
स्कूल और कॉलेज बंद होने पर घर रहकर करें ये चीजें, भविष्य में होगा फायदा
क्या है खबर?
कोरोना वायरस के कारण कई राज्यों में परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।
कॉलेज और स्कूल बंद होने के कारण छात्रों के पास अब काफी समय है। आप इस समय का काफी अच्छी तरह से उपयोग कर सकते हैं।
घर पर रहकर आप अच्छी तरह से पढ़ाई कर सकते हैं। आजकल विभिन्न संसाधन हैं, जिनसे आप घर पर पढ़ाई कर सकते हैं।
पढ़ाई के साथ कई चाजें कर सकते है।
#1
मोबाइल ऐप से करें पढ़ाई
अगर आप स्कूल या कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं तो आप घर पर रहकर पढ़ाई कर सकते हैं। कई सारी ऐसी मोबाइल ऐप्स हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही पढ़ाई कर सकते हैं।
अगर आप किसी कोचिंग की भी तैयारी कर रहे हैं तो भी आप मोबाइल ऐप्स से पढ़ सकते हैं। आप GRADEUP आदि ऐप्स से पढ़ाई कर सकते हैं।
इससे आप परीक्षा की तैयारी भी कर पाएंगे और समय से आपका सिलेबस भी पूरा होगा।
#2
ऑनलाइन कोर्स करना है अच्छा विकल्प
कोरोना के चलते अभी घर से बाहर जाकर कुछ करना आपके लिए खतरे से खाली नहीं है। घर पर रहने से आपके पास काफी समय होता है। इस समय में आप ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं।
कई वेबसाइट्स और ऐप्स कई तरह के ऑनलाइन कोर्स कराती हैं। जिसमें आपको बाहर जाने की भी जरुरत नहीं होती है।
ऑनलाइन ही आप उन कोर्स की क्लासेस ले सकते हैं। इस कोर्सों के माध्यम से आप कई नई स्किल सीख सकते हैं।
जानकारी
ई-पुस्तकालयों से पढ़ें
पढ़ने का शौक रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक और अच्छा विकल्प ई-पुस्तकालए है। JStor जैसे ऑनलाइन पुस्तकालयों के माध्यम से छात्र फ्री में आर्टिकल और रिसर्च पेपर पढ़ सकते हैं। इससे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जिससे आप भविष्य में अच्छा कर पाएंगे।
#4
डाक्यूमेंट्री देखें
ऑनलाइन बहुत सारे अच्छी डाक्यूमेंट्री उपलब्ध हैं, जो जटिल मामलों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं।
कई वेबसाइट मुफ्त में स्ट्रीमिंग कंटेंट अपलोड करती हैं। अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए आपके पास ये बहुत अच्छा समय है।
आप विभिन्न डाक्यूमेंट्री देखकर इतिहास के बारे में भी जान सकते हैं और इतिहास की घटनाओं के बारे में भी जान सकते हैं। आज कल एक अच्छे करियर के लिए इस विषय में जानकारी होना बहुत जरुरी है।
#5
हॉबी को स्किल्स में बदलें
अपने शौक को अपनी स्किल बनाने का ये बहुत सही समय है। अभी आपके पास पर्याप्त समय है। इस समय में आप अपनी रुचि पर ध्यान दे सकते हैं और उसको अपनी स्किल्स में बदल सकते हैं।
जैसे कि कई लोगों को गाने का, गिटार बजाने आदि का शौक होता है, ऐसे लोग इस समय में इन सब पर ध्यान दे सकते हैं। इसके लिए समय निकाल सकते हैं।
हम छात्रों को सलाह देंगे कि समय का सही उपयोग करें।