NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राजकुमार राव और पत्रलेखा आज लेंगे सात फेरे, शादी का कार्ड हुआ लीक
    अगली खबर
    राजकुमार राव और पत्रलेखा आज लेंगे सात फेरे, शादी का कार्ड हुआ लीक
    राजकुमार राव और पत्रलेखा आज लेंगे सात फेरे

    राजकुमार राव और पत्रलेखा आज लेंगे सात फेरे, शादी का कार्ड हुआ लीक

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 15, 2021
    11:18 am

    क्या है खबर?

    लगता है जैसे बॉलीवुड में शादी की बहार आई हुई है। वर्तमान में कई हॉट कपल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

    हाल में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने निर्देशक कबीर खान के घर पर अपनी सगाई की थी। इसके बाद राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने शनिवार को अपनी सगाई सेरेमनी की है।

    अब चर्चा है कि राजकुमार और पत्रलेखा आज शादी कर लेंगे। उनकी शादी का कार्ड भी लीक हो गया है।

    जानकारी

    चंडीगढ़ में होगी कपल की शादी

    सोशल मीडिया पर राजकुमार और पत्रलेखा की शादी का कार्ड वायरल हो चुका है। इस कपल की शादी चंडीगढ़ में होगी।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस शादी समारोह में उनके परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त ही शामिल हो पाएंगे।

    राजकुमार और पत्रलेखा की शादी के कार्ड में उनकी शादी की तारीख और स्थान का खुलासा हुआ है। हाल में दोनों की सगाई सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुआ था।

    वेडिंग कार्ड

    शादी के कार्ड में क्या लिखा हुआ है?

    कपल की शादी के कार्ड में लिखा हुआ है, 'राजकुमार के साथ पत्रलेखा की शादी के लिए राव परिवार और पॉल परिवार आपको आमंत्रित करता है। 15 नवंबर, सोमवार को यह शादी चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में होगी।'

    इसमें पत्रलेखा के पिता अजीत पॉल और मां पापरी पॉल का नाम लिखा हुआ है।

    वहीं, कार्ड के निचले हिस्से में राजकुमार के माता-पिता कमलेश यादव और सत्यप्रकाश यादव के नाम का जिक्र है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए शादी का कार्ड

    Everyone is invited in this beautiful wedding ceremony 🥺❤️(virtually😹) of #RajkummarRao #Patralekhaa pic.twitter.com/rXGnNhRWbn

    — Rajkumar Rao(Rini) (@Rajkummar_vibes) November 14, 2021

    वीडियो

    राजकुमार के प्रपोजल का वीडियो हो गया वायरल

    शनिवार को ही इस कपल ने धूमधाम से सगाई की है। राजकुमार और पत्रलेखा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें राजकुमार घुटनों के बल बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज करते नजर आए हैं।

    इसमें दिखाया गया है कि कैसे राजकुमार के प्रपोजल को पत्रलेखा स्वीकार करती हैं। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाकर डांस करने लगते हैं।

    फैंस को राजकुमार और पत्रलेखा का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए वीडियो

    He bent the knee for his Queen and she followed suit! @RajkummarRao and @Patralekhaa9’s got us feeling warm and fuzzy with this. pic.twitter.com/71LX0p5CNn

    — Filmfare (@filmfare) November 13, 2021

    लव स्टोरी

    पहली नजर में पत्रलेखा को दिल दे बैठे थे राजकुमार

    राजकुमार की पत्रलेखा से पहली मुलाकात एक विज्ञापन के शूट के दौरान हुई थी। इस पहली मुलाकात में ही राजकुमार को पत्रलेखा से प्यार हो गया था और तभी उन्होंने अभिनेत्री से शादी करने का मन बना लिया था।

    वह हर दिन उनसे मिलने की दुआ करते थे और उन्हें उम्मीद थी कि वह एक दिन पत्रलेखा से फिर जरूर मिलेंगे।

    2014 में फिल्म 'सिटीलाइट्स' में साथ काम करने के दौरान उनका प्यार और गहरा हो गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    चंडीगढ़
    राजकुमार राव

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    प्रियंका-निक 2 दिसंबर को करेंगे शादी, समारोह में क्रिकेट मैच खेलने की खास तैयारी बॉलीवुड समाचार
    कैथोलिक रीति-रिवाज से आज एक-दूसरे के हुए प्रियंका और निक, कल हिंदू रीति से करेंगे विवाह बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: शादी के लिए बदलना पड़ा था शर्मिला टैगोर को धर्म, बनी आयशा सुल्तान बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: राज कपूर से जुड़ी कुछ बातें, जिन्हें कम ही लोग जानते होंगे बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    इस गुजराती फिल्म के हिंदी रीमेक में काम करना चाहते थे ऋषि कपूर ऋषि कपूर
    जयपुर में गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी करने वाले हैं राजकुमार राव- रिपोर्ट सेलिब्रिटी गॉसिप
    'सूर्यवंशी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: फिल्म ने तीन दिनों में तोड़े कमाई के रिकॉर्ड अक्षय कुमार
    कंगना ने शेयर किया अपने होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' का फर्स्ट लुक कंगना रनौत

    चंडीगढ़

    खुले में पेशाब करते चंडीगढ़ पुलिस के SI का वीडियो वायरल, डिमोशन कर बनाया गया ASI देश
    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने का मतलब क्या है? जानें दिल्ली
    आख़िर क्यों 13 नंबर को पूरी दुनिया में माना जाता है अशुभ? जानिए इसकी वजह भारत की खबरें
    ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चंडीगढ़ के युवक का हो चुका है 189 बार चालान, जानें मामला ट्रैफिक नियम

    राजकुमार राव

    वेब सीरीज में काम कर चुके हैं बॉलीवुड के ये मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी
    बॉलीवुड के ये मशहूर कलाकार नहीं पहनते ज्यादा महंगे कपड़े अक्षय कुमार
    महिलाओं के अधिकारों के ऊपर बनी हैं बॉलीवुड की ये बेहतरीन फिल्में अक्षय कुमार
    वकीलों के ऊपर बनी बॉलीवुड की पांच बेहतरीन फिल्में, एक बार जरूर देखें अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025