LOADING...
आज का इतिहास: 27 फरवरी की कुछ प्रमुख घटनाएं जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

आज का इतिहास: 27 फरवरी की कुछ प्रमुख घटनाएं जानें, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज

Feb 27, 2019
10:22 am

क्या है खबर?

अगर आप UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इतिहास के बारे में पता होना चाहिए। इतिहास पढ़ना केवल UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए ही नहीं बल्कि सभी सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी होता है। इसलिए हम एक ऐसा लेख लाएं है, जो आपको 27 फरवरी के इतिहास के बारे में बताएगा। आइए जानें

प्रमुख घटनाएं

जानें कुछ प्रमुख घटनाएं

27 फरवरी, 1557 को लंदन में रूस का दूतावास खुला था। हेनरी IV 27 फरवरी, 1594 को फ्रांस के राजा बने थे। मिस्र में महिलाओं को 27 फरवरी, 1956 को वोट डालने का अधिकार मिला था। फ्रांस ने 27 फरवरी, 1965 को एकर अल्जीरिया में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था। पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन 27 फरवरी, 1988 को किया गया था। नाइजीरिया में असैन्य शासन के लिए 27 फरवरी, 1999 को चुनाव हुए थे।

जानकारी

25 महिलाओं को दिया गया ये सम्मान

अमेरिकी साप्ताहिक पत्रिका 'पीपुल' की बिक्री 27 फरवरी, 1974 से शुरू हुई। मारिया शारापोवा ने 27 फरवरी, 2005 को कतर ओपन खिताब जीता था। लगातार सातवें साल विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए 27 फरवरी, 2008 में 25 महिलाओं को जी आर-8 सम्मान दिया गया।

Advertisement

जन्मदिवस

इनका हुआ था जन्म

रोमन सम्राट सेंट कॉन्सटेंटाइन या कॉन्सटेंटाइन I का जन्म 27 फरवरी, 272 AD को हुआ था। प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक का जन्म 27 फरवरी, 1882 को हुआ था। अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक का जन्म 27 फरवरी, 1902 को हुआ था। ब्रिटिश-अमेरिकी अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर का जन्म 27 फरवरी, 1932 को हुआ था। भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रणदेव बोस का जन्म 27 फरवरी, 1979 को हुआ था।

Advertisement

पुण्यतिथि

इन लोगों की होती है पुण्यतिथि

भारत के सातवें मुगल सम्राट बहादुर शाह प्रथम का निधन 27 फरवरी, 1721 को हुआ था। चंद्रशेखर आज़ाद का निधन 27 फरवरी, 1931 को हुआ था। इवान पावलोव का निधन 27 फरवरी, 1936 को हुआ था। ब्रिटिश-आयरिश कॉमेडियन स्पाइक मिलिगन का निधन 27 फरवरी, 2002 को हुआ था। फ्रेड रोजर्स का निधन 27 फरवरी, 2003 को हुआ था। लेखक सुजाता रंगराजन का निधन 27 फरवरी, 2008 को हुआ था।

Advertisement