NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / आज का इतिहास: आज मनाया जाता है लेबर डे, जानें इतिहास
    अगली खबर
    आज का इतिहास: आज मनाया जाता है लेबर डे, जानें इतिहास

    आज का इतिहास: आज मनाया जाता है लेबर डे, जानें इतिहास

    लेखन मोना दीक्षित
    May 01, 2019
    11:05 am

    क्या है खबर?

    चाहे बच्चे हों, युवा हों या फिर बड़ें हों, इतिहास के बारे में सबको जानकारी होनी चाहिए।

    आज हम अपने लेख में 01 मई के इतिहास के बारे में बात करेंगे।

    आज के इतिहास में दो महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं।

    जिसमें से एक है लेबर डे का मनाया जाना और दूसरा अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्मदिन होना।

    ये दो ऐसी घटनाएं हैं, जिनके बारें में आपको विस्तार में पता होना चाहिए।

    आइए साथ ही जानें अन्य घटनाएं।

    लेबर डे

    आज मनाया जाता है लेबर डे

    आज यानी 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है, जिसे श्रमिक दिवस (लेबर डे) के रूप में भी जाना जाता है।

    अमेरिका के शिकागो में 01 मई, 1886 को रोजाना आठ घंटे काम करने की मांग कर रहे श्रमिकों ने हड़ताल की थी।

    उसी दिन से 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय लेबर डे घोषित कर दिया गया था।

    आज दुनिया भर के कई देशों में एक राष्ट्रीय सार्वजनिक अवकाश होता है।

    अनुष्का शर्मा

    अनुष्का शर्मा का होता है जन्मदिन

    भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का जन्म 01 मई, 1988 को हुआ था।

    अनुष्का शर्मा की गिनती आज के समय की बेहतरीन अभिनेत्री में की जाती है।

    अनुष्का ने सन 2007 में फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स के लिए अपना पहला मॉडलिंग असाइनमेंट किया था।

    उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान के अपोजिट सन 2008 में यशराज फिल्म्स आई 'रब ने बना दी जोड़ी' से की थी।

    अनुष्का ने 11 दिसंबर, 2017 को क्रिकेटर विराट कोहली से शादी कर ली।

    जानकारी

    अनुष्का को मिले ये अवार्ड

    अनुष्का को साल 2010 में आई बैंड बाजा बारात के लिए IIFA ने बेस्ट अभिनेत्री के अवार्ड से नवाजा था। इसके साथ ही उन्हें जब तक है जान के लिए फिल्मफेयर ने वेस्ट स्पोर्टिंग अभिनेत्री का अवार्ड दिया। उन्हें अन्य कई अवार्ड भी मिलें हैं।

    घटनाएं

    जानें कुछ प्रमुख घटनाएं

    यूनाइटेड किंगडम ने पहला आधिकारिक डाक टिकट 01 मई, 1840 को जारी किया गया था।

    रानी विक्टोरिया ने लंदन में 01 मई, 1851 को महाप्रदर्शनी का उद्घाटन किया था।

    कार निर्माता फोर्ड 01 मई, 1914 को पहली कंपनी बनी, जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया था।

    जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए 01 मई, 1956 को उपलब्ध कराई गई थी।

    जानकारी

    महाराष्ट्र को घोषित किया राज्य

    सोवियत लाल सेना का बर्लिन में 01 मई, 1945 को प्रवेश हुआ था। महाराष्ट्र को 01 मई, 1960 को राज्य घोषित किया गया था। देश की कोयला खदानों का 01 मई, 1972 को राष्ट्रीयकरण किया गया था।

    जन्मदिन

    इनका होता है जन्मदिन

    वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल निरंजन नाथ वांचू का जन्म 01 मई, 1910 को हुआ था।

    भारतीय फिल्म और मंच अभिनेता बलराज साहनी का जन्म 01 मई, 1913 को हुआ था।

    भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का जन्म 01 मई, 1919 को हुआ था।

    हिंदी के प्रसिद्ध कवि एवं समकालीन आलोचक नामवर सिंह का जन्म 01 मई, 1927 को हुआ था।

    इज़राइली टेनिस खिलाड़ी शहर पीर का जन्म 01 मई, 1987 को हुआ था।

    पुण्यतिथि

    इनकी होती है पुण्यतिथि

    गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का निधन 01 मई, 2008 को हुआ था।

    'भारतीय जनता पार्टी' के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम प्रकाश गुप्ता का निधन 01 मई, 2004 को हुआ था।

    ब्राजील के रेसिंग ड्राइवर एर्टन सेना का निधन 01 मई, 1994 को हुआ था।

    जर्मन नाजी राजनेता जोसेफ गोएबल्स का निधन 01 मई, 1945 को हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा
    अनुष्का शर्मा

    ताज़ा खबरें

    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया
    होंडा X-ADV एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025

    शिक्षा

    भारतीय मूल का 15 साल का यह लड़का है UK का सबसे कम उम्र का अकाउंटेंट करियर
    ICAI ने बदला मई में होने वाली CA परीक्षा का पैटर्न, जानें क्या-क्या हुआ बदलाव करियर
    CA और CS में क्या हैं अंतर? वेतन, स्कोप, करियर आदि सब यहां से जानें करियर
    आज का इतिहास: 25 अप्रैल को भारत में पहली बार टेलीविजन पर हुआ था रंगीन प्रसारण करियर

    अनुष्का शर्मा

    ट्रोल हुईं अनुष्का, लोगों ने पूछा- विराट तो नहीं करते हानिकारक उत्पादों का विज्ञापन, आप क्यों? विराट कोहली
    कैटरीना कर रहीं क्रिकेट की प्रैक्टिस, अनुष्का से बोलीं- कोहली से करो सिफारिश, वीडियो वायरल विराट कोहली
    क्या आप जानते हैं? एक ही स्कूल में पढ़ती थीं अनुष्का और साक्षी, देखें फोटो भारत की खबरें
    अपनी हमशक्ल को देख चौंक गईं अनुष्का शर्मा, बोलीं- कबसे ढूंढ रही थी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025