NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना पीएं चुकंदर का जूस, मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ
    अगली खबर
    रोजाना पीएं चुकंदर का जूस, मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ
    चुकंदर के जूस के फायदे (तस्वीर: फ्रीपिक)

    रोजाना पीएं चुकंदर का जूस, मिलेंगे ये स्वास्थ्य लाभ

    लेखन अंजली
    Nov 17, 2023
    04:27 pm

    क्या है खबर?

    चुकंदर विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपको स्वस्थ रखने में काफी मदद कर सकता है। लाभ के लिए अपनी डाइट में चुकंदर के जूस को शामिल करें।

    इसका स्वाद मिट्टी जैसा होता है और इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें सेब के टुकड़े, पुदीना और नींबू जैसी चीजों को मिला सकते हैं।

    आइए जानते हैं कि रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पीने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

    #1

    पाचन शक्ति को बढ़ाने में कर सकता है मदद

    कई लोग अपने खान-पान पर ध्यान नहीं देते, जिसके कारण उन्हें अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

    इन समस्याओं से राहत पाने के लिए चुकंदर के जूस का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

    इसका कारण है कि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पाचन क्रिया पर अच्छा प्रभाव डालते हैं।

    यही नहीं, चुकंदर के जूस के सेवन से अल्सर, गैस्ट्रिक और पाचन क्रिया से संबंधित समस्याओं से भी बचाव हो सकता है।

    #2

    ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में है सहायक 

    यह जूस नाइट्रेट का एक शक्तिशाली स्रोत है। नाइट्रेट्स रक्त वाहिकाओं को फैलाते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। यह हृदय के लिए लाभदायक होता है।

    एक अध्ययन के मुताबिक, चुकंदर के जूस का सेवन करने वाले प्रतिभागियों ने महज 30 मिनट में अपने ब्लड प्रेशर के स्तर में काफी कमी देखी। हालांकि, यह असर 24 घंटे में कम हो गया।

    ऐसे में रोजाना इसका पर्याप्त मात्रा में सेवन करना जरूरी है।

    #3

    वजन नियंत्रित रखने में भी है प्रभावी

    बढ़ता वजन कई गंभीर समस्याओं का कारक बन सकता है। इससे अच्छा है कि इसे नियंत्रित रखने के लिए चुकंदर का जूस पीया जाए।

    एक शोध के अनुसार, चुकंदर के जूस में कैलोरी कम और पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है।

    इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन-C शरीर में फैट ऑक्सीडेशन को बढ़ाता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

    #4

    इम्युनिटी को दे सकता है मजबूती

    चुकंदर के अर्क में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी प्रभाव होता है, जो इम्युनिटी की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

    इसके अलावा रिसर्चगेट की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, चुकंदर में बीटा कैरोटीन और विटामिन-C की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं।

    यहां जानिए सर्दियों में इम्युनिटी को मजबूत करने वाले फल।

    #5

    कैंसर का खतरा कम करने में है मददगार 

    चुकंदर के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट बेटासायनिन होता है, जो मुक्त कणों से लड़कर कैंसर की रोकथाम में योगदान कर सकता है।

    साथ ही इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण क्रोनिक लिम्फोसाइटिक ल्यूकेमिया कैंसर के इलाज में भी मदद कर सकते हैं।

    एक अध्ययन के मुताबिक, चुकंदर के जूस में अच्छी-खासी मात्रा में एंटी-कैंसर प्रभाव मौजूद होते हैं।

    हालांकि, कैंसर रोगी डॉक्टरी सलाह के बाद ही इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग

    खान-पान

    दुनियाभर के अजीबोगरीब नियम वाले रेस्टोरेंट, कहीं पर समय-सीमा तो कहीं बोलने पर है पाबंदी अमेरिका
    युवती ने चॉकलेट आइसक्रीम से बना दिए पकौड़े, देखिए अजीबोगरीब खाने का वायरल वीडियो अजब-गजब खबरें
    महिला ने बनाई 'सेब की सब्जी', लोग बोले- ये देखने के बाद हमें नहीं जीना सोशल मीडिया
    करवा चौथ: व्रत रख रही महिलाएं सेहत का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके त्यौहार

    लाइफस्टाइल

    रोजाना एक कप नींबू की चाय का करें सेवन, मिल सकते हैं ये स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    आयुध पूजा: जानिए क्यों मनाया जाता है यह त्योहार, इसका महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें त्यौहार
    जन्मदिन विशेष: प्रभास अपनी फिटनेस के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान को करते हैं फॉलो प्रभास
    ओड़िशा: धार्मिक और खूबसूरत पर्यटन स्थलों का घर है भुवनेश्वर, जरूर बनाएं यहां घूमने का प्लान ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025