NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बिग बॉस 16' में होगी रिद्धिमा पंडित की एंट्री? अभिनेत्री ने कही यह बात
    अगली खबर
    'बिग बॉस 16' में होगी रिद्धिमा पंडित की एंट्री? अभिनेत्री ने कही यह बात
    'बिग बॉस 16' में अपनी एंट्री पर रिद्धिमा पंडित ने कही ये बात

    'बिग बॉस 16' में होगी रिद्धिमा पंडित की एंट्री? अभिनेत्री ने कही यह बात

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 17, 2022
    01:13 pm

    क्या है खबर?

    पिछले दिनों छोटे पर्दे के गलियारों में इस खबर ने खूब तूल पकड़ा कि अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में एंट्री ले रही हैं।

    प्रशंसक इस खबर से फूले नहीं समाए और सोशल मीडिया पर इसे लेकर खुशी जाहिर करने लगे। खबर आने लगी कि रिद्धिमा की एंट्री से घर में धमाल होने वाला है। अब आखिरकार खुद अभिनेत्री ने इस पर चुप्पी तोड़ दी है।

    आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

    स्पष्टीकरण

    रिद्धिमा ने शो में जाने से किया इनकार

    रिद्धिमा ने ट्वीट कर इन अफवहों का खंडन किया। उन्होंने लिखा, 'मैं बिग बॉस 16 का हिस्सा नहीं बनने वाली हूं। जल्द ही मैं अपने प्रशंसकों को एक नया सरप्राइज दूंगी। मैं क्या करने वाली हूं, आप अंदाजा लगाते रहें।'

    बीते दिनों चर्चा थी कि रिद्धिमा बतौर वाइल्ड कंटेस्टेंट 'बिग बॉस 16' से जुड़ने वाली हैं। उनकी एंट्री शो में तय मानी जा रही थी, लेकिन रिद्धिमा ने इस खबर को खारिज कर दिया है।

    बिग बॉस OTT

    'बिग बॉस OTT' का हिस्सा थीं रिद्धिमा

    रिद्धिमा पिछले साल 'बिग बॉस OTT' का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो के डिजिटल संस्करण को पिछले साल फिल्ममेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। इसका प्रसारण वूट पर किया गया था।

    शुरुआत में रिद्धिमा शो की मजबूत प्रतिभागी बनकर उभरी थीं, लेकिन अचानक वह शो से बाहर निकल गई थीं। रिद्धिमा के अचानक बाहर जाने से उनके फैंस नाराज हो गए थे।

    फिर उनका नाम 'बिग बॉस 15' के लिए भी सामने आया था।

    जानकारी

    'बहू हमारी रजनीकांत' से लोकप्रिय हुईं रिद्धिमा

    रिद्धिमा ने टीवी पर धारावाहिक 'बहू हमारी रजनीकांत' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसी शो से वह लोगों के बीच लोकप्रिय हुई थीं। इसके बाद वह 'यो कि हुआ ब्रो', 'आई एम बिकॉज ऑफ अस', 'हैवान द मॉनस्टर' जैसे शोज में भी दिखीं।

    हंगामा

    साजिद की सिगरेट की वजह से मचा है घर में घमासान

    'बिग बॉस 16' के घर में इस समय सिगरेट के चलते घमासान मचा हुआ है।

    कप्तान बनने से पहले साजिद खान खुल्लम-खुल्ला सिगरेट पीते दिखे थे, जिसके बाद 'बिग बॉस' ने स्मोकिंग रूम को लॉक कर दिया था। स्मोकिंग रूम के बंद होते ही सितारे बिग बॉस से माफी मांगते नजर आए।

    दूसरी तरफ साजिद ने अर्चना गौतम पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। शो के आने वाले एपिसोड में साजिद और अर्चना की जबरदस्त लड़ाई होने वाली है।

