Page Loader
पढ़ने की ये आदतें आपको बनाएंगी सफल व्यक्ति, इस तरह करें सुधार
सफल बनने के लिए विकसित करें ये आदतें (तस्वीरः फ्रीपिक)

पढ़ने की ये आदतें आपको बनाएंगी सफल व्यक्ति, इस तरह करें सुधार

लेखन राशि
Feb 21, 2024
07:57 am

क्या है खबर?

करियर विकास के लिए पढ़ना एक महत्वपूर्ण आदत है। सक्रिय रूप से पढ़ने से ज्ञान का विस्तार होता है, साथ ही ये फोकस और रचनात्मकता में सुधार करता है। उम्मीदवार दुनिया के विभिन्न दृष्टिकोणों से परिचित होते हैं और वे सफलता के लिए सही मार्ग का चुनाव कर पाते है। एक सक्रिय पाठक हमेशा शीर्ष पदों का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। आइए पढ़ने की कुछ महत्वपूर्ण आदतें जानते हैं, जो आपको एक सफल व्यक्ति बनने में मदद करेगी।

#1

पढ़ने का जुनून विकसित करें

शैक्षणिक ज्ञान और व्यवहारिक ज्ञान बढ़ाने के लिए पढ़ने का जुनून होना जरूरी है। किताबें उम्मीदवारों के दिमाग को बेजोड़ ज्ञान और अंतदृष्टि से भर देती हैं। ये व्यक्तिगत विकास के लिए आपके समर्पण का प्रतीक है। ऐसे में पढ़ने के प्रति प्रेम विकसित करें। अगर आप बिल्कुल नए हैं तो शुरुआत में किताबें पढ़ने के लिए केवल 10 से 15 मिनट का समय निकालें। एक धीमी शुरुआत उम्मीदवारों को लंबे समय तक पढ़ने की अनुमति देती है।

#2

सुबह जल्दी उठकर पढ़ें

स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हों या नौकरी कर रहे पेशेवर, सभी को सुबह जल्दी उठने की सलाह दी जाती है। सूरज के उदय होने के पहले उठना और पढ़ना सफल पाठकों द्वारा साझा की गई प्रमुख आदत है। सुबह-सुबह फोन के उपयोग करने की बजाय किताबें पढ़ना, एक उत्पादक दिन के लिए माहौल तैयार करता है। सुबह के समय सीखने के लिए अनुकूल एकांत मिलता है। इससे उम्मीदवारों को ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है।

#3

सक्रिय नोट लेने की आदत बनाएं

आमतौर पर देखा गया कि छात्र केवल शैक्षणिक किताबों के ही नोट्स बनाते हैं, लेकिन ये सही नहीं है। अगर आप व्यक्तित्व विकास के लिए कोई किताब पढ़ रहे हैं तो उसके भी नोट्स बनाएं। ये गहरी समझ विकसित करने के लिए सही रणनीति है। किताब में दिए गए विचारों को लिखकर आप सामग्री के साथ सक्रिय रूप से जुड़ते हैं। उम्मीदवार किताबों में दिए गए महत्वपूर्ण विचारों को हाइलाइट भी करें।

#4

मात्रा से ज्यादा गुणवत्ता पर ध्यान दें

एक सक्रिय पाठक बनने से लिए ढेर सारी किताबें पढ़ना आवश्यक नहीं है। एक सफल पाठक समझता है कि अगर कोई पुस्तक उनकी रुचियों के अनुरूप नहीं है और उनके जीवन में मूल्य नहीं जोड़ती, तो उसे छोड़ देना बेहतर है। सफल बनने के लिए उम्मीदवारों को मात्रा से ज्यादा गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए। उम्मीदवार भले ही सीमित किताबें पढ़ें, लेकिन उनके सार को अपने जीवन में आत्मसात करने की कोशिश करें।

जानकारी

दोबारा पढ़ने की आदत

अच्छे संदेश वाली किताबों को दोबारा पढ़ना सक्रिय पाठकों की निशानी होती है। एक पुस्तक को कई बार पढ़ने से उम्मीदवार विचारों की गहराई जान पाते हैं। वे उद्देश्य के साथ पढ़ते हैं और हर दोहराव के साथ नए अर्थ ढूंढते हैं।