NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / परमबीर सिंह का मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से तबादला, हेमंत नागराले संभालेंगे जिम्मेदारी
    अगली खबर
    परमबीर सिंह का मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से तबादला, हेमंत नागराले संभालेंगे जिम्मेदारी

    परमबीर सिंह का मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से तबादला, हेमंत नागराले संभालेंगे जिम्मेदारी

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 17, 2021
    06:17 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को पद से हटा दिया गया है और हेमंत नागराले मुंबई के नए पुलिस प्रमुख होंगे। सिंह का होमगार्ड विभाग में तबादला कर दिया गया है।

    मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली विस्फोटकों से भरी गाड़ी के मामले में सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद यह फैसला लिया गया है। वाजे परमबीर सिंह के करीबी थे और सीधे उन्हें ही रिपोर्ट कर रहे थे।

    बैठक

    मंगलवार रात उद्धव ठाकरे ने की थी परमबीर और नागराले के साथ बैठक

    सिंह के तबादले और नागराले की नियुक्ति के इस आदेश से पहले मंगलवार रात को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गृह मंत्री अनिल देशमुख, पुलिस प्रमुख (DGP) हेमंत नागराले और परमबीर सिंह के साथ लंबी बैठक की थी।

    माना जा रहा है कि इसी बैठक में फेरबदल का फैसला लिया गया। सिंह के वाजे से संबंधों को इसकी वजह माना जा रहा है। सिंह उस समिति के प्रमुख भी थे जिसने 16 साल बाद वाजे की बहाली की थी।

    गिरफ्तारी

    NIA ने शनिवार को किया था वाजे को गिरफ्तार

    बता दें कि मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' के बाहर खड़ी मिली स्कॉर्पियो गाड़ी के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बीते शनिवार को वाजे को गिरफ्तार किया था।

    वाजे इस गाड़ी को इस्तेमाल करते हुए देखे गए थे। इसके अलावा मनसुख हीरेन नामक जिस कार डीलर से उन्होंने यह कार छीनी थी, उसकी हत्या के मामले में भी उनका नाम आया है।

    आशंका है कि वाजे ने ही अंबानी के घर के बाहर गाड़ी खड़ी की थी।

    परिचय

    कौन हैं हेमंत नागराले?

    मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले की बात करें तो वह 1987 बैच के IPS अधिकारी हैं और फिलहाल महाराष्ट्र पुलिस प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

    इसके पहले वह महाराष्ट्र पुलिस के लीगल और टेक्निकल विभाग के प्रमुख भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी भी संभाली थी।

    अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप की सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी और इसके लिए उन्हें जमकर सराहना मिली थी।

    तैनाती

    नक्सल प्रभावित इलाके में हुई थी नागराले की पहली तैनाती

    नागराले की पहली तैनाती नक्सल प्रभावित चंद्रपुर जिले के राजुरा में हुई थी और उन्होंने बतौर सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) यहां तीन साल (1989-92) अपनी सेवाएं दीं। वह केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में भी चार साल अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

    33 साल की पुलिस सेवा के दौरान उन्हें कई मेडलों से सम्मानित किया जा चुका है।

    उनके पास NIT नागपुर से इंजीनियरिंग और JBIMS मुंबई से मास्टर ऑफ फाइनेंस मैनेजमेंट की डिग्री है। वह जूडो में ब्लैक बेल्ट हैं।

    जानकारी

    निलंबित भी हो चुके हैं नागराले

    नागराले का 2018 में नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर के पद से निलंबन भी हो चुका है। उन्होंने विधान परिषद के सभापति से मंजूरी लिए बिना शेकाप पार्टी के विधायक जयंत पाटिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इसी कारण उनका निलंबन हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    मुंबई पुलिस
    सचिन वाजे

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: वाशिम जिले के हॉस्टल में कोरोना संक्रमित पाए गए 190 छात्र और शिक्षक अमरावती
    बढ़ते कोरोना मामलों के बीच मुंबई के लिए महत्वपूर्ण है अगले 10 दिन- टास्क फोर्स विशेषज्ञ मुंबई
    मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटक सामग्री से भरी कार मुकेश अंबानी
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 16,577 नए मरीज, महाराष्ट्र में 8,500 से ज्यादा मामले भारत की खबरें

    मुंबई पुलिस

    सुशांत मामला: रिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में तीन घंटे चली बहस, फैसला सुरक्षित बिहार की सरकार
    रिया के घर पहुंची मुंबई पुलिस, अभिनेत्री ने बताया था जान को खतरा बॉलीवुड समाचार
    रिया चक्रवर्ती ने मीडिया के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, लगाया बिल्डिंग में इकट्ठा होने का आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद सुशांत की बहनों पर दर्ज हुई FIR, लगाए गंभीर आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    सचिन वाजे

    एंटीलिया केस: NIA के हाथ लगे कई अहम सुराग, वाजे द्वारा इस्तेमाल की गई कार बरामद मुकेश अंबानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025