NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / JEE Advanced 2019: इस बार काफी कम छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कारण
    अगली खबर
    JEE Advanced 2019: इस बार काफी कम छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कारण

    JEE Advanced 2019: इस बार काफी कम छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कारण

    लेखन मोना दीक्षित
    May 09, 2019
    07:35 pm

    क्या है खबर?

    JEE एडवांस 2019 के लिए 03 मई, 2019 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई थी और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 09 मई, 2019 है।

    JEE मेन में अर्हता प्राप्त करने वाले छात्रों को JEE एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन करना था।

    इस साल कुछ ऐसा हुआ है, जो पिछले कई सालों में नहीं हुआ है।

    इस साल JEE मेन 2019 में पास होने वाले सभी छात्रों ने JEE एडवांस 2019 परीक्षा के लिए रजिसट्रेशन कराने में कोई रुझान नहीं दिखाया है।

    रजिस्ट्रेशन

    इतने छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार JEE एडवांस के लिए 09 मई, 2019 दोपहर 3 बजे तक सिर्फ 1 लाख 30 हजार छात्रों ने ही रजिस्ट्रेशन किया था।

    जबकि JEE मेन रैंकिंग 2019 के अनुसार JEE एडवांस 2019 के लिए कुल 2 लाख 45 हजार छात्रों का चयन हुआ था।

    इसका मतलब 1 लाख 15 हजार छात्रों ने JEE एडवांस 2019 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।

    कारण

    क्या है इसका कारण

    IIT के कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है और यह आकंड़ा चौकाने वाला है।

    विशेषज्ञों ने कहा कि JEE एडवांस परीक्षा अलग होती है। इसको हर छात्र नहीं पास कर सकता है।

    कठिन मेहनत करने के बाद भी मनपसंद IIT और स्ट्रीम मिलना आसान नहीं होता है। क्योंकि IIT सीट आवंटन मेरिट के आधार पर करता है।

    इसके अलावा छात्रों का विदेशों से बैचलर डिग्री करना भी कम रजिस्ट्रेशन का एक कारण हो सकता है।

    कठिनाई स्तर

    कठिनाई स्तर हो सकता है कारण

    अधिकतर छात्र Btech के बाद मास्टर डिग्री के लिए विदेश जाना पंसद हैं।

    ऐसे में वे विदेश से ही बैचलर की डिग्री प्राप्त करने को ज्यादा महत्व दे रहे हैं।

    इतनी बड़ी संख्या का JEE एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करने के पीछे के कारण जानना जरूरी है।

    12वीं बोर्ड और JEE मेन परीक्षा पास करना आसान होता है।

    JEE एडवांस परीक्षा के कठिनाई स्तर को देखकर शायद छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करना सही न समझा हो।

    जानकारी

    दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

    JEE एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट पर की गई घोषणा के अनुसार परीक्षा 27 मई, 2019 (सोमवार) को भारत और विदेश में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में पेपर-1 सुबह 09:00 से दोपहर 12:00 बजे कर और पेपर-2 दोपहर 02:00 से शाम 05:00 कर होगा।

    परीक्षा पैटर्न

    क्या है परीक्षा पैटर्न

    JEE एडवांस परीक्षा में अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषा मेंं प्रश्न होंगे।

    परीक्षा में दो पेपर होंगे, उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में अनिवार्य रूप से शामिल होना है।

    परीक्षा तीन घंटे की होगी।

    परीक्षा से पहले प्रश्नों की सटीक संख्या और प्रकार के बारे जानकारी नहीं दी जा सकती है।

    लेकिन प्रश्नों का प्रकार MCQ या न्यूमेरिकल होगा, या परीक्षा में दोनों प्रकार के प्रश्न भी पूछे जा सकते हैं।

    परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित से प्रश्न पूछे जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा
    NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    शिक्षा

    UPSC की तैयारी के लिए Unacademy या BYJU's, कौन सा है बेहतर विकल्प? जानें UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    आज का इतिहास: आज मनाया जाता है लेबर डे, जानें इतिहास अनुष्का शर्मा
    अच्छे कॉलेज से करना चाहते हैं इंजीनियरिंग, तो जानें भारत के टॉप प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज करियर
    ये संस्थान वंचितों को देती हैं फ्री UPSC IAS की कोचिंग, जानें UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी)

    UGC NET 2019: परीक्षा तिथि हुई जारी, जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया शिक्षा
    JEE Main 2019: अप्रैल में होने वाली परीक्षा के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया शिक्षा
    JEE Advanced 2019: 19 मई को आयोजित होगी परीक्षा, इतने उम्मीदवार होंगे शॉर्टलिस्टेड शिक्षा
    NET June Exam 2019: अब गद्यांश पढ़ने के लिए नहीं करनी होगी स्क्रॉलिंग शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025