Page Loader
अच्छे करियर के साथ-साथ इन चीजों के लिए भी उपयोगी है विदेशी भाषा सीखना

अच्छे करियर के साथ-साथ इन चीजों के लिए भी उपयोगी है विदेशी भाषा सीखना

Mar 16, 2020
06:05 pm

क्या है खबर?

आज कल सभी एक अच्छी नौकरी करना चाहते हैं और एक अच्छा करियर बनाना चाहते हैं। इसके लिए आप कई स्किल सीखते हैं। आप में जितनी स्किल होंगी, आप उतना ही अच्छा करियर बना सकेंगे। वहीं कई लोग विदेशी भाषाओं का ज्ञान भी लेते हैं। विदेशी भाषा का ज्ञान केवल विदेश में जाने वाले या वहां नौकरी करने वालों के लिए ही जरुरी नहीं है। इसलिए आज इस लेख में हम आपको विदेशी भाषा के फायदे बताएंगे।

#1

करियर में होता है फायदे

जरुरी नहीं कि अगर आप विदेश जाएं तभी वो विदेशी भाषा सीखें। पहले से ही किसी विदेश की भाषा का ज्ञान प्राप्त करके आप अपना करियर और भी अच्छा बना सकते हैं। अगर आपको किसी विदेशी भाषा का ज्ञान होता है तो विदेश जाने के आपके पास अधिक अवसर होते हैं। इसके साथ ही इसका आपके करियर पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। साथ ही आप एक साथ भिन्न-भिन्न भाषाओं के लिए काम कर सकते हैं।

जानकारी

लोगों से जुड़ते हैं

विभिन्न भाषाओं का ज्ञान प्राप्त करके आप अधिक लोगों से जुड़ सकते हैं। अगर आपको किसी विदेशी भाषा का ज्ञान है तो आप वहां के लोगों से आसानी से जुड़ सकते हैं। इससे आपको वहां रहने और काम करने में दिक्कत नहीं होगी।

#3

यात्रा करने में होती है आसानी

अगर आप विदेश में घूमने जा रहे हैं तो वहां की भाषा का ज्ञान होना आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। विदेशी भाषा के ज्ञान से आप वहां के लोगों से जुड़ भी पाएंगे और आपको वहां रहने में दिकत्त भी नहीं होगी। साथ ही अगर आप वहां कोई जगह ढूंढ रहे हैं तो उसमें भी आपको आसानी होगी, क्योंकि जरुरी नहीं कि विदेश में सभी को अंग्रेजी आए या वो आपकी बात समझ पाए।

#4

दिमाग होता है तेज

विदेशी भाषा का ज्ञान सीखने से आपका दिमाग तेज होता है। एक से अधिक भाषा बोलने वाले लोगों की याददाश्त अच्छी होती है। साथ ही इससे समस्या समाधान, महत्वपूर्ण सोच स्किल, मल्टीटास्क की क्षमता और बेहतर सुनने के स्किल में सुधार होता है। इतना ही नहीं अधिक भाषाओं का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवार अधिक क्रिएटिव और अधिक फिलेक्सिवल भी होते हैं।

जानकारी

सही निर्णय लेने में होते हैं अधिक सक्षम

दूसरी भाषा बोलने में सक्षम होने से आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है। शिकागो विश्वविद्यालय के अध्ययन से पता चला है कि जो लोग दूसरी भाषा बोलते हैं वे किसी भी स्थिति में बारीकियों को समझने में बेहतर होते हैं।