बिग बॉस 16: क्या घर छोड़कर जा रहे हैं अब्दु रोजिक?

डेंगू से ठीक होने के बाद अभिनेता सलमान खान 'बिग बॉस 16' में वापस आ चुके हैं। प्रतिभागी अब्दु रोजिक को सलमान का चहेता बताया जाता है। सलमान ही नहीं, शो के सभी सदस्य अब्दु पर प्यार बरसाते हैं। अब शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान अब्दु को घर से बाहर जाने का फरमान सुनाते दिखे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे हैं कि अब्दु का शो में सफर खत्म हो गया।
शो से बाहर करने के लिए अब्दु को किया गया था नॉमिनेट
इस हफ्ते शो 'बिग बॉस' से बाहर करने के लिए कुल सात लोगों को नॉमिनेट किया गया है। इनमें निमृत कौर अहलूवालिया, गौतम विग, गोरी नागोरी, टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, अब्दु और शिव ठाकरे का नाम शामिल है। बस अब्दु के नॉमिनेट करने पर सलमान भड़क गए और उन्होंने शो के प्रतिभागियों की खूब लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि अब्दु इस घर में रहना सबसे ज्यादा डिजर्व करते हैं।
अब्दु छोड़कर जा रहा है घर- सलमान खान
शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें अब्दु के एलिमिनेशन की बात कही गई है। सलमान गुस्से में धरवालों से कहते हुए दिखे, "आप अब्दु को नॉमिनेट करते हो यह कहकर कि वह स्ट्रॉन्ग है। नतीजा देखना है आपको? अब्दु छोड़कर जा रहा है घर।" अब्दु के घर से बाहर होने की बात पर निमृत कौर रोने लगती हैं। घर का माहौल गमगीन हो जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शो का प्रोमो
Promo
— 𝐋𝐈𝐓𝐓𝐒𝐒𝐒 (@bb16_lf_updates) October 28, 2022
Abdu ka fake eviction#BiggBoss16 • #BB16pic.twitter.com/7hO5rVYacC
अब्दु की तारीफ में सलमान ने कही ये बातें
यदि अब्दु को कम वोट मिलेंगे, तो उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ये तो आगामी एपिसोड में पता चलेगा कि अब्दु घर में रहते हैं या फिर उनका सफर खत्म होगा। सलमान कई बार अब्दु की तारीफ करते हुए दिखे हैं। उनका कहना है कि अब्दु इकलौते प्रतिभागी हैं, जो बिना लड़ाई-झगड़े के शो में सबसे लोकप्रिय बने हुए हैं। सलमान ने कहा कि उन्हें अब्दु पर गर्व है।
अब्दु की तारीफ करते दिखे सलमान खान
Sk - Sabse chota hai ye aur sabse samjhdaar hai, proud of you abdu "
— ☾︎ (@ZippyBetchh) October 28, 2022
The appreciation was much needed 👏🥳 he deserve it , he totally deserve it💌#AbduRozik #SalmanKhan #BiggBoss16 #BB16 pic.twitter.com/M86SR32tBK
जानिए कौन हैं अब्दु रोजिक
19 वर्षीय अब्दु को दुनिया का सबसे छोटा सिंगर कहा जाता है। उनकी हाइट साढ़े तीन फीट बताई जाती है। रिकेट्स नामक बीमारी के कारण उनका कद नहीं बढ़ पाया। उनका जन्म 3 सितंबर, 2003 को तजाकिस्तान में हुआ था। वह सलमान के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने अभिनेता को दुबई के एक इवेंट में देखा था। वह सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आ सकते हैं।
हो चुका है दो प्रतिभागियों का एलिमिनेशन
'बिग बॉस 16' के घर से बाहर होने वाली पहली प्रतिभागी श्रीजिता डे थीं। उनके एलिमिनेशन पर फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जाहिर की थी। दिवाली के मौके पर शो का दूसरा एलिमिनेशन हुआ और अभिनेत्री मान्या सिंह शो से बाहर हो गईं।