NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटक सामग्री से भरी कार
    अगली खबर
    मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटक सामग्री से भरी कार

    मुकेश अंबानी के घर के पास मिली विस्फोटक सामग्री से भरी कार

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 25, 2021
    10:10 pm

    क्या है खबर?

    देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' से कुछ दूरी पर गुरुवार शाम को विस्फोटक सामग्री से भरी एक संदिग्ध कार मिलने से हड़कंप मच गया।

    हरे रंग की स्कॉर्पियो कार से 20 जिलेटिन छड़ें मिली। पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सरकार ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है।

    स्थिति

    जिलेटिन की छड़ों को नहीं किया गया था असेंबल

    पुलिस ने बताया कि गामदेवी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कारमाइकल रोड पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार खड़ी होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

    इस दौरान कार की जांच की गई जिसमें विस्फोटक सामग्री बनाने में इस्तेमाल होने वाली करीब 20 जिलेटिन की छड़े रखी हुई थीं।

    हालांकि, इन्हें असेंबल नहीं किया गया था। पुलिस अब कार को वहां छोड़ने वालों का पता लगाने में जुटी है।

    जानकारी

    संदिग्ध कार में मिली कुछ नंबर प्लेट

    मुंबई पुलिस ने बताया कि कार में जिलेटिन की छड़ों के साथ कुछ नंबर प्लेटें भी मिली है। ये अंबानी की सुरक्षा के विस्तार के लिए लगाए गए वाहनों की नंबर प्लेटों से मेल खाती है। ऐसे में इसकी भी जांच की जा रही है।

    बयान

    क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच, जल्द सामने आएगी सच्चाई- गृह मंत्री

    महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, 'मुकेश अंबानी के घर के पास एक स्कॉर्पियो कार बरामद हुई है। जिसमें जिलेटिन की छड़ें मिली हैं। इसकी जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। ऐसे में मामले की हकीकत जल्द ही सामने आ जाएगी।'

    कार से जिलेटिन की छड़ें मिलने के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें कमांडो भी शामिल हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

    सुरक्षा

    मुकेश अंबानी के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

    कार से जिलेटिन छड़ें बरामद होने के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मुकेश अंबानी के घर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

    मुकेश अंबानी के पास पहले से जेड प्लस सुरक्षा है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को सौंपी गई है।

    इसके अलावा मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को वाई कैटिगरी की सुरक्षा मिली हुई है। इसके बाद भी उनके घर की सुरक्षा और मजबूत की गई है।

    जानकारी

    आखिर होता क्या है जिलेटिन?

    जिलेटिन एक विस्फोटक सामग्री है। तकनीकी भाषा में इसे नाइट्रोसेल्यूलोज या गन कॉटन भी बोला जाता है। इसे नाइट्रोग्लिसरीन या नाइट्रोग्लायकोल में तोड़कर इसमें लकड़ी की लुगदी या शोरा मिलाया जाता है। यह धीरे-धीरे जलता है और आमतौर पर बिना डेटोनेटर्स के विस्फोट नहीं कर सकता।

    जिलेटिन का उपयोग गिट्टी क्रशर पर चट्टानों को तोड़ने के लिए किया जाता है। पहाड़ों को तोड़ने के लिए भी विस्फोटक के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है।

    जानकारी

    आतंकी एंगल से भी जांच कर रही है पुलिस

    पुुुुुुुुुलिस ने बताया कि कार के पंजीयन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कोई आतंकी एंगल तो नहीं है। कार में जिलेटिन मिलना गंभीर मामला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुकेश अंबानी
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    एंटीलिया

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    मुकेश अंबानी

    मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका की शादी का कार्ड वायरल, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार
    दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में शामिल हुए मुकेश अंबानी, जानिये कितनी है उनकी संपत्ति फेसबुक
    विवादों के बाद आकाश अंबानी की शादी में जमकर नाचे हार्दिक पांड्या-करण जौहर, देखें वीडियो करण जौहर
    आखिर भाई आया भाई के काम, मुकेश अंबानी ने अनिल अंबानी को जेल जाने से बचाया रिलायंस

    मुंबई

    शरमन जोशी के पिता और थिएटर कलाकार अरविंद जोशी का निधन ट्विटर
    अभिनेता सलमान खान मार्च में फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग करेंगे शुरू सोशल मीडिया
    सुभाष घई की फिल्म 'रामचंद किशनचंद' में दिखेंगी माधुरी दीक्षित मनोरंजन
    विक्की कौशल की फिल्म 'अश्वत्थामा' की शूटिंग जून में हो सकती है शुरू भारती एयरटेल

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में मिले 18,855 नए मरीज, 163 लोगों की मौत भारत की खबरें
    मुंबई में 1 फरवरी से आम नागरिकों के लिए शुरू होगी लोकल ट्रेन सेवा मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 8,635 नए मामले, 94 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    महाराष्ट्र में बड़ी लापरवाही, बच्चों को पोलियो वैक्सीन की जगह हैंड सैनिटाइजर पिलाया बच्चों की देखभाल

    एंटीलिया

    मुकेश अंबानी की यह कार है उनकी सबसे महंगी लक्जरी कार मुकेश अंबानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025