NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / IMDb क्या है, इसका रेटिंग सिस्टम कैसे काम करता है? जानिए सब कुछ
    मनोरंजन

    IMDb क्या है, इसका रेटिंग सिस्टम कैसे काम करता है? जानिए सब कुछ

    IMDb क्या है, इसका रेटिंग सिस्टम कैसे काम करता है? जानिए सब कुछ
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 16, 2022, 10:44 am 1 मिनट में पढ़ें
    IMDb क्या है, इसका रेटिंग सिस्टम कैसे काम करता है? जानिए सब कुछ
    कैसे काम करता है IMDb पर रेटिंग सिस्टम?

    फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को IMDb पर 9.9 रेटिंग मिली थी, लेकिन अब यही रेटिंग 8.3 हो गई है। यह जानकारी मिलने पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भड़क गए और उन्होंने इसे गलत बताया है। यह खबर सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच चर्चा में है। जहां विवेक अग्निहोत्री ने इसे असामान्य और अनैतिक बताया है, वहीं उनके प्रशंसक भी रेटिंग कम होने से काफी नाराज हैं। आइए जानते हैं IMDb के बारे में सब कुछ।

    आखिर क्या है IMDb?

    IMDb का पूरा नाम 'इंटरनेट मूवी डेटाबेस' है। यह एक पब्लिक डोमेन वेबसाइट है, जिसमें आप अपना अकाउंट बना सकते हैं। IMDb ऐप भी है, जिसे आप अपने फोन पर डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इस साइट पर देश और दुनियाभर की हर तरह की फिल्मों, टीवी शोज, सितारों और अवॉर्ड समारोह के साथ-साथ वेब सीरीज का पूरा-लेखा जोखा मिल जाता है। इस पर लोग अच्छे और खराब अनुभव के आधार पर फिल्म को रेटिंग देते हैं।

    1990 में हुई थी IMDb की शुरुआत

    IMDb को Col Needham ने बनाया था, जो एक कंप्यूटर प्रोग्रामर थे। इसकी शुरुआत 1990 में हुई थी। पहले इसमें केवल 10,000 फिल्मों को जोड़ा गया था, लेकिन बाद में फिल्मों का डाटाबेस बनाया गया। IMDb पर रेटिंग देने वाले लोग आपमें से कोई भी हो सकता है। एक स्टार को सबसे खराब और 10 स्टार को सबसे अच्छा माना जाता है। इसी तरह कोई भी व्यक्ति कम या ज्यादा स्टार देकर फिल्म को लोकप्रिय बना देता है।

    IMDb रेटिंग देने का तरीका क्या है?

    IMDb पर रेटिंग देने के लिए आपको सबसे पहले उसमें अपनी ईमेल आईडी के साथ साइन-इन करना होगा। फिर आप IMDb के डैशबोर्ड पर पहुंच जाएंगे। ऊपर दिए सर्च बॉक्स में उस फिल्म को खोजने के बाद आप फिल्म के पेज पर जाकर 'रेट हियर' ऑप्शन पर क्लिक कर अपनी पसंद के मुताबिक एक से 10 नंबर के बीच रेटिंग दे सकते हैं। इस तरह से कई लोगों की रेटिंग मिलाकर IMDb एक एवरेज रेटिंग लोगों को दिखाता है।

    IMDb की रेटिंग कितनी सही और विश्वसनीय?

    फिल्म की रेटिंग के साथ यह चेक करना भी जरूरी है कि कितने लोगों ने वोटिंग की है। जितने ज्यादा लोग वोटिंग करते हैं, उस रेटिंग की विश्वसनियता उतनी ही बढ़ जाती है। अगर किसी फिल्म को 10,000 लोगों ने रेट किया है और उसकी रेटिंग दो स्टार ही क्यों ना हो तो वो ज्यादा विश्वसनीय होगी, वहीं अगर फिल्म को 10 ही लोगों ने रेट किया है और रेटिंग 10 स्टार है तो रेटिंग उतनी विश्वसनीय नहीं रह जाएगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    IMDb विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए अपना रेटिंग सिस्टम बदलता है। यह एक वैकल्पिक वेटिंग कैल्कुलेशन लागू करता है, जैसे 'द कश्मीर फाइल्स' के साथ हुआ। IMDb ने फिल्म के टाइटल पर असामान्य वोटिंग एक्टिविटी का पता लगाया, इसलिए इसे अपना रेटिंग सिस्टम बदलना पड़ा।

    इन साइटों पर भी चेक कर सकते हैं रेटिंग

    IMDb के अलावा ऐसी बहुत सी वेबसाइट हैं, जिन पर आप नई फिल्मों के साथ पुरानी फिल्मों की रेटिंग भी चेक कर सकते हैं। इससे आपको यह पता चल जाएगा कि एक ही फिल्म को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर क्या प्रतिक्रिया मिली है। IMDb के अलावा आप रोटेन टोमैटोज, रीलगुड, रेट हाउस, सिमकल, लेटरबॉक्स, मेटाक्रिटिक और मूवीलेंस जैसी वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। इनमें आपको क्रिटिक्स रिव्यू और रेटिंग भी देखने को मिल जाएगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    IMDb
    द कश्मीर फाइल्स

    ताज़ा खबरें

    WPL 2023: यूपी वारियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 10 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स विमेंस प्रीमियर लीग
    विभिन्न कंपनियों का वेतन जानने के लिए जीवनसाथी वेबसाइट का इस्तेमाल करती है यह महिला अजब-गजब खबरें
    दूसरा टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ली 356 रन की बढ़त, बावुमा का शतक दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी को दिया 139 रन का लक्ष्य, एलिसा पेरी ने जड़ा अर्धशतक   विमेंस प्रीमियर लीग

    IMDb

    जन्मदिन विशेष: हॉटस्टार पर देखें साजिद नाडियाडवाला की ये पांच हिट फिल्में, IMDb पर भी लोकप्रिय  साजिद नाडियाडवाला
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' का बनेगा प्रीक्वल, निर्माता ने बताया कब हो सकती है रिलीज कांतारा फिल्म
    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा सिद्धार्थ मल्होत्रा

    द कश्मीर फाइल्स

     क्या था 'द कश्मीर फाइल्स' से अनुपम खेर के पिता का कनेक्शन? निर्देशक ने किया खुलासा अनुपम खेर
    प्रकाश राज ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर साधा निशाना, बोले- बकवास फिल्मों में से एक है प्रकाश राज
    विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' से हटाए गए दृश्यों को किया रिलीज  विवेक अग्निहोत्री
    'द कश्मीर फाइल्स' के ऑस्कर रेस से बाहर होने पर अनुपम खेर ने कही यह बात अनुपम खेर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail

    Live

    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023