NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / साइंस पाठ्यक्रमों के लिए ये हैं DU के टॉप पांच कॉलेज, जानें
    अगली खबर
    साइंस पाठ्यक्रमों के लिए ये हैं DU के टॉप पांच कॉलेज, जानें

    साइंस पाठ्यक्रमों के लिए ये हैं DU के टॉप पांच कॉलेज, जानें

    लेखन मोना दीक्षित
    May 21, 2019
    08:38 pm

    क्या है खबर?

    सन 1922 में स्थापित दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) भारत के सबसे प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थानों में से एक है।

    इसमें भारत और अन्य देशों के लाखों छात्र प्रवेश लेने के इच्छुक रहते हैं।

    यह ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर विभिन्न विषयों में पाठ्यक्रम प्रदान करता है। साइंस में विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम सबसे अधिक मांग में हैं।

    हमने अपने आज के इस लेख में साइंस पाठ्यक्रमों के लिए DU के पांच टॉप कॉलेज बताएं हैं।

    आइए जानें।

    #1

    सेंट स्टीफन कॉलेज है सबसे प्रसिद्ध

    सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना सन 1881 में दिल्ली विश्वविद्यालय के तहत हुई थी। ये दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है।

    UG पाठ्यक्रमों में प्रवेश 12वीं में, एप्टीट्यूड टेस्ट और साक्षात्कार में प्राप्त नंबर पर आधारित होता है। कॉलेज द्वारा आयोजित इंटरव्यू में प्रदर्शन के बाद साक्षात्कार दौर होता है।

    प्रदान किए गए पाठ्यक्रमों में B.Sc फिजिक्स (ऑनर्स), B.Sc केमिस्ट्री (ऑनर्स), B.Sc गणित (ऑनर्स) और B.Sc फिजिक्स साइंस शामिल हैं।

    #2

    लिस्ट में दूसरा नाम है मिरांडा हाउस

    मिरांडा हाउस कई साइंस पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

    मिरांडा हाउस DU के तहत महिलाओं के लिए एक कॉलेज है। यह 1948 में स्थापित किया गया था।

    यह भारत में सबसे अच्छे रेटेड कॉलेजों में से एक है।

    कॉलेज के कार्यक्रमों में प्रवेश 12वीं परीक्षा में उम्मीदवार के स्कोर के आधार पर किया जाता है।

    प्रदान किए गए साइंस पाठ्यक्रमों में बोटनी केमिस्ट्री, केमिस्ट्री, गणित, फिजिक्स और जूलॉजी में B.Sc (ऑनर्स) और B.Sc इन लाइफ साइंसेज और फिजिकल साइंस शामिल हैं।

    #3

    हिंदू कॉलेज है काफी अच्छा विकल्प

    हिंदू कॉलेज अपने साइंस पाठ्यक्रमों के लिए भी जाना जाता है। प्रतिष्ठित कॉलेज DU के तहत सबसे पुराना में से एक है। इसकी स्थापना सन 1899 में हुई थी।

    हिंदू कॉलेज में पाठ्यक्रमों में प्रवेश भी उम्मीदवारों के 12वीं प्रतिशत के आधार पर किया जाता है।

    कॉलेजों द्वारा साइंस के पाठ्यक्रमों में बोटनी केमिस्ट्री, केमिस्ट्री, गणित, फिजिक्स, जूलॉजी और स्टैटिस्टिक्स में B.Sc (ऑनर्स) और केमिस्ट्री, फिजिकल साइंस और इलेक्टोनिक्स में B.Sc शामिल हैं।

    #4

    श्री वेंकटेश्वर कॉलेज साइंस पाठ्यक्रमों के लिए भी है लोकप्रिय

    श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (SVC) साइंस पाठ्यक्रमों के लिए DU के तहत एक और लोकप्रिय कॉलेज है।

    कॉलेज की स्थापना सन 1961 में हुई थी। यह दक्षिण परिसर में स्थित है। इस कॉलेज में एडमिशन कट ऑफ सिस्टम के जरिए भी होता है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बॉटनी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, जूलॉजी, बायोलॉजिकल साइंसेज, बायोकेमिस्ट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, गणित और स्टैटिस्टिक्स में B.Sc (ऑनर्स) और B.Sc इन लाइफ साइंसेज प्रदान करता है।

    #5

    हंसराज कॉलेज में लें प्रवेश

    हंसराज कॉलेज साइंस पाठ्यक्रमों के लिए DU के तहत सबसे लोकप्रिय कॉलेजों में से एक है।

    इस कॉलेज की स्थापना सन 1948 में हुई थी। हंसराज में भी छात्रों को प्रवेश उनके 12वीं में आए प्रतिशत के आधार पर बनी कट ऑफ लिस्ट के जरिए दिया जाता है।

    कॉलेज द्वारा प्रदान किए जाने वाले साइंस पाठ्यक्रमों में B.Sc (ऑनर्स) एंथ्रोपोलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, CS, गणित और सांख्यिकी और B.Sc इन लाइफ साइंसेज, फिजिकल साइंस और जियोलोजी शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    शिक्षा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    दिल्ली

    लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने दिल्ली में घोषित किए उम्मीदवार, शीला दीक्षित और माकन को मिला टिकट आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा ने गौतम गंभीर और कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंद्र सिंह को दिया टिकट भारतीय जनता पार्टी
    हंस राज हंस को मिला भाजपा का टिकट, नाराज उदित राज ने दी इस्तीफे की धमकी भारतीय जनता पार्टी
    आने वाले नए शैक्षणिक सत्र से IIT दिल्ली शुरू करेगा ये नए कोर्सेज, जानें शिक्षा

    शिक्षा

    Indian Army Recruitment 2019: 12वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन भारतीय सेना
    क्या इस साल NTA कराएगी DU प्रवेश परीक्षा 2019? जानें दिल्ली
    B.Com (Hons.) करने के लिए ये हैं DU के टॉप कॉलेज, जानें दिल्ली
    पांच ऐसे IAS अधिकारी जिन्होंने नौकरी छोड़ शुरू किया अपना व्यवसाय, बनें आंत्रप्रेन्योर UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025