NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'बिग बॉस 16' में एंट्री करेंगी जिया मानेक और रिद्धिमा पंडित?
    अगली खबर
    क्या 'बिग बॉस 16' में एंट्री करेंगी जिया मानेक और रिद्धिमा पंडित?
    'बिग बॉस 16' में भाग ले सकती हैं जिया मानेक और रिद्धिमा पंडित

    क्या 'बिग बॉस 16' में एंट्री करेंगी जिया मानेक और रिद्धिमा पंडित?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 18, 2022
    10:30 pm

    क्या है खबर?

    सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है अगले महीने से इस शो का प्रसारण टीवी पर शुरू होगा।

    इस बार टीवी जगत के कई सितारे इस शो में भाग ले सकते हैं।

    अब खबरें आ रही हैं कि 'बिग बॉस 16' में 'साथ निभाना साथिया' की पुरानी गोपी बहू उर्फ जिया मानेक एंट्री करेंगी। टीवी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित भी शो में बतौर प्रतिभागी नजर आ सकती हैं।

    रिपोर्ट

    जिया और रिद्धिमा को मेकर्स ने किया अप्रोच

    टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने 'बिग बॉस' के अगले सीजन के लिए जिया और रिद्धिमा को अप्रोच किया है।

    सूत्र ने बताया कि मेकर्स दोनों अभिनेत्रियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, इन कयासों पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।

    अगर 'बिग बॉस 16' में जिया और रिद्धिमा शामिल होती हैं, तो यह दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। शो का प्रसारण कलर्स टीवी पर होगा।

    बिग बॉस OTT

    'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन का हिस्सा थीं रिद्धिमा

    रिद्धिमा 'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं। इस शो के डिजिटल संस्करण को पिछले साल फिल्ममेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। इसका प्रसारण वूट पर किया गया था।

    शुरुआत में रिद्धिमा शो की मजबूत प्रतिभागी बनकर उभरी थीं, लेकिन अचानक वह शो से बाहर निकल गई थीं। रिद्धिमा के अचानक बाहर जाने से उनके फैंस नाराज हो गए थे।

    फिर उनका नाम 'बिग बॉस 15' के लिए भी सामने आया था।

    करियर

    'बिग बॉस 14' में भाग लेने को लेकर खबरों में आई थीं जिया

    इससे पहले भी इस शो में भाग लेने को लेकर जिया का नाम सुर्खियों में रहा था। 'बिग बॉस 14' में उनके दिखने की चर्चा चली थी। उम्मीद है कि इस बार मेकर्स और जिया के बीच बात बन जाएगी।

    उन्होंने डांस शो 'झलक दिखला जा 5' में भाग लिया था और शो से बाहर होने वाली 8वीं प्रतिभागी बनी थीं।

    'तेरा मेरा साथ रहे' और 'बड़ी दूर से आए हैं' जैसे शोज का वह हिस्सा रह चुकी हैं।

    जानकारी

    इन प्रोजेक्ट्स में दिख चुकी हैं रिद्धिमा

    रिद्धिमा ने 2016 में धारावाहिक 'बहू हमारी रजनीकांत' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। उन्हें वेब सीरीज 'यो कि हुआ ब्रो' में देखा गया। रिद्धिमा 'फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9' की सेकेंड रनर अप रही थीं।

    संभावित प्रतिभागी

    शो में नजर आ सकते हैं ये सेलेब्स

    खबरों की मानें तो इस बार शो में भाग लेने के लिए कई सेलेब्स को अप्रोच किया गया है।

    ऐसी चर्चा है कि शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, आमिर खान के भाई फैसल खान, ट्विंकल कपूर, शिविन नारंग, विवियन डीसेना, अर्जुन बिजलानी और फरमानी नाज को शो के लिए फाइनल किया गया है।

    हालांकि, अभी शो के प्रतिभागियों की आधिकारिक सूची सामने नहीं आई है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन की विजेता अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल बनी थीं। बाद में जब टीवी पर शो का प्रसारण हुआ, तो तेजस्वी प्रकाश ने 'बिग बॉस 15' का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले रुबीना दिलैक 'बिग बॉस 14' की विजेता बनी थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    टीवी जगत की खबरें
    बिग बॉस 16

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    सलमान खान

    सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली' का नाम बदलकर हुआ 'भाईजान' बॉलीवुड समाचार
    'कॉफी विद करण' में एक साथ नजर आ सकते हैं शाहरुख, सलमान और आमिर करण जौहर
    सलमान खान की 'भाईजान' में अब हुई पलक तिवारी की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    तीनों खान को पछाड़, भारतीयों के सबसे चहेते सितारे बने अक्षय कुमार सेलिब्रिटी गॉसिप

    टीवी जगत की खबरें

    रूपाली गांगुली ने कास्टिंग काउच के चलते फिल्मों में नहीं बनाया करियर कास्टिंग काउच
    'भाबीजी घर पर हैं' के 'मलखान सिंह' दीपेश भान का निधन सेलिब्रिटी की मौत
    इस दिन शुरू होगा 'कौन बनेगा करोड़पति 14' का प्रसारण, देखिए प्रोमो अमिताभ बच्चन
    स्वयंवर 'मीका दी वोटी' में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को चुना जीवनसाथी टीवी शो

    बिग बॉस 16

    सलमान के शो 'बिग बॉस 16' में दिख सकते हैं अभिनेता नकुल मेहता सलमान खान
    क्या 'बिग बॉस 16' में नजर आएंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा? राज कुंद्रा
    सलमान खान के 'बिग बॉस 16' का प्रोमो जारी, जल्द कलर्स पर आएगा शो सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025