीं होंगे।

    #3

    त्वचा को करता है हाइड्रेट और बनाता है चमकदार

    राइस पेपर शीट मास्क बेहद मॉइस्चराइजिंग होता है, क्योंकि यह कई तरह के हाइड्रेटिंग सीरम से लैस होता है। इसे लगाने से शुष्कता की समस्या दूर हो जाती है और त्वचा में नमी बरकरार रहती है।

    इस तरह के फेस मास्क में विटामिन-C, चावल के अर्क और नियासिनमाइड जैसे तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी त्वचा के निखार को बढ़ाने में योगदान दे सकते हैं।

    साथ ही, इनके जरिए दाग-धब्बे और रंजकता भी दूर होती है।

    #4

    बुढ़ापे के लक्षण करता है कम

    अगर आपके चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण नजर आने लगे हैं तो यह फेस मास्क आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

    राइस पेपर से बने फेस मास्क में अक्सर कोलेजन और हायलूरोनिक एसिड जैसे तत्व शामिल किए जाते हैं। ये दोनों ही अपने एंटी-एजिंग गुणों के लिए जाने जाते हैं।

    इस मास्क को लगाने से महीन रेखाएं, झुर्रियां और झाइयां दूर हो सकती हैं। इसके अलावा, यह मुंहासों के दाग भी मिटा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    त्वचा की देखभाल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    त्वचा की देखभाल

    महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह घर पर बनाकर लगाएं ये 5 फेस पैक, मिलेगी चमकदार त्वचा लाइफस्टाइल
    त्वचा के प्राकृतिक तेल को संतुलित करते हुए कई लाभ दे सकते हैं ये फेस पैक लाइफस्टाइल
    गोटू कोला: जानिए कैसे यह जड़ी-बूटी आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है लाइफस्टाइल
    कोरियन स्किनकेयर: दिन और रात की रूटीन में क्या है अंतर? जानें कैसे करें सही देखभाल लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025