NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं करियर? विकसित करें ये कौशल
    अगली खबर
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं करियर? विकसित करें ये कौशल
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में करियर बनाने के लिए जरूरी कौशल (तस्वीरः फ्रीपिक)

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं करियर? विकसित करें ये कौशल

    लेखन राशि
    Jan 03, 2024
    06:48 pm

    क्या है खबर?

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से दुनिया को बदल रहा है और विभिन्न उद्योगों में रोमांचक अवसर पैदा कर रहा है।

    स्वास्थ्य देखभाल से लेकर विनिर्माण और मनोरंजन तक, AI ने हमारे जीने और काम करने के तरीकों में क्रांतिकारी बदलाव ला दिया है।

    दुनियाभर में AI विशेषज्ञों की मांग बढ़ गई है और ये 12वीं के बाद बेहतरीन करियर विकल्प साबित हो रहा है।

    आइए जानते हैं इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए कौनसे कौशल (स्किल्स) जरूरी हैं।

    #1

    प्रोग्रामिंग 

    कंप्यूटर की अलग-अलग भाषाएं हैं, जिनकी मदद से सिस्टम को कार्यों और गतिविधियों के लिए निर्देशित किया जाता है।

    AI में करियर बनाने के लिए इन प्रोग्रामिंग भाषाओं में दक्षता हासिल करना जरूरी है। उम्मीदवारों को पायथन, जावा, R, C++ जैसी प्राग्रामिंग भाषाओं का मजबूत ज्ञान विकसित करना चाहिए।

    ये सभी भाषाएं जेनेटिक प्रोग्रामिंग, सर्च एल्गोदिरम, न्यूट्रल नेटवर्क, न्यूमेरिकल एनालिसिस के लिए उपयोगी होती हैं। उम्मीदवारों को इनमें आए नए बदलावों से भी परिचित होना चाहिए।

    #2

    बिग डेटा टेक्नोलॉजी

    AI में पूर्व अनुमान और डेटा विश्लेषण करने की आवश्यकता होती है। इसमें बड़ी संख्या में डेटासेट शामिल होते हैं, जिन्हें समझने के लिए उच्च कम्प्यूटेशनल संसाधनों की आवश्यकता होती है।

    ऐसे में AI विशेषज्ञ बिग डेटा टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं। इसकी मदद से बड़ी मात्रा में डेटा को कुशलतापूर्वक निकालना, प्रबंधित करना और उसका विश्लेषण करना आसान होता है।

    अगर आप AI में करियर बनाना चाहते हैं तो आपको इस टेक्नोलॉजी में खुद को कुशल बनाना होगा।

    #3

    गणित और सांख्यिकी कौशल

    AI विशेषज्ञ एल्गोरिदम और व्यावहारिक गणित पर बड़े पैमाने पर काम करते हैं। इसके चलते उम्मीदवारों को अपने अंदर गणितीय और सांख्यिकी कौशल विकसित करना चाहिए।

    उम्मीदवार रैखिक बीजगणित, संभाव्यता, ग्राफ जैसे महत्वपूर्ण विषयों में महारत हासिल करें।

    ये आपको डेटा के पैटर्न को समझने में मदद करता है। अपने गणितीय और सांख्यिकी कौशल की मदद से उम्मीदवार विभिन्न AI संबंधित समस्याओं को हल कर सकते हैं।

    इसके अलावा आवश्यकताओं के आधार पर एल्गोरिदम बना सकते हैं।

    #4

    सिग्नल प्रोसेसिंग

    AI के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सिग्नल प्रोसेसिंग का कौशल जरूरी है। अधिकांश संगठन इस कौशल वाले पेशेवरों की तलाश करते हैं।

    ये इंजीनियरिंग का उपक्षेत्र है जो छवि संकेतों, ध्वनि तरंगों और अन्य वैज्ञानिक मापों से संकेतों का विश्लेषण करता है। इसकी मदद से AI को बेहतर बनाया जाता है।

    इसके अलावा उम्मीदवारों को डिस्ट्रिब्यूटेड कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी के बारे में भी सीखना चाहिए।

    इसकी मदद से वे AI आधारित सेवाओं को विकसित कर सकते हैं।

    जानकारी

    ये कौशल भी हैं जरूरी

    तकनीकी कौशलों के अलावा उम्मीदवारों को समस्या समाधान कौशल, नेतृत्व कौशल विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। उम्मीदवारों को आलोचनात्मक सोच विकसित करना चाहिए ताकि वे सही निर्णय ले सकें। इसके अलावा हर समय नई-नई चीजें सीखने का प्रयास करना चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    12वीं के बाद करियर विकल्प

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    भारत में डीपफेक और AI जनरेटेड कंटेट से लड़ने के लिए ये काम करेगी गूगल गूगल
    लेवल सुपरमाइंड बनी इस साल की भारत की बेस्ट ऐप, इस गेम ने मारी बाजी गूगल प्ले स्टोर
    OpenAI देर से लॉन्च करेगी GPT स्टोर, 2024 में यूजर्स के लिए होगा उपलब्ध  OpenAI
    गूगल जेमिनी AI मॉडल देर से करेगी लॉन्च, इस वजह से हो रही देरी गूगल

    12वीं के बाद करियर विकल्प

    12वीं के बाद करें एयर होस्टेस का कोर्स, लाखों में मिलता है वेतन  करियर
    अंतरिक्ष यात्री बनकर चांद पर जाना चाहते हैं तो 12वीं के बाद करें ये पढ़ाई  नासा
    दुनियाभर में बढ़ी सोशल मीडिया मैनेजर की मांग, इस क्षेत्र में ऐसे बनाएं करियर करियर
    कैसे बनते हैं CID अधिकारी? जानें 12वीं के बाद कौनसा कोर्स करें करियर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025