    एलिमिनेशन

    शो से हो चुकी है इन प्रतियोगियों की विदाई

    अब तक 'बिग बॉस 16' के घर से तीन प्रतिभागियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। इसमें श्रीजिता डे, मान्या सिंह और गोरी नागोरी का नाम शामिल है।

    'बिग बॉस 16' का प्रसारण 1 अक्टूबर से शुरू हुआ था।

    शो में शिव ठाकरे, प्रियंका चहर चौधरी, अंकित गुप्ता, अर्चना गौतम, अब्दु रोजिक और सौंदर्या शर्मा के खेल की तारीफ हो रही है। बहरहाल, देखते हैं कि इस बार 'बिग बॉस' के घर से कौन बेघर होता है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'बिग बॉस 16' TRP के मामले में आगे बढ़ता दिख रहा है। यह केबीसी 14 को पछाड़ तीसरे नंबर पर है। अर्चना गौतम के ट्विस्ट के बाद 'बिग बॉस 16' को लोग एकदम से पसंद करने लगे हैं। शो में दर्शकों की दिलचस्पी जागी है।

    पोल

    ‘बिग बॉस 16’ में आपको इन प्रतियोगियों में से किसका गेम पसंद आ रहा है?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    बहुत बढ़िया, ये भी पढ़ें!
    बिग बॉस 16: अर्चना गौतम की वापसी के बाद शिव ठाकरे के समर्थन में आए फैंस बिग बॉस 16: अर्चना गौतम की वापसी के बाद शिव ठाकरे के समर्थन में आए फैंस
    बहुत बढ़िया, ये भी पढ़ें!
    बिग बॉस 16: क्या घर छोड़कर जा रहे हैं अब्दु रोजिक? बिग बॉस 16: क्या घर छोड़कर जा रहे हैं अब्दु रोजिक?
    बहुत बढ़िया, ये भी पढ़ें!
    बिग बॉस 16: शो में अर्चना गौतम को वापस लाने की क्यों छिड़ी है मुहिम? बिग बॉस 16: शो में अर्चना गौतम को वापस लाने की क्यों छिड़ी है मुहिम?
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिग बॉस 16
    बिग बॉस
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    बिग बॉस 16

    सलमान खान के 'बिग बॉस 16' का प्रोमो जारी, जल्द कलर्स पर आएगा शो सलमान खान
    क्या 'बिग बॉस 16' में एंट्री करेंगी जिया मानेक और रिद्धिमा पंडित? सलमान खान
    'बिग बॉस 16' में कौन-कौन हो रहा है शामिल? ये नाम हो चुके हैं तय टीवी शो
    दिव्यांका त्रिपाठी से अर्जुन बिजलानी तक, ये कलाकार ठुकरा चुके हैं 'बिग बॉस' का ऑफर बिग बॉस

    बिग बॉस

    सलमान के शो 'बिग बॉस 15' के सेट पर लगी आग, कोई हताहत नहीं सलमान खान
    क्या तेजस्वी प्रकाश ने ठुकराया टी-सीरीज की फिल्म का प्रस्ताव? टीवी जगत की खबरें
    क्या करण जौहर की जगह रणवीर सिंह 'बिग बॉस OTT 2' को करेंगे होस्ट? करण जौहर
    कब शुरू होगा सलमान खान का शो 'बिग बॉस 16'? टीवी शो

    टीवी जगत की खबरें

    #NewsBytesExclusive: असफलता का बोझ अपने कंधे पर नहीं रखतीं बेबाक और बिंदास जया भट्टाचार्य बॉलीवुड समाचार
    'कुबूल है' फेम अभिनेत्री निशी सिंह का 50 साल की उम्र में निधन सेलिब्रिटी की मौत
    कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में थे भर्ती नरेंद्र मोदी
    अमिताभ की मिमिक्री से 'गजोधर भइया' तक, राजू श्रीवास्तव ने यूं बनाया अपना मुकाम सेलिब्रिटी की मौत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025