Page Loader
इन यूट्यूब चैनलों की मदद से करें UGC NET की तैयारी, मिलेगा बेहतर मार्गदर्शन
UGC NET की तैयारी के लिए उपयोगी यूट्यूब चैनल (तस्वीरः फ्रीपिक)

इन यूट्यूब चैनलों की मदद से करें UGC NET की तैयारी, मिलेगा बेहतर मार्गदर्शन

लेखन राशि
Oct 09, 2023
01:50 pm

क्या है खबर?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं और प्रत्येक विषय का उत्तीर्ण कटऑफ काफी ज्यादा होता है। परीक्षा की तैयारी के लिए अधिकांश उम्मीदवार ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफॉर्म की मदद लेते हैं। इनकी मदद से आसानी से कठिन अवधारणाओं को समझा जा सकता है। आइए UGC NET की तैयारी के लिए उपयोगी यूट्यूब चैनलों के बारे में जानते हैं।

#1

Examrace

UGC NET की तैयारी के लिए ये सर्वश्रेष्ठ चैनलों में से एक है। इसके 8.93 लाख सब्सक्राइबर हैं और इस चैनल पर लगभग 4,000 वीडियो उपलब्ध हैं। इस चैनल पर पूरे पाठ्यक्रम को कवर करवाया गया है। प्रत्येक विषय को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई है। इस चैनल पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा से संबंधित वीडियो भी हैं। इनकी मदद से उम्मीदवार आसानी से घर बैठे परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

#2

Let's Crack NTA-UGC NET

ये यूट्यूब चैनल उम्मीदवारों के बीच लोकप्रिय है। इस चैनल के 5.6 लाख सब्सक्राइबर हैं। इसमें UGC NET की तैयारी से संबंधित 6,000 से ज्यादा वीडियो उपलब्ध है। उम्मीदवार पेपर 1 और पेपर 2 की तैयारी के लिए अनुभवी शिक्षकों से मार्गदर्शन ले सकते हैं। इसमें पाठ्यक्रम के प्रत्येक टॉपिक को विस्तार से कवर किया गया है। इस चैनल पर पिछले साल के प्रश्नपत्रों और सैंपल पेपर के हल वाली कई वीडियो उपलब्ध है।

#3

Unacademy Live NTA UGC NET

इस यूट्यूब चैनल के 4.23 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इसमें परीक्षा तैयारी के लिए विभिन्न मार्गदर्शक वीडियो उपलब्ध हैं। इस चैनल पर उपलब्ध 10,000 से ज्यादा वीडियो के माध्यम से आप कई विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। इसमें सवालों को हल करवाते हुए विभिन्न टॉपिकों का रिवीजन करवाया जाता है। इसकी मदद से छात्र सवालों को हल करने की गति और सटीकता बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही कठिन अवधारणाओं को आसान तरीके से समझ सकते हैं।

#4

BSI Acadmy

UGC NET की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए ये बेहतरीन शिक्षण प्लेटफॉर्म है। इसके 1.32 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, इसमें परीक्षा की तैयारी से संबंधित निशुल्क वीडियो उपलब्ध हैं। इस चैनल पर अनुभवी शिक्षकों की टीम छात्रों को सर्वोत्तम मार्गदर्शन देती है और लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करती है। इसमें टॉपिक समझाने के लिए लाइव सत्र भी आयोजित किए जाते हैं। इसके माध्यम से छात्र शिक्षकों से सीधी बातचीत कर सकते हैं।

जानकारी

ये चैनल भी हैं उपयोगी

इसके अलावा उम्मीदवार Arpita karwa, Nav Classes, EduNext Acadmy, Kumar bharat जैसे यूट्यूब चैनल की मदद ले सकते हैं। इनमें पेपर 1 और पेपर 2 की तैयारी के लिए अध्याय वार वीडियो लेक्चर उपलब्ध हैं। इनसे तैयारी की सही रणनीति भी जान सकते हैं।