Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / महात्मा ज्योतिराव फुले की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी
मनोरंजन

महात्मा ज्योतिराव फुले की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी

महात्मा ज्योतिराव फुले की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Apr 11, 2022, 05:50 pm 3 मिनट में पढ़ें
महात्मा ज्योतिराव फुले की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी
फुले की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी

ज्योतिराव फुले अपने जमाने के एक महान समाज सुधारक, लेखक, क्रांतिकारी और दार्शनिक थे। उन्होंने छुआछूत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। विधवा महिलाओं के उत्थान के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया था। आज यानी 11 अप्रैल को देशभर में उनकी जयंती मनाई जा रही है। इसी अवसर पर मेकर्स ने उनकी बायोपिक की घोषणा कर दी है। लोकप्रिय अभिनेता प्रतीक गांधी इस फिल्म में महात्मा फुले का किरदार निभाएंगे।

ट्विटर पोस्ट
प्रतीक गांधी ने ट्विटर पर किया फिल्म का ऐलान

प्रतीक ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'पत्रलेखा के साथ एक अभिनेता के रूप में महात्मा फुले की विरासत को दुनिया के सामने लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। फुले की 195वीं जयंती के अवसर पर उनकी हिंदी बायोपिक 'फुले' के फर्स्ट लुक का अनावरण किया गया है। इसका निर्देशन अनंत महादेवन करने वाले हैं।'

ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए फिल्म का पोस्टर

Honoured to take Mahatma Phule’s legacy to the world as an actor along with @Patralekhaa9 in #Phule

On the occasion of 195th birth anniversary of Jyotiba Phule, unveiling the first look of ‘Phule’, the Hindi biopic, directed by @ananthmahadevan pic.twitter.com/cdZwadDaOC

— Pratik Gandhi (@pratikg80) April 11, 2022
किरदार
फुले की पत्नी सावित्रीबाई फुले का किरदार निभाएंगी पत्रलेखा

इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा फुले की पत्नी सावित्रीबाई फुले का किरदार निभाएंगी। फिल्म के पोस्टर में प्रतीक का लुक दर्शकों को लुभा रहा है। वह दाढ़ी-मूंछ के साथ लाल पगड़ी में कमाल के लग रहे हैं। यकीनन इस लुक के लिए उन्होंने काफी मेहनत की होगी। वाकई पत्रलेखा भी कोल्हापुरी साड़ी में गजब ढा रही हैं। वह सावित्रीबाई के किरदार में रम गई हैं।

बयान
फिल्म को लेकर निर्देशक अनंत महादेवन ने कही ये बात

यह फिल्म अगले साल दर्शकों के बीच आएगी। निर्देशक अनंत ने इससे पहले 'मी सिंधुताई सपकाल', 'गौर हरि दास्तां' और 'बिटरस्वीट' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने फुले की बायोपिक को लेकर कहा, "फिल्में युवा पीढ़ी को इन गुमनाम नायकों से जोड़ने का एक शानदार तरीका है। ज्योतिराव और सावित्री फुले भारत में सामाजिक क्रांति के पथ प्रदर्शक हैं और मैं इस प्रोजेक्ट में काम करने के लिए इससे बेहतर कलाकारों और टीम को नहीं जुटा सकता था।"

परिचय
ज्योतिराव फुले के बारे में जानिए

फुले को भारतीय इतिहास के महान समाज सुधारकों में गिना जाता है। उनका जन्म 1827 में महाराष्ट्र में हुआ था। फुले ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ और विशेष रूप से समाज के हाशिए के वर्गों के बीच शिक्षा के प्रसार और महिला सशक्तिकरण के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी पत्नी सावित्रीबाई ने भी उनके साथ काम किया था। फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई ने 1884 में लड़कियों की शिक्षा के लिए पहला स्कूल खोला था।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

निर्देशक अनंत की बायोपिक से पहले फुले पर फिल्म बन चुकी है। 1954 में फिल्म 'महात्मा फुले' बनी थी। यह एक मराठी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रल्हाद केशव अत्रे ने किया था। इस फिल्म को मराठी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
प्रतीक गांधी
ताज़ा खबरें
पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया नोट्स फीचर, 24 घंटे में अपने आप हो जाएंगे गायब
इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया नोट्स फीचर, 24 घंटे में अपने आप हो जाएंगे गायब टेक्नोलॉजी
कॉफी के शौकीन हैं तो भारत की इन पांच जगहों की जरूर करें सैर
कॉफी के शौकीन हैं तो भारत की इन पांच जगहों की जरूर करें सैर लाइफस्टाइल
मानसून में कार के लिए जरूरी हैं ये एक्सेसरीज, इन्हें लेकर न बरतें लापरवाही
मानसून में कार के लिए जरूरी हैं ये एक्सेसरीज, इन्हें लेकर न बरतें लापरवाही ऑटो
दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है?
दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है? मनोरंजन
प्रतीक गांधी
महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी
महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी मनोरंजन
तापसी पन्नू ने पूरी की फिल्म 'वो लड़की है कहां' की शूटिंग
तापसी पन्नू ने पूरी की फिल्म 'वो लड़की है कहां' की शूटिंग मनोरंजन
फिल्म 'शक्तिमान': ये पांच कलाकार सुपरहीरो किरदार के लिए हैं परफेक्ट
फिल्म 'शक्तिमान': ये पांच कलाकार सुपरहीरो किरदार के लिए हैं परफेक्ट मनोरंजन
'स्कैम 1992' फेम प्रतीक गांधी ने साइन की नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज
'स्कैम 1992' फेम प्रतीक गांधी ने साइन की नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज मनोरंजन
'मॉडर्न लव' के हिंदी संस्करण में फातिमा, प्रतीक और वामिका गब्बी की एंट्री
'मॉडर्न लव' के हिंदी संस्करण में फातिमा, प्रतीक और वामिका गब्बी की एंट्री मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022