
UGC NET: पेपर 1 में अच्छे अंक लाने के लिए ऐसे करें पर्यावरण खंड की तैयारी
क्या है खबर?
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) नजदीक है। इस समय उम्मीदवार पेपर 1 और पेपर 2 की तैयारी में जुटे हैं।
पेपर 1 के पाठ्यक्रम में रीजनिंग, शिक्षण योग्यता, अनुसंधान योग्यता जैसे कई खंड शामिल हैं।
इनमें पर्यावरण भी बेहद महत्वपूर्ण खंड है। इसमें अच्छे अंक लाने के लिए सही रणनीति का इस्तेमाल करना जरूरी है।
आइए इस खंड का पाठ्यक्रम और परीक्षा तैयारी के लिए उपयोगी टिप्स जानते हैं।
पाठ्यक्रम
पर्यावरण खंड का पाठ्यक्रम
UGC NET पेपर 1 के इस खंड में पर्यावरण और विकास के मुद्दे शामिल हैं।
विकास और पर्यावरण, मानव और पर्यावरण संपर्क, प्राकृतिक और ऊर्जा संसाधन, प्राकृतिक खतरे और आपदाएं, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना और अंतरराष्ट्रीय समझौते जैसे प्रमुख खंड हैं।
इनमें उम्मीदवारों को पर्यावरण से जुड़ी जानकारी पढ़नी होगी। इसमें मानवजनित गतिविधि, पर्यावरण पर प्रभाव, सतत विकास लक्ष्य, प्रदूषण, परमाणु, जल विद्युत से संबंधित जानकारियां शामिल हैं।
महत्वपूर्ण टॉपिक
इन टॉपिकों पर दें ध्यान
इस खंड में सतत विकास के लक्ष्य, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण और प्रदूषकों के प्रभाव के बारे में जरूर पढ़ें।
इसके अलावा परीक्षा में पर्यावरण संबंधित अंतरराष्ट्रीय समझौते, शिखर सम्मेलन, जैव विविधता पर कन्वेंशन, क्योटो प्रोटोकॉल, पेरिस समझौते और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन से भी सवाल पूछे जा सकते हैं।
इन सभी को प्रमुखता से कवर करें। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन के कारण और प्राकृतिक संसाधनों के बारे में पढ़ें।
करेंट
करेंट अफेयर्स कवर करें
इस खंड में अच्छे अंक लाने के लिए सभी भागों को करेंट अफेयर्स से जोड़कर पढ़ें।
पर्यावरण के संबंध में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पहल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। UNFCCC और UN समेत अन्य संगठनों के महत्वपूर्ण कदम, पर्यावरण के महत्वपूर्ण मिशनों के बारे में पढ़ें।
भारत सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों को अच्छी तरह पढ़ें।
UN की जलवायु परिवर्तन पर रिपोर्ट और रामसर कन्वेंशन आदि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी कवर करें।
अध्ययन
इस तरीके से करें अध्ययन
परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए पिछले साल के प्रश्नपत्रों का अवलोकन करना बेहद जरूरी है।
उम्मीदवार प्रश्नपत्रों में पूछे गए पर्यावरण के प्रश्नों को नोट कर लें और इनके बारे में प्रमुखता से पढ़ें।
पर्यावरण संबंधी टॉपिकों के बारे में बुनियादी अवधारणाएं कवर करने के लिए NCERT किताबों का इस्तेमाल करें।
मानचित्र और डायग्राम की सहायता से चीजों को याद करें, इससे भूलने की समस्या कम होगी। सभी जरूरी जानकारियों का लिख-लिख कर रिवीजन करें।