NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी
    मनोरंजन

    विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी

    विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 08, 2022, 01:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी
    'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी

    फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री मजेदार विषयों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। वह इन दिनों अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसकी रिलीज टल गई थी। अब मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट घोषित कर दी है। 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में लोगों को अवगत कराया है। आज उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को थिएटर में रिलीज होने वाली है। कृपया हमें समर्थन और आशीर्वाद दें।' कोरोना की तीसरी लहर के कारण यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज नहीं हो पाई। उस वक्त देश के अधिकांश हिस्सों में थिएटर भी बंद थे।

    यहां देखिए विवेक अग्निहोत्री का ट्विटर पोस्ट

    ANNOUNCEMENT: #TheKashmirFiles is releasing in THEATRES on March 11.
    Please support and bless us. pic.twitter.com/knDAxPJAwH

    — Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) February 8, 2022

    कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन पर आधारित होगी कहानी

    फिल्म एक ऐसे ज्वलंत मुद्दे पर आधारित है, जिसकों लेकर सभी की उत्सकुता स्वाभाविक तौर पर बढ़ जाएगी। फिल्म की कहानी सच्ची घटना को केंद्र में रखकर बुनी गई है, जिसमें कश्मीरी पंडितों की पीड़ा और दर्द को फिल्माया जाएगा। 1990 के कश्मीरी पड़ितों की जो स्थिति थी, उसको पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है। बता दें कि 1990 में कश्मीरी पंडितों के विस्थापन, नरसंहार और पलायन के मुद्दे ने राजनीतिक हलकों में उफान ला दिया था।

    पुष्कर नाथ पंडित का किरदार निभाएंगे अनुपम खेर

    फिल्म का लेखन विवेक अग्निहोत्री ने ही किया है। 'द कश्मीर फाइल्स' में कई बड़े कलाकार अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। अनुपम इस फिल्म में पुष्कर नाथ पंडित का किरदार निभाएंगे, जो पेशे से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। इसके अलावा दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज ने किया है।

    टीजर में दिखा था अनुपम का दमदार अंदाज

    हाल में अनुपम ने इस फिल्म का एक टीजर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। इस टीजर में वह कहते हुए दिखे थे, "जहां शिव, सरस्वती, ऋषि कश्यप हुए, वो कश्मीर हमारा है। जहां शंकराचार्य ने तप किया, वो कश्मीर हमारा है। जहां पंचतंत्र लिखा गया, वो कश्मीर हमारा है। तू जानता ही क्या है कश्मीर के बारे में?" टीजर में अनुपम का दमदार परफॉर्मेंस दिखा था। गौरतलब है कि अनुपम खुद भी एक कश्मीरी पंडित हैं।

    'राधे श्याम' से होगा 'द कश्मीर फाइल्स' का क्लैश

    'द कश्मीर फाइल्स' का क्लैश पैन इंडिया फिल्म 'राधे श्याम' से होगा। लव स्टोरी पर आधारित यह फिल्म भी 11 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में साउथ स्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की जोड़ी नजर आएगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    अनुपम खेर
    मिथुन चक्रवर्ती
    विवेक अग्निहोत्री

    ताज़ा खबरें

    कोरोना वायरस: दिल्ली में पहली बार नहीं मिला कोई नया मामला, मात्र 10 सक्रिय मामले दिल्ली
    'भोला' से तब्बू का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म अजय देवगन
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: विराट कोहली वनडे सीरीज में तोड़ सकते हैं पोंटिंग और सहवाग का रिकॉर्ड विराट कोहली
    चीन की आबादी 60 साल में पहली बार हुई कम, जन्म दर में भी आई गिरावट चीन समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    पल्लवी जोशी 'द वैक्सीन वॉर' के सेट पर शूटिंग के दौरान हुईं घायल द कश्मीर फाइल्स
    'अंदाज अपना अपना' के बाद अब 'अदा अपनी अपनी' लेकर आ रहे राजकुमार संतोषी आगामी फिल्में
    एसएस राजामौली ने ऋतिक पर किए कमेंट पर दी सफाई, सालों बाद मानी गलती एसएस राजामौली
    'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग शुरू, अली अब्बास जफर ने दी जानकारी टाइगर श्रॉफ

    अनुपम खेर

    'द वैक्सीन वॉर' में नजर आएंगे असली 'कोरोना वॉरियर्स', विवेक अग्निहोत्री ने साझा की पोस्ट विवेक अग्निहोत्री
    विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर फिर साथ आए, 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग शुरू विवेक अग्निहोत्री
    विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' में मुख्य भूमिका निभाएंगे नाना पाटेकर विवेक अग्निहोत्री
    'ऊंचाई' के सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे, OTT के दौर में दुर्लभ है आंकड़ा ऊंचाई फिल्म

    मिथुन चक्रवर्ती

    द कश्मीर फाइल्स: IFFI इंडिया के जूरी हेड के बयान पर बढ़ा विवाद, जानिए पूरा मामला द कश्मीर फाइल्स
    मिथुन ने बायोपिक बनने की बात पर कहा- मेरी कहानी प्रेरित करने के बजाय तोड़ देगी द कश्मीर फाइल्स
    सनी देओल, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती एक्शन फिल्म में आएंगे नजर सनी देओल
    दिवंगत मुलायम सिंह यादव पर बन चुकी है बायोपिक, जानिए फिल्म से जुड़ी बातें मुलायम सिंह यादव

    विवेक अग्निहोत्री

    'पठान' की बुराई करने पर विवेक अग्निहोत्री को मिली जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया
    प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन के निधन से गमगीन हुआ मनोरंजन जगत, यूं जताया दुख नरेंद्र मोदी
    विवेक अग्निहोत्री ने शुरू की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    स्विट्जरलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी 'द कश्मीर फाइल्स' द कश्मीर फाइल्स

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023