NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: पति के कर्ज से परेशान महिला ने फांसी लगाई, वीडियो बनाकर सुनाया दुख
    अगली खबर
    दिल्ली: पति के कर्ज से परेशान महिला ने फांसी लगाई, वीडियो बनाकर सुनाया दुख
    दिल्ली में कर्ज से परेशान एक महिला ने जान दी

    दिल्ली: पति के कर्ज से परेशान महिला ने फांसी लगाई, वीडियो बनाकर सुनाया दुख

    लेखन गजेंद्र
    Aug 14, 2024
    05:41 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक महिला ने पति के कर्ज से परेशान होकर फांसी लगा ली। उसने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर अपना दुखड़ा सुनाया।

    महिला की पहचान 36 वर्षीय नाजिया के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर उसके पति को तलाश रही है।

    पुलिस ने बताया कि महिला का पति काफी दिनों से गायब है, आशंका है कि कर्ज देने वाले महिला को परेशान कर रहे थे, जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया।

    कर्ज

    वीडियो में महिला ने क्या कहा?

    महिला ने वीडियो में रोते हुए बताया, "हमारे नसीब में अल्लाह ताला ने यहीं तक साथ लिखा था। मैं वीडियो इसलिए बना रही हूं ताकि कल को मेरे मायके वाले ये न समझें कि हमारी बेटी को किसी ने मार दिया है और उल्टे-सीधे केस लगा दें। मैं वैसे भी बहुत परेशान हूं, सब कर्जेवालों की वजह से, मेरे शौहर की वजह से और मेरी वजह से। सब बहुत परेशान हैं और टेंशन में रहते हैं।"

    ट्विटर पोस्ट

    महिला ने रोते हुए बताई अपनी पीड़ा

    दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में नाजिया ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने वीडियो बनाकर दर्द बताया। पति के ऊपर कर्जा था। पति घर से कहीं चला गया। कर्जेदार अब उसकी बीवी नाजिया को परेशान कर रहे थे। pic.twitter.com/ZaqElU9x7f

    — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 14, 2024

    आत्महत्या

    भारत में 5 साल में 29,000 लोगों ने कर्ज की वजह से जान दी

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के 2022 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 100 में हर चौथी आत्महत्या कर्ज या आर्थिक तंगी की वजह से हुई है।

    2022 में कुल 1.70 लाख लोगों ने देश में आत्महत्या की है, इसमें 7,000 लोगों ने कर्ज से परेशान होकर जान दी है। इस हिसाब से हर दिन औसतन 19 लोगों ने जान दी।

    2018 से 2022 तक 5 साल में कर्ज से परेशान होकर 29,486 लोगों ने आत्महत्या की है।

    विवाद

    सहारनपुर में दंपति ने गंगा में कूदकर दी थी जान

    कर्ज की वजह से पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के एक दंपति ने हरिद्वार में गंगा नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद भारत में कर्ज के बाद हो रही आत्महत्या को लेकर बहस छिड़ गई।

    सर्राफा कारोबारी सौरभ बब्बर और उनकी पत्नी मोना बब्बर ने नदी में कूदने से पहले सेल्फी ली थी। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि वह कर्ज में डूबे हैं और ब्याज दे-देकर परेशान हैं।

    दंपति के 2 बच्चे हैं।

    जानकारी

    यहां से लें सहायता

    अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आत्महत्या

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    दिल्ली

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: आज कहां-कहां मिली राहत? यहां देखें ताजा भाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    दिल्ली कोचिंग हादसा: पुलिस जांच में क्या सामने आया और MCD ने क्या कार्रवाई की? दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: कोचिंग सेंटर के आसपास कार्रवाई के लिए पहुंचा बुलडोजर, नालों से हटेगा अतिक्रमण दिल्ली नगर निगम
    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कोचिंग सेंटर को बताया कारोबार का अड्डा, दोनों दलों की बैठक बुलाई  जगदीप धनखड़

    आत्महत्या

    राजस्थान के कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या, इस साल का 7वां मामला राजस्थान
    राजस्थान: कोटा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने जान दी, इस साल 8वां मामला राजस्थान
    तमिलनाडु: चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर कीटनाशक खाने वाले MDMK नेता की मौत तमिलनाडु
    असम: IIT गुवाहाटी में बिहार के छात्र ने आत्महत्या की, छात्रावास के कमरे में मिला शव  IIT गुवाहाटी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025