NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / #BoardExams: सोशल साइंस को मज़ेदार और दिलचस्प तरीके से पढ़ने के लिए अपनाएं ये टिप्स
    #BoardExams: सोशल साइंस को मज़ेदार और दिलचस्प तरीके से पढ़ने के लिए अपनाएं ये टिप्स
    1/6
    करियर 1 मिनट में पढ़ें

    #BoardExams: सोशल साइंस को मज़ेदार और दिलचस्प तरीके से पढ़ने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    लेखन मोना दीक्षित
    Feb 09, 2019
    11:55 am
    #BoardExams: सोशल साइंस को मज़ेदार और दिलचस्प तरीके से पढ़ने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    कई छात्रों के लिए सोशल साइंस (सामाजिक विज्ञान) मुश्किल विषय होता है। कई लोग इसके विशाल पाठ्यक्रम के कारण इसे कठिन मानते हैं। हालांकि, सोशल साइंस एक महत्वपूर्ण विषय है। अगर छात्र विषय को अपने वास्तविक जीवन से संबंधित करके, उस पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो आपको ये दिलचस्प लग सकता है। हमने इस लेख में सोशल साइंस को दिलचस्प तरीके से पढ़ने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। आइए जानें क्या हैं वो सुझाव।

    2/6

    सबसे पहले सोशल साइंस के महत्व को समझें

    सोशल साइंस छात्रों को उनके देश और दुनिया के बारे में ज्ञान प्रदान करता है। इसके चार उप-विषय जियोग्राफी, हिस्ट्री, सिविक्स और इकोनॉमिक्स होते हैं। जियोग्राफी स्थानों, खनिज संपदा, जलवायु परिस्थितियों आदि के बारे में सिखाता है। हिस्ट्री छात्रों को विभिन्न सभ्यताओं, राजाओं, राज्यों, युद्धों, स्वतंत्रता संग्राम आदि के बारे में बताता है। सिविक्स में छात्रों को सरकार, संविधान, अधिकारों/कर्तव्यों के बारे पढ़ना होता है। इकोनॉमिक्स में देश की आर्थिक वृद्धि, आय, GDP आदि के बारे में पढ़ना होता है।

    3/6

    रुचि बढ़ाने के लिए, विषय के साथ जुड़ें

    छात्रों को बोरियत दूर करने के लिए विषय से जुड़ना जरूरी है। रुचि विकसित करने के लिए विषय के महत्व को समझना भी आवश्यक है। इससे विशेष रूप से सिविल सेवा में रुचि रखने वाले छात्रों को मदद मिलेगी।

    4/6

    टेक्नोलॉजी और इंटरनेट का उपयोग करके सीखें

    छात्र दिलचस्प तरीके से सोशल साइंस सीखने के लिए टेक्नोलॉजी और इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं। वे जियोग्राफी, हिस्ट्री, सिविक्स और इकोनॉमिक्स के पाठों पर वीडियो देख सकते हैं। इससे छात्रों को सोशल साइंस दिलचस्प लगेगी। छात्र बेहतर समझ के लिए ऑनलाइन जाकर टॉपिक्स के बारें में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कई वेबसाइट और ऐप हैं जो सोशल साइंस को मज़ेदार बनाने के लिए कई क्विज़, मजेदार गेम आदि प्रदान करते हैं।

    5/6

    ग्रुप में करें अध्ययन

    सोशल साइंस को रोचक बनाने के लिए, छात्र समूह में अध्ययन करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसा करना न केवल टॉपिक्स को लेकर उनकी समझ को और बेहतर करेगा बल्कि टॉपिक्स को मजेदार भी बनाएगा। वे दोस्तों के साथ बातचीत कर सकते हैं, बिंदुओं पर चर्चा कर सकते हैं और एक दूसरे से प्रश्नोत्तरी भी कर सकते हैं। इससे छात्रों को जानकारी को बेहतर ढंग से समझने और काफी समय तक याद रखने में मदद मिलती है।

    6/6

    चार्ट बनाएं और बुलेट प्वाइंट में नोट्स तैयार करें

    छात्र महत्वपूर्ण घटनाओं, तथ्यों और आंकड़ों, महत्वपूर्ण तिथियों, परिभाषाओं, डेटा आदि के लिए चार्ट और पोस्टर तैयार करके सोशल साइंस को मजेदार बना सकते हैं। वे खाली समय में मानचित्र प्रश्नों का अभ्यास कर सकते हैं। बुलेट प्वाइंट में नोट्स तैयार कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शिक्षा
    बोर्ड परीक्षाएं

    शिक्षा

    JEE Main 2019: अप्रैल में होने वाली परीक्षा के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया JEE मेन
    BPSC Recruitment 2019: कुल 1,284 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन, जानें विवरण बिहार
    राजस्थान सरकार ने जॉब-एग्जाम के लिए बनाया एक नया पोर्टल, रखा ये नाम राजस्थान
    प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- अब अगले साल से चार साल की होगी B.Ed की डिग्री प्रकाश जावड़ेकर

    बोर्ड परीक्षाएं

    CBSE Boards 2019: शुरू हुआ काउंसलिंग सेशन, दी जा रही हैं ये सुविधाएं CBSE
    बिहार बोर्ड परीक्षा 2019: परीक्षार्थी अब जूते और मोजे पहनकर नहीं दे सकेंगे परीक्षा बिहार
    Bihar Board Exam 2019: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ 12वीं का टाइम टेबल, यहां से देंखे बिहार
    CBSE Exam 2019: बोर्ड ने शुरू की हेल्पलाइन, छात्रों के सवालों का काउंसलर देंगे जवाब CBSE
    अगली खबर

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023