NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोलकाता मामला: डॉक्टरों और मुख्यमंत्री की बैठक फिर क्यों नहीं हो सकी?
    अगली खबर
    कोलकाता मामला: डॉक्टरों और मुख्यमंत्री की बैठक फिर क्यों नहीं हो सकी?
    डॉक्टरों का इंतजार करतीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

    कोलकाता मामला: डॉक्टरों और मुख्यमंत्री की बैठक फिर क्यों नहीं हो सकी?

    लेखन आबिद खान
    Sep 15, 2024
    12:46 pm

    क्या है खबर?

    कोलकाता में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या और बलात्कार के मुद्दे पर जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन फिलहाल खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है।

    कल (14 सितंबर) को डॉक्टर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने उनके आवास पहुंचे थे, लेकिन बैठक के सीधे प्रसारण को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद डॉक्टर मुख्यमंत्री से मिल बिना लौट आए।

    इधर आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया है।

    बैठक

    क्यों नहीं हो सकी बैठक?

    कल शाम डॉक्टर मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पहुंचे थे।

    डॉक्टर बैठक के सीधे प्रसारण की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई।

    इसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें बैठक की रिकॉर्डिंग करने की अनुमति दी जाए। सरकार ने इससे भी इनकार कर दिया और कहा कि वो खुद रिकॉर्डिंग कर डॉक्टरों को बाद में देगी, क्योंकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

    इस मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी।

    चाय

    मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से कहा- एक कप चाय ही पी लीजिए

    डॉक्टर करीब 40 मिनट कर मुख्यमंत्री आवास के बाहर खड़े रहे।

    इसके बाद ममता बनर्जी बाहर आईं और डॉक्टरों से अंदर आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "आप मुझ पर भरोसा कर सकते हैं। मैं आपको गुमराह नहीं करूंगी। भले ही आप बैठक में शामिल न हों, कम से कम एक कप चाय ही पी लें।"

    इस पर डॉक्टरों ने कहा कि न्याय मिलने के बाद ही चाय पी जाएगी।

    बयान

    ममता ने कहा- डॉक्टर मेरा अपमान कर रहे

    कई देर तक गतिरोध जारी रहने के बाद अधिकारी मुख्यमंंत्री आवास से चले गए। डॉक्टरों से कहा गया कि अब वक्त काफी हो चुका है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री ममता ने कहा, "ऐसा करके आप मेरा भी अपमान कर रहे हैं। अगर आपको मिलना ही नहीं था तो आपने ये मेल भेजा ही क्यों था? आप लोग मेरा अपमान क्यों कर रहे हैं? मैं आप लोगों से बातचीत करने के लिए 3 दिन से इंतजार कर रही हूं।"

    डॉक्टर

    बैठक न होने के बाद डॉक्टरों ने क्या कहा?

    डॉक्टरों ने कहा, "हमें मुख्यमंत्री मैडम पर भरोसा था। हमें उम्मीद थी कि वह सीधे प्रसारण के लिए मान जाएंगी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर हम सबको निराश किया है। संदीप घोष की गिरफ्तारी से साबित होता है कि हमारी मांगें जायज थीं।"

    डॉक्टरों ने संभावना जताई कि मुख्यमंत्री ने बातचीत के लिए इसलिए भी मना किया होगा, क्योंकि उन्हें CBI द्वारा घोष की गिरफ्तारी की सूचना मिल गई होगी।"

    गिरफ्तारी

    क्यों गिरफ्तार किए गए डॉक्टर घोष?

    CBI ने संदीप घोष और ताल्हा पुलिस स्टेशन के पूर्व अधिकारी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार कर लिया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर घोष और मंडल को जांच में सहयोग न करने, FIR दर्ज करने में देरी और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।

    इससे पहले डॉक्टर घोष को भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था। ED ने घोष से कई घंटे तक पूछताछ की थी।

    मामला

    क्या है महिला डॉक्टर की हत्या का मामला?

    9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर का शव मिला था।

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर की हत्या से पहले रेप की पुष्टि हुई थी। उसकी आंख, मुंह, पैर, गर्दन, हाथ, कमर और निजी अंगों पर काफी चोटें थीं।

    मामले में पुलिस ने अस्पताल में आने-जाने वाले एक नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को गिरफ्तार किया है और उसका पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया गया है।

    फिलहाल CBI मामले की जांच कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता
    ममता बनर्जी
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    ताज़ा खबरें

    सऊदी अरब में खुला दुनिया का पहला AI डॉक्टर क्लीनिक, ऐसे होता है इलाज सऊदी अरब
    फिल्म 'धमाल 4' को मिली रिलीज तारीख, अपनी पलटन के साथ लौट रहे अजय देवगन  अजय देवगन
    IPL: बतौर कप्तान एक सीजन में 30 या अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी IPL रिकॉर्ड्स
    शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, 200 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी इतना लुढ़का शेयर बाजार समाचार

    कोलकाता

    कोलकाता डॉक्टर की रेप-हत्या: आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में CBI को क्या बताया? केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    कोलकाता डॉक्टर की रेप-हत्या: विरोध में सड़कों पर उतरे छात्र, सरकार ने तैनात किए 6,000 पुलिसकर्मी कोलकाता पुलिस
    कोलकाता डॉक्टर की रेप-हत्या: संदीप घोष की बढ़ी परेशानी, अब ED करेगी वित्तीय अनियमितताओं की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    कोलकाता मामला: आरोपी संजय रॉय की बाइक पुलिस आयुक्त के नाम पर पंजीकृत कोलकाता पुलिस

    ममता बनर्जी

    ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बोलीं- राम नवमी पर हिंसा पूर्व नियोजित थी, भाजपा ने करवाई पश्चिम बंगाल
    ममता बनर्जी बोलीं- मैंने बनाया INDIA गठबंधन, कांग्रेस-CPIM पर वोट बर्बाद मत करना कांग्रेस समाचार
    ममता बनर्जी का बड़ा आरोप, बोलीं- न्यायपालिका और फैसलों को प्रभावित कर रही भाजपा भाजपा समाचार
    संदेशखाली मामला: भाजपा नेता का वीडियो वायरल, बोले- कोई बलात्कार नहीं हुआ, हमने झूठे आरोप लगवाए सुवेंदु अधिकारी

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    अरविंद केजरीवाल CBI की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती अरविंद केजरीवाल
    कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप-हत्या के मामले में ममता बनर्जी ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया ममता बनर्जी
    कोलकाता डॉक्टर की रेप-हत्या: इस हालत में मिला था पीड़िता का शव, परिजनों ने बताया हाल कोलकाता
    कोलकाता डॉक्टर की रेप-हत्या: केंद्र का राज्‍यों का बड़ा आदेश, आरोपी का होगा साइकोएनालिसिस टेस्ट कोलकाता
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